Category: Uncategorized
चीन में रहस्यमयी मामला, 19 साल के लड़के को भूलने की बीमारी, दुनिया में इस उम्र का पहला अल्जाइमर मरीज
लड़के की याददाश्त में लगभग 17 साल की उम्र में गिरावट शुरू हुई और कॉग्नेटिव लॉस धीरे-घीरे और खराब होती गई. रोगी के ब्रेन की इमेजिंग में हिप्पोकैम्पस में सिकुड़न दिखाई दी, जो याददाश्त से जुड़ा होता है और उसके सेरेब्रोस्पाइनल फ्लूड में डिमेंशिया के इस सबसे आम रूप के सामान्य मार्करों का संकेत मिला. अल्जाइमर रोग को अक्सर एक वृद्ध व्यक्ति की बीमारी माना जाता है और फिर भी शुरुआती मामलों में, जिसमें 65 साल से कम उम्र के रोगी शामिल हैं सभी डायग्नोस का 10 प्रतिशत तक हिस्सा है. यह भी पढ़ें: इस विटामिन की कमी से भी होने ... Read more
इजरायल और हिजबुल्लाह कौन किस पर पड़ रहा भारी, कहां जा रही लड़ाई
नई दिल्ली: Israel Hezbollah war: पिछले कुछ दिनों से से हिजबुल्लाह लड़ाकों पर इजरायल (Israel Vs Lebanon) के हमले जारी हैं. हिजबुल्लाह के कई कमांडरों की मौत के बाद से लेबनान में इजरायल के ताबड़तोड़ हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में माना जा रहा था कि इजरायल हिजबुल्लाह (Israel Vs Hezbollah) की कमर तोड़ चुका है, लेकिन हकीकत यह नहीं है. इजरायल पर अब हिजबुल्लाह (Hezbollah Strikes back) ने पलटवार किया है. जैसे की माना जा रहा था कि इजरायल को लेबनान कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है, ऐसा नहीं है. लेबनान की ओर से ... Read more
गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल का बड़ा हमला, 20 की मौत
गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है. आईडीएफ ने सोशल मीडिया पर इस हमले की पुष्टि की है. गाजा पर इजरायली हमले में कुछ बच्चों की मौत भी हुई है. एक स्कूल में बने शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया गया. इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं. सभी अस्पताल में हैं. अभी एक हफ़्ते पहले ही इज़रायली सेना ने जबालिया पर भी हमला किया था. सेना का दावा है कि उसने हमास को फिर से संगठित होने से रोकने के लिए हमला किया था. बता दें कि ... Read more
मुख्तार अंसारी के बेटे की जमानत याचिका सहित इन महत्वपूर्ण मामलों की आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली/NCR प्रदूषण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. सुनवाई की पिछली तारीख पर शीर्ष अदालत ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के हस्तक्षेप की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था और कहा था कि उसके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर केवल अस्थायी प्रभाव पड़ता है. यूपी मदरसा एजुकेशनल बोर्ड को अवैध ठहराने को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती: पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर रोक लगा दी. किसानों का विरोध: सुप्रीम कोर्ट हरियाणा सरकार की याचिका पर ... Read more
'सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार…': उमर अब्दुल्ला से बोले केजरीवाल
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को डोडा में थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली हाफ स्टेट है और दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर भी हाफ स्टेट है. यहां पर चुनी हुई सरकार की शक्ति काफी कम होती है. लेकिन, एलजी की शक्ति बहुत ज्यादा होती है. अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी आती है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है. मैं उन्हें सरकार चलाने में मदद करूंगा.” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में मैंने सरकार चलाकर दिखाई है. कुछ ही दिनों में उमर अब्दुल्ला यहां के ... Read more
टीचर के पैंट से फन फैलाकर बाहर निकला लंबा चौड़ा कोबरा, देखकर लोगों की निकल गई चीखें, बोले- ये अंदर घुसा कैसे
Pant Se Cobra Nikalne Ka Video: इंटरनेट पर इन दिनों सांप से जुड़ा एक वीडियो लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है, जिसमें एक शख्स की पैंट से लंबा चौड़ा कोबरा निकलते देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का अजीबोगरीब रिएक्शन देखने को मिल रहा है. बताया जा रहा है कि, वायरल हो रहा रूह कंपा देने वाला यह वीडियो स्नेक स्पेशलिस्ट की देखरेख में रिकॉर्ड किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे स्नेक स्पेश शख्स की पैंट से कोबरा को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. ... Read more
बिहार में अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 1 व्यक्ति की मौत, 2 कांस्टेबल घायल
पटना: बिहार के रोहतास और जहानाबाद जिलों में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. मृतक की पहचान ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य हरेलाल राय के रूप में हुई है. राय की शुक्रवार देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना उस समय घटी जब वह रोहतास के चांदी गांव में अपने परिवार के साथ खेत पर थे. राय को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार भारी पुलिस बल के ... Read more
21 हजार के निवेश से शुरू हुआ था टाटा समूह, देश के साथ खुद को भी यूं बढ़ाया आगे
नई दिल्ली: टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस, टाटा नमक, टाटा चाय, एयर इंडिया,जैगुआर, लैंड रोवर, टाइटन, फास्ट्रैक, तनिष्क, स्टारबक्स, वोल्टास, जारा, वेस्टसाइड, कल्टफिट, टाटा एआईजी, टाटा प्ले, टाटा वनएमजी और टाटा कैपिटल…पढ़ते-पढ़ते शायद जब आप थक जाएंगे तब जाकर ये लिस्ट खत्म होगी. संभव है फिर भी कुछ नाम छूट जाएं, क्योंकि हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप की. उस टाटा ग्रुप की जिसके चेयरमैन रहे रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं. पूरा देश गमगीन है. क्यों रतन टाटा के जाने पर देश का हर खास और आम गमगीन है? कैसे टाटा का नाम विश्वास शब्द का पर्यायवाची ... Read more
बिहार की शाहपुर पुलिस पर लगा महादलित युवक के साथ बगैर कारण मारपीट का आरोप
बिहार की शाहपुर पुलिस वालों के खिलाफ पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है. पटना के दानापुर की शाहपुर पुलिस ने शराब को लेकर जमसौत मुसहरी में छापेमारी की. इस दौरान एक महादलित युवक को जमकर पिटाई कर दोनों पैर तोड़ने और पांच हजार रुपये लेकर छोड़ने का मामला सामने आया है. यह घटना पिछले 6 अक्टूबर को अहले सुबह की बताई जा रही है. पीड़ित राजवंशी मांझी ने बताया कि पिछले 6 अक्टूबर को सुबह करीब चार बजे स्कूल की बांध के तरफ खेत में शौच करने गया था. शौच कर लौटने के दौरान दो पुलिसकर्मी को देखकर भागने लगा. ... Read more
क्या है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना? समझिए इसकी पूरी ABCD
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत बुधवार तक देशभर की 130 से अधिक कंपनियों ने 50 हजार से अधिक इंटर्नशिप पदों के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है. कारपोरेट कार्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि 22 सेक्टर में इंटर्नशिप देने के लिए कंपनियों ने पीएम इंटर्नशिप पोर्टल पर पंजीकरण कराया है. इनमें तेल, गैस और ऊर्जा क्षेत्र में सबसे अधिक युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर मुहैया कराए गए हैं. इसके बाद यात्रा और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में इंटर्नशिप के अवसर मिल रहे हैं. आयशर मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, जुबिलेंट फूडवर्क्स, ... Read more