Category: Uncategorized
दिल्ली: स्कूलों में 28 नवंबर से होगा नर्सरी में दाखिला, चयन के लिए तय किए गए मानदंड
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब 1,741 निजी स्कूलों में नर्सरी के लिए दाखिले की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू होगी. दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग (डीओई) ने 12 नवंबर को एक पत्र जारी कर घोषणा की थी कि 2025-26 सत्र के लिए शहर के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू होगी. पत्र में कहा गया है कि पंजीकरण फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है और पहली सामान्य प्रवेश सूची 17 जनवरी, 2025 को प्रकाशित की जाएगी. कई स्कूलों द्वारा सूचीबद्ध मानदंड में स्कूल से बच्चे के आवास की ... Read more
7 साल की उम्र में हुआ था अपहरण, 31 साल बाद लौटा तो बताया- पूरे दिन में मिलती थी 1 रोटी
नई दिल्ली: यूपी के गाजियाबाद का थाना खोड़ा 31 साल बाद एक मिलन का गवाह बना. गाजियाबाद से 31 साल पहले 7 साल का एक युवक लापता हो गया था. युवक का दावा है कि उसका अपहरण किया गया था. 31 साल बाद थाना खोड़ा में युवक अपने परिवार से मिला. 1993 में जब यह युवक लापता हुआ था तब सरकारी कागजों में भी इसकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी. युवक के मुताबिक उस को राजस्थान में मारा पीटा जाता था, बांध के रखा जाता था, दिन भर काम कराया जाता और सिर्फ एक रोटी पूरे दिन में खाने को ... Read more
दिल्ली- NCR में नर्सरी से 5वीं तक ऑनलाइन और 6 से 12वीं तक हाइब्रिड मोड में खुलेंगे स्कूल
नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक बार फिर स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई है. नर्सरी से पांचवी तक के स्कूल को ऑनलाइन क्लासेस चलाने के निर्देश मिले हैं. वहीं, छठी से 12वीं तक के स्कूल हाइब्रिड मॉडल पर चलेंगे. इसके मुताबिक जिन बच्चों को स्कूल जाना है, वह जा सकते हैं और जिनको ऑनलाइन क्लास करनी है, स्कूल उन्हें ऑनलाइन क्लास प्रोवाइड कराएगा. यह फैसला लगातार सामने आ रही परीक्षाओं को देखते हुए लिया गया है. प्रदूषण का स्तर अभी कम नहीं हुआ है. एनसीआर के कई इलाके ऐसे हैं, जहां प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा ... Read more
Explainer : पाकिस्तान के बिगड़ते हालात की ABCD… आखिर सड़क पर क्यों उतरे इमरान खान के समर्थक
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की जेल से रिहाई को लेकर विरोध-प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. इमरान खान ने रविवार को जेल से इस विरोध प्रदर्शन की अपील की थी. उन्होंने PTI कार्यकर्ताओं से 24 नवंबर को विरोध प्रदर्शन में शामिल होने या पार्टी छोड़ने के लिए कहा था. इमरान खान ने अपनी रिहाई के लिए इस प्रदर्शन (Pakistan Protest)को ‘फाइनल कॉल’ नाम दिया है. उनकी अपील के बाद इस्लामाबाद के डी-चौक पर PTI के समर्थकों ने मार्च करना जारी रखा है. डी-चौक कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतों, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद और सुप्रीम कोर्ट ... Read more
क्या आप जानते हैं देश में स्कूल कितने हैं, इस राज्य में बंद हुए सबसे अधिक सरकारी स्कूल
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बताया है कि 2021-22 के दौरान देश में कुल 10 लाख 22 हजार 386 स्कूल काम कर रहे थे. इस बात की जानकारी केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी. शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने कांग्रेस के हिबी ईडन के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 2021-22 के दौरान देश में कुल तीन लाख 58 हजार 44 प्राइवेट स्कूल चल रहे थे. उन्होंने बताया कि उस दौरान देश में वित्तीय सहायता प्राप्त स्कूलों की संख्या 82 हजार 480 थी. साल 2021-22 तक देश ... Read more
क्या अमेरिकी सेना से ट्रांसजेंडरों की हो जाएगी छुट्टी? ट्रंप के प्रवक्ता ने दिया यह जवाब
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) की शानदार जीत के बाद आने वाले दिनों में उनकी तरफ से क्या-क्या फैसले लिए जाएंगे इसे लेकर अटकले जारी हैं. कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात के दावे किए जा रहे हैं कि अमेरिकी सेना से सभी ट्रांसजेंडर सदस्यों को हटा दिया जाएगा. हालांकि अब इस मुद्दे पर ट्रंप के प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा है कि ऐसी कोई योजना नहीं है. प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, और अगर इस तरह के कोई फैसले लिए भी अगर जाएंगे तो इसकी आधिकारिक ... Read more
धर्मेंद्र प्रधान ने 'टीचर ऐप' किया जारी, बोले- इसे शिक्षा क्रांति लाने के लिए किया गया है डिजाइन
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ‘टीचर ऐप’ जारी किया. यह ऐप 21वीं सदी की कक्षाओं में शिक्षकों को कौशल से लैस करेगा. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह ऐप देश में शिक्षा क्रांति लाने के लिए डिजाइन किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है. इसे भारती इंटरप्राइजेज के भारती एयरटेल फाउंडेशन ने विकसित किया है. शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक जमीनी अनुभव और शिक्षकों के सामने आने वाली चुनौतियों की गहरी समझ के आधार पर ‘द टीचर ऐप’ की संकल्पना की गई है. यह मंच उन्हें नवीन डिजिटल संसाधनों के माध्यम से भविष्य के ... Read more
संभल बवाल : हिंसा वाले इलाके में बाहरी शख्स की एंट्री बैन! इंटरनेट-स्कूल बंद, 800 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रविवार को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जमकर हिंसा हुई. इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को चोटें आई. पुलिस-प्रशासन को इस दौरान स्थिति पर काबू पाने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस बीच हिंसा में मरने वाले चारों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें उनकी मौत तमंचे की गोली से होने का कारण बताया गया है. संभल में ताजा हालात : संभल में हिंसा न्यायपालिका पर हमला- मनोज तिवारी मनोज तिवारी ने संभल हिंसा पर कहा कि वहां जो हुआ ... Read more
LIVE Updates: पुलिस बोली- भड़काऊ भाषण से फैली हिंसा, संभल से सपा सांसद बर्क पर केस दर्ज, संसद में भी उठा मुद्दा
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और 30 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं. इस मामले में समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ और स्थानीय सपा विधायक नवाब इक़बाल महमूद के बेटे नवाब सुहैल इकबाल को भी आरोपी बनाया गया है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी ये मुद्दा उठा और विपक्षी पार्टियों ने इस पर बहस की मांग की है. पुलिस ने हिंसा से जुड़े 15 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से 3 महिलाएं भी हैं. बवाल ... Read more
संभल में मस्जिद सर्वे पर बवाल, अब तक 4 की मौत, 20 घायल; 12वीं तक के स्कूल और इंटरनेट बंद
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार सुबह से जारी हिंसा आज भी जारी है. अब तक 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. संभल में उस समय अराजकता फैल गई, जब कोर्ट के आदेश पर मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वे की वजह से स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है.वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हिंसा के बाद संभल और आसपास में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और 12वीं तक के स्कूलों को आज बंद करने का आदेश दिया गया है. ... Read more