Category: Uncategorized
Explainer: क्यों बरस रहे आग के गोले, दिल्ली की क्यों खराब हो रही हालत? इन सवालों के आसान जवाब से समझिए
इन दिनों हीटवेव ने भारत के कई राज्यों को अपने चपेट में ले रखा है. उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी की चपेट में आने से विभिन्न राज्यों में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. हीटवेव के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा और अस्पतालों को गर्मी से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए विशेष शाखा बनानी पड़ीं, जबकि निर्माण स्थलों पर श्रमिकों को दोपहर में भुगतान छुट्टी दी गई. आखिर इतनी गर्मी के पीछे क्या कारण है?भारत में हर साल तापमान मई और जून के महीनों में चरम पर होता है, इस मौसम में देश ... Read more
Ground Report: मुंबई में जल संकट, झीलें सूखने से वाटर सप्लाई में 5 प्रतिशत की कटौती
मुंबई: Mumbai Water crisis: मुंबई में पानी का संकट शुरू हो गया है. शहर में पानी की सप्लाई में कटौती की जाने लगी है.शहर की कई बस्तियों में हालत ज्यादा बुरी है. मुंबई के बोरिवली वेस्ट के एक्सर-डोंगरी इलाके में सिर्फ एक घंटा पानी सप्लाई होता है. बताया जाता है कि यहां 40 सालों से यही हाल है. बस्ती के लोग बेहद गुस्से में हैं. वे कहते हैं कि नेता सिर्फ वोट मांगने आते हैं, फिर शक्ल नहीं दिखाते. देश की आर्थिक राजधानी में ऐसी कई बस्तियां हैं जहां लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं. मुंबई के बोरिवली बेस्ट ... Read more
RBSE 10th Compartment Exam 2024: इस साल 27 हजार से अधिक बच्चों को देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा
RBSE 10th Compartment Exam 2024: इस साल 27 हजार से अधिक बच्चों को देनी होगी कंपार्टमेंट परीक्षा नई दिल्ली: RBSE 10th Compartment Exam 2024 Date: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) द्वारा आरबीएसई 10वीं परीक्षा परिणामों की घोषणा 29 मई को शाम 5 बजे की गई थी. इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है. जिन छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत से कम अंक मिले हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा में भाग लेना होगा. ... Read more
दलजीत कौर के दूसरे पति ने लगाई तलाक पर मोहर! बोले- उनका यहां से जाना मेरे लिए रिश्ते को…
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर और निखिल पटेल के बीच बीते कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा है. जहां हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को तलाक की हिंट दी तो वहीं अब पहली बार उनके केन्या के बिजनेसमैन पति निखिल पटेल ने एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोंपों और तलाक की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है. ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में निखिल ने कहा, इसी साल जनवरी में दलजीत ने बेटे जेडन के साथ केन्या छोड़ने और भारत वापस आने का फैसला किया, जो कि हमारे अलग होने का कारण बन ... Read more
बिहार में हीटवेव का कहर, औरंगाबाद में दो घंटे में 16 लोगों ने तोड़ा दम
सभी स्कूलों को 8 जून तक बंद करने का आदेशराज्य में भीषण गर्मी के बीच बिहार सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद करने का आदेश दिया है. हालांकि चिलचिलाती धूप के कारण शेखपुरा, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण समेत कई क्षेत्रों से सरकारी स्कूल के शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं. सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद हैं, शिक्षकों के लिए नहीं. मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी.राज्य के जिन अन्य स्थानों ... Read more
एलजी को आधी गर्मियां बीतने के बाद आया 'हीट वेव' का ख्याल : दिल्ली सरकार
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल पर पलटवार करते हुए कहा है कि आधी गर्मियां बीतने के बाद उपराज्यपाल को ‘हीट वेव’ की सुध लेने का ख्याल आया है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, यह बेहद ही हास्यास्पद है कि अब जब आधी गर्मियां बीत चुकी है, तो 29 मई को उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव ने दिल्ली के मुख्य सचिव को खत लिखा है. खत लिखकर यह पूछा गया है कि हीट वेव के चलते कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हीट वेव से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तीन दर्जन अलग-अलग ... Read more
पोर्शे हादसा : ब्लड सैंपल में हेरफेर करने के मामले में ससून अस्पताल के दो डॉक्टर सस्पेंड
पुणे: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को सरकारी ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया, जिन्हें पुणे में पोर्शे कार दुर्घटना में शामिल नाबालिग चालक के रक्त के नमूने में कथित हेरफेर के सिलसिले में दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा, बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून सिविल अस्पताल के डीन डॉ विनायक काले को जबरन अवकाश पर भेज दिया गया है और उनका अतिरिक्त प्रभार डॉ चंद्रकांत म्हस्के को सौंप दिया गया है. महाराष्ट्र मेडिकल शिक्षा विभाग के आयुक्त की सिफारिश पर फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ अजय तावड़े ... Read more
बस करो सूर्यदेव! चुरु 50.5, सिरसा 50.3, दिल्ली 49.9, आसमान से अब बरस रही आग
पूरे उत्तर भारत और खासतौर पर दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से आसमान से आग बरस रही है. चाहे बात राजस्थान करी करें या फिर दिल्ली या भी उत्तर प्रदेश के, कई शहरों में तो पारा सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 50 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इस झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है, आगे तापमान और बढ़ेगा. IMD ने तो कई इलाकों को लेकर तो रेड अलर्ट भी जारी किया है. राजस्थान के चुरू और हरियाणा के सिरसा में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार ... Read more
देश के वो राज्य, जहां आसमान बरसा रहा आग के गोले; जानें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
छिटपुट बारिश का अनुमानभारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि कम से कम अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम विज्ञानियों ने कहा कि बृहस्पतिवार को भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में एक नये पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, जिससे सप्ताहांत में क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है. आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मई के उत्तरार्ध के दौरान पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति को उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में लू की स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया. पश्चिमी विक्षोभ भूमध्य सागर के ऊपर बनने वाली अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय मौसम प्रणालियां हैं और पश्चिम ... Read more
समंदर में बवंडरः 135 की रफ्तार आज रात, कहां-कहां मचाएगा हाहाकार? रेमल के बारे में 10 बातें जान लीजिए
नई दिल्ली: चक्रवात ‘रेमल’(Cyclone ‘Remal) भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और इसके रविवार आधी रात तक बांग्लादेश (Bangladesh) एवं पश्चिम बंगाल के तटों पर दस्तक देने का अनुमान है. विभाग ने बताया कि ‘रेमल’ के तटों पर पहुंचने पर 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगा. चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा और कोलकाता एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है. मौसम कार्यालय ने बताया कि ‘रेमल’ उत्तर की ओर बढ़ ... Read more