Category: Uncategorized

छत्तीसगढ़ : छात्रा ने लगाया शिक्षक पर पिछले नौ वर्ष से लगातार बलात्कार करने का आरोप

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 21 वर्षीय एक युवती ने अपने स्कूल के शिक्षक पर पिछले लगभग नौ वर्ष से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. गौरेला थाने के प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि जीपीएम जिले के एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ 21 वर्षीय एक युवती ने बृहस्पतिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई. युवती ने शिकायत में कहा है कि जब वह 12 वर्ष की थी और सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब से उसके स्कूल का शिक्षक सोनी उसके साथ दुष्कर्म ... Read more

पहले मैनपुरी और अब कन्नौज, अखिलेश और डिंपल के लिए चुनाव प्रचार करने वाली अदिति के बारे में जानें सब कुछ….

मां सूरत, बोली और दादा और पिता सी राजनीतिक समझ और आत्मविश्वास वाली सपा की ये नई स्टार प्रचारक कोई और नहीं बल्कि अखिलेश और डिंपल की लाड़ली बिटिया अदिति यादव हैं. अदिति पहले अपनी मां डिंपल के लिए वोट मांगने मैनपुरी पहुंचीं और फिर अपने पिता अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने कन्नौज पहुंचीं. उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज से वहां के लोगों को पल भर में अपना बना लिया. वहां की महिलाओं ने अदिति को गले से लगातर अपना आशीर्वाद दिया.  कौन हैं अदिति यादव? अदिति यादव सपा के पूर्व मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पोती हैं. ... Read more

बचपन की दोस्त हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, इंटरनेट पर वायरल हुई तस्वीर, विराट और एमएस धोनी की वाइफ को देख फैंस ने दिए रिएक्शन

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी की पुरानी फोटो वायरल नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी यानी एमएस धोनी और विराट कोहली की पत्नियां साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा बचपन की दोस्त हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल कुछ तस्वीरें कह रही हैं, जिसमें दोनों क्रिकेटर वाइव्स को साथ में देखा जा सकता है. हालांकि कुछ तस्वीरें में उन्हें साफ पहचाना जा सकता है, जो यंग डेज की हैं. इन तस्वीरों के अलावा एक वीडियो भी है, जो 2017 का है. इसमें एक्ट्रेस को बताते हुए देखा जा सकता है कि साक्षी ... Read more

“जब भारत बोलता है दुनिया कान खोलकर सुनती है…”: राजनाथ सिंह

पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सिंह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के एक-एक कथन को हमने पूरा किया है. हमने कहा था कि धारा 370 को समाप्त करेंगे और हमने कर दिया. उन्होंने कहा कि 1984 से हम लगातार कहते आ रहे थे कि हम राम मंदिर बनाएंगे और न्यायालय के आदेश के साथ राम मंदिर निर्माण हुआ. लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भारत में भी रामराज्य का आगाज होगा जब लोगों के अंदर दायित्व बोध उत्पन्न होता है. मैं स्वयं भी अनुभव कर रहा हूं कि पहले के मुकाबले में कहीं ना कहीं लोगों ... Read more

बिना प्रेस वाले कपड़े पहनकर ऑफिस जाएंगे CSIR के कर्मचारी, वजह जानकर आप भी कहेंगे शाबाश

इस पहल के पीछे पर्यावरण से जुड़े कारण निहित हैं. Climate Change: हम सभी ऑफिस जाते हैं तो एक रात पहले ही कपड़े प्रेस करके रख लेते हैं. वहीं, बच्चों को स्कूल जाने या आम दिनों में बाहर निकलने से पहले भी कपड़े प्रेस करके जाना अच्छा लगता है. वजह साफ है कि बिना प्रेस किए कपड़े मुड़े-तुड़े से लगते हैं जबकि प्रेस किए कपड़े अच्छे दिखते हैं. लेकिन, हाल ही में वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने अपने स्टाफ को कॉर्पोरेट ऑफिस में हर सोमवार बिना प्रेस किए कपड़े पहनकर आने के लिए कहा है.  यह भी पढ़ें ... Read more

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट पर 57% से अधिक वोटिंग, आगरा में सबसे कम मतदान

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. मतदान समाप्त होने का आधिकारिक समय शाम छह बजे था, हालांकि इससे पहले (छह बजे से पहले) मतदान केंद्र पहुंच कतार में लगे मतदाताओं को अवसर प्रदान करने के कारण इसमें इजाफा किया गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 57.34 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 67.64 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 65.23 प्रतिशत, कर्नाटक में 68.85 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 64.02 प्रतिशत मतदान हुआ. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे और 18.5 लाख ... Read more

पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला मामले में कोई सुराग नहीं, आरोपियों के पोस्टर लगे

हमले के संबंध में बीस से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा बल उन आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुराग जुटा रहे हैं जो शनिवार शाम सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास घात लगाकर हमले के बाद पास के घने जंगलों में फरार हो गए थे. हमले में वायुसेना के पांच कर्मी घायल हो गए और उनमें से एक ने बाद में एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी अधिकारियों ने बताया कि शाहसितार, गुरसाई, सनाई, लसाना और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में तीसरे ... Read more

बचपन में स्कूल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर को लड़की ने दिया स्पेशल गिफ्ट, VIDEO कर देगा भावुक

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें खुशी मिलती है. कुछ वीडियो बेशक हमें हैरान करते हैं, मगर कुछ ऐसे भी वीडियो हैं, जो हमें भावुक कर देते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पैसेंजर ऑटो ड्राइवर को स्पेशल गिफ्ट देती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं.  यह भी पढ़ें देखें वीडियो @cheerfulbong नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने इस ... Read more

कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने गाजा विरोध प्रदर्शन के कारण ग्रेजुएशन सेरेमनी किया रद्द

न्यूयॉर्क: कोलंबिया विश्वविद्यालय ने गाजा विरोध प्रदर्शन के कारण मुख्य स्नातक समारोह रद्द कर दिया है. समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है. सोमवार को आइवी लीग स्कूल में फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों के हफ्तों बाद छोटे, स्कूल आधारित कार्यक्रमों के पक्ष में 15 मई को होने वाले अपने विश्वविद्यालय व्यापी समारोह को रद्द कर दिया गया. विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, “हमने अपनी शुरुआती एक्टीविटीज का केंद्र अपने क्लास डेज और स्कूल लेवल समारोहों को मनाने का फैसला लिया है, जहां छात्रों को 15 मई को विश्वविद्यालय में होने वाले समारोह में अवॉर्ड दिया जाना था, लेकिन अब ... Read more