Category: Uncategorized
Cyclone Dana Live Updates: ओडिशा में चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ने दी दस्तक, ISRO के साथ मौसम विभाग अलर्ट
नई दिल्ली: ओडिशा में भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के तटीय क्षेत्र से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया के शुक्रवार सुबह तक जारी रहने की संभावना है.आईएमडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तूफान पिछले छह घंटों में 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ा और फिर केंद्रपाड़ा जिले के भीतरकनिका और भद्रक जिले के धामरा के बीच पहुंचा. हवा की गति करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे थी. भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने बताया, “इसकी ... Read more
Cyclone Dana: साइक्लोन 'दाना' का क्या है लोकेशन, ओडिशा में कब होगा लैंडफॉल? जानें आपके हर सवाल का जवाब
नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान दाना (Cyclone Dana) गुरुवार यानी 24 अक्टूबर की देर रात ओडिशा के तट से टकराने वाला है. इसके बाद यह साइक्लोन पश्चिम बंगाल के तट से भी टकरा सकता है. तटीय इलाकों (धामरा) में अभी 70kmph की रफ्तार से हवा चल रही है. भुवनेश्वर मौसम केंद्र के मुताबिक, साइक्लोन दाना ओडिशा में भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के पास लैंड करेगा. लैंडफॉल का पूरा प्रोसेस करीब 5 घंटे चलेगा. इस दौरान 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. तेज बारिश होने का भी अनुमान है. इस बीच ओडिशा ... Read more
CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 ऐलान, सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीख जारी, 1 जनवरी से बोर्ड एग्जाम शुरू
नई दिल्ली: CBSE Board Class 10th, 12th Practical Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आगामी वर्ष की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. सीबीएसई 10वीं, 12वीं सैंपल पेपर जारी करने के साथ बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है. वहीं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों के लिए स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थित दर्ज करने का निर्देश जारी किया है. वहीं सीबीएसई ने अपने लेटेस्ट नोटिस में शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए सीबीएस 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 की तारीख घोषित कर दी है. बोर्ड जनवरी 2025 में सीबीएसई बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2025 का आयोजन ... Read more
CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं की डेटशीट अभी नहीं होगी जारी, बोर्ड परीक्षा का 15 फरवरी से होना तय
नई दिल्ली: CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी 2025 को किया जाना लगभग तय है. ऐसे में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र बेसब्री से सीबीएसई परीक्षा डेटशीट 2025 का इंतजार कर रहे हैं. तमाम मीाडिया रिपोर्ट्स में सीबीएसई 10वीं, 12वीं डेटशीट 2025 के जल्द जारी किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन सीबीएसई न तो इस महीन ना ही अगले महीने तक डेटशीट जारी करने जा रहा है. सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट नवंबर के अंतिम ... Read more
भीड़भाड़ वाली सड़क पर फर्राटे से स्कूटी दौड़ाती नजर आई स्कूल ड्रेस पहनी बच्ची, लोगों ने पिता को बताया लापरवाह
Bacchi Ki Scooty Chalane Ka Video: हमारे देश में दो पहिया से लेकर चार पहिया और भारी-भरकम वाहन चलाने के लिए एक उम्र निर्धारित की गई है. नियम के अनुसार, वाहन चलाने की सही उम्र 18 वर्ष है, लेकिन कई बार राह चलते अक्सर कम उम्र के बच्चों को भी फर्राटे से सड़क पर गाड़ी दौड़ाते देखा जाता है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस पहने एक छोटी सी बच्ची बिना किसी डर के टशन से स्कूटी चलाती नजर आ रही है. हैरानी की बात तो ये है ... Read more
छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ समझाया तो पता चला टीचर ही ग़लत तरीक़े से छूता था
उत्तर प्रदेश के एक स्कूल में छोटी-छोटी मासूम बच्चियों का यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है. UP School Teacher Sexual Harassment Case: एक स्कूल शिक्षक को कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.शिक्षा के मंदिर में कामुकता की कलंक कथा लिखने वाला ये मामला उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक प्राथमिक विद्यालय का है. हालांकि, उसके घिनौने काम का खुलासा उसी स्कूल की अध्यापिका के जरिए हुआ. ये अध्यापिका ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ छात्राओं को समझा रही थीं. तब उन छात्राओं ने कहा कि ऐसा बैड टच तो वो शिक्षक देते हैं. ये ... Read more
उत्तराखंड: कमर्शियल इस्तेमाल के लिए झरनों-अंडरग्राउंड वाटर पर लगेगा टैक्स, धामी कैबिनेट ने 30 प्रस्तावों को दी मंजूरी
देहरादून: उत्तराखंड में अब कमर्शियल उपयोग के लिए झरनों और अंडरग्राउंड वाटर के लिए टैक्स देना होगा. इसके लिए जल्द एक SOP बनाई जाएगी. CM पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में करीब 30 प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव वॉटर टैक्स का था. इसके अलावा राज्य में 582 मलिन बस्तियों को भी राहत दी है. राज्य सरकार ने मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश लाया है, जिसे 3 साल तक बढ़ाया गया है. इससे पहले दो बार राज्य सरकार ने मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश लाया था. लंबे समय से उत्तराखंड में अंडरग्राउंड वॉटर ... Read more
Diwali Rangoli 2024: दीवाली पर घर को सजाएं इस तरह, इन रंगोली डिजाइन से आंगन की बढ़ जाएगी शोभा
Diwali Rangoli: दीपों का त्योहार दीवाली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. दीवाली के दिन लोग अपने घर, दुकानें, ऑफिस और गली तक को सजाते हैं. इस पर्व की एक खासियत यह है कि यह गैरों को भी अपना बना देता है. सभी मिलकर दीये जलाते हैं, तैयार होकर तस्वीरें लेते हैं और साथ ही रंगोली (Rangoli) बनाते हैं. घर के आंगन, अंदर या गली के बाहर भी इस दिन रंगोली बनाई जाती है. ऐसे में अगर आप भी कुछ यूनिक रंगोली के डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं. इन रंगोली डिजाइन ... Read more
UP : होमवर्क न करने पर 10वीं के छात्र ने गढ़ी अपने अपहरण की कहानी और फिर…
(प्रतीकात्मक तस्वीर) हरदोई में कार सवार युवकों ने स्कूल से लौट रहे एक छात्र से रास्ता पूछने के बहाने उसे दवा सूंघा कर बेहोश कर दिया और फिर अगवा कर ले गए. छात्र का आरोप है कि जब उसे होश आया तो युवकों ने उससे धार्मिक नारे लगवाए और उसपर ब्लेड से हमला किया. इसके बाद छात्र को देर शाम आरोपी रोड पर फेंक कर चले गए. छात्र को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया. मामले को लेकर पुलिस ने इस तरह की घटना से इनकार किया है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में बच्चा अकेले आता नजर आ रहा ... Read more
गणित में 100 में से 20 नंबर लाकर भी पास हो जाएंगे बच्चे! जानें महाराष्ट्र में आ रहा क्या नया नियम
(प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मैथ्स और साइंस में स्ट्रगल करने वाले बच्चों को राज्य सरकार की ओर से बड़ी राहत मिली है क्योंकि सरकार ने एसएससी में दोनों सब्जेक्ट के 100 में से पासिंग मार्क्स को 35 से घटाकर 20 कर दिया है. लेकिन इसके साथ ही एक नियम भी है. दरअसल, जिन छात्रों को मार्कशीट में इस तरह से पास किया जाएगा उनकी मार्कशीट में एक नोट भी होगा, जिसमें लिखा होगा कि वो आगे मैथ्स या फिर साइंस की पढ़ाई नहीं कर सकते हैं. राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक राहुल रेखावर के अनुसार, ... Read more