Category: Uncategorized

पिता के बाद 10 साल के बच्चे ने संभाली घर की जिम्मेदारी, पिघला आनंद महिंद्रा का दिल, किया ये ऐलान

Anand Mahindra On Jaspreet Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बार फिर जिम्मेदारी से जुड़ी एक दिल पिघला देने वाली कहानी लोगों को इमोशनल कर रही है. वायरल हो रहे इस दिल छू लेने वाले वीडियो में 10 साल के मासूम की कहानी बयां की गई है, जिसने पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली. माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंदा ने शेयर कर दिल जीत लेने वाली बात कही है. यह भी पढ़ें वीडियो में एक 10 साल का बच्चा सड़क किनारे रोल बेचता दिखाई दे रहा है. ... Read more

मणिपुर में बारिश और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, 6-7 मई को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

एक अधिकारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. इम्फाल: मणिपुर के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग ने मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में मौजूदा मौसम की स्थिति के चलते 6 मई और 7 मई को स्कूल और कॉलेजों बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,  “राज्य में मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण 6 मई ... Read more

दिल्ली में 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान, कल से राजस्‍थान में लू चलने का अनुमान

दिल्‍ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. (प्रतीकात्‍मक) नई दिल्‍ली : राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था. इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता ... Read more

कक्षा 5 की पढ़ाई के दौरान बेंत से हुई पिटाई की घटना कभी नहीं भूल पाए CJI डीवाई चंद्रचूड़

सीजेआई ने कहा, जिस तरह से लोग बच्चों के साथ व्यवहार करते हैं, वह उनके दिमाग पर स्थायी प्रभाव डालता है. नई दिल्ली : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ पांचवी क्लास की पढ़ाई के दौरान स्कूल में हुई एक घटना को कभी नहीं भूलेंगे. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud) ने खुलासा किया है कि एक दिन ऐसा है जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे. उस दिन स्कूल में एक छोटी सी भूल के लिए टीचर ने उनके दोनों हाथों पर बेंत से पिटाई की थी. इतना ही नहीं वे टीचर से आग्रह करते रहे कि हाथों पर ... Read more

अन्याय के खिलाफ लड़ाई में अपने योद्धा पति के नक्शेकदम पर चलूंगी : कल्पना सोरेन

उन्होंने कहा, “हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और हम इंतजार कर रहे हैं कि हेमंत जमानत पर बाहर आएं तथा लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करें. वह निर्दोष हैं और केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने उन्हें पूर्व नियोजित साजिश के तहत फंसाया है.” पार्टी के नए चेहरे के तौर पर उभरीं कल्पना ने भाजपा को “एक अत्याचारी ताकत” करार दिया जो कथित तौर पर विपक्ष पर अत्याचार करने पर आमादा है. उन्होंने कहा, “जब आप गरीबों, आदिवासियों और दलितों के लिए काम करने वाले विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं तो संविधान कैसे बचेगा? वे (भाजपा) केवल ... Read more

क्या है नॉर्थ कोरिया के तानाशाह का ‘प्लेजर स्क्वाड’, जिसके लिए हर साल 25 लड़कियों का होता है सेलेक्शन?

नई दिल्ली: किम जोंग उन (Kim Jong Un) को लेकर कई चौकाने वाले खुलासे समय-समय पर होते रहे हैं. उत्तर कोरिया से भागकर आई युवती येओनमी पार्क (Yeonmi Park) ने किम जोंग उन के बारे में एक और सनसनीखेज खुलासा किया है. मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्क ने दावा किया कि किम जोंग-उन हर साल 25 कुंवारी लड़कियों को अपने’प्लेजर स्क्वाड” के लिए चयन करता है. यह सेलेक्शन महिलाओं के शक्ल-सूरत और राजनीतिक निष्ठा के आधार पर होता है. उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्हें किम के ”प्लेजर स्क्वाड” में चयन के लिए 2 बार छांटा गया था, लेकिन उनकी ... Read more

Exclusive: BJD राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, हम गाली की राजनीति नहीं करते- धर्मेंद्र प्रधान

ओडिशा के संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान. ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले मौजूदा केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने NDTV से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में संबलपुर से काफ़ी वक़्त गुज़ारा. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि वह 15 साल के बाद चुनावी रण में उतरे हैं. इतने समय तक वह खुद चुनाव नहीं लड़े बल्कि दूसरों को लड़वाया. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने और चुनाव लड़वाने में बहुत फ़र्क होता है. वहीं ... Read more

दिल्ली-एनसीआर में कम से कम 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला : पुलिस

गृह मंत्रालय ने कहा है कि यह धमकी एक अफवाह प्रतीत होती है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है. पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्कूलों को जो ईमेल मिला है, वह एक ही स्रोत से भेजा गया है जिसका मकसद दहशत फैलाना था. उन्होंने कहा कि इसके रूस से भेजे जाने का संदेह है. उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि दोषियों ने डार्क नेट का इस्तेमाल कर अपनी पहचान छिपा ली हो. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए दिल्ली पुलिस आईपीसी के कड़े प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ... Read more

बम धमकी अफवाह: दिल्ली सरकार ने विद्यालयों के लिए जारी किया परामर्श

नई दिल्ली: राजधानी और पड़ोसी नोएडा के कम से कम 100 स्कूलों को बम की झूठी धमकी मिलने के बाद दिल्ली सरकार ने बुधवार को स्कूलों को एक परामर्श जारी कर उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनके आधिकारिक आईडी पर प्राप्त ई-मेल को समय से देख लिया जाए. यह भी पढ़ें इस बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि स्कूलों में बम की झूठी धमकी के मामले की जांच विशेष प्रकोष्ठ द्वारा की जाएगी. दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कम से कम 100 स्कूलों को बुधवार को ई-मेल से बम की धमकी मिली. इसके बाद बड़े ... Read more

“NDTV मराठी नई पहचान बनाए….” चैनल लॉन्च पर बोले NCP नेता प्रफुल्ल पटेल

NDTV मराठी लॉन्च के मौके पर एनसीपी नेता प्रफुल पटेल. मुंबई: महाराष्ट्र दिवस के मौके पर NDTV ने अपना मराठी चैनल NDTV मराठी लॉन्च (NDTV Marathi Launch) किया. इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और प्रफुल्ल पटेल समेत तमाम गणमान्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान अजित पवार के गुट वाले एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने एनडीटीवी मराठी चैनल को बहुत बहुत शुभकानाएं देते हुए कहा कि चैनल एक नई पहचान बनाए इसके लिए शुभेच्छा. यह भी पढ़ें प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बहुत सारे न्यूज चैनल्स के बीच एनडीटीवी मराठी अपनी एक अलग पहचान बनाए, ... Read more