Category: Uncategorized

UP Budget : उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश, जानें- योगी सरकार ने किसे क्या दिया?

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा पेश किये गये बजट में कृषि से जुड़ी तीन नई योजनाओं के लिए 460 करोड़ रुपये का प्रावधान करते हुए कृषि क्षेत्र के लिए 5.1 प्रतिशत की वृद्धि दर का लक्ष्य रखा गया है. किसानों के निजी नलकूपों को रियायती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए 2,400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. यह राशि चालू वित्त वर्ष में उपलब्ध कराए गए बजट से 25 प्रतिशत अधिक है. सरकार ने बजट में सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे आगे बढ़ाने पर खास जोर दिया है. सरकार ने नगर विकास विभाग के ... Read more

शादी टूटने से बच्चे के माता-पिता का दर्जा समाप्त नहीं हो जाता : दिल्ली उच्च न्यायालय

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि शादी टूटने का मतलब यह नहीं है कि बच्चे के माता-पिता का दर्जा भी समाप्त हो जाएगा. अदालत ने एक व्यक्ति की उस याचिका को मंजूर कर लिया जिसमें उसने नाबालिग बेटे के स्कूल रिकॉर्ड में अपने नाम को बरकरार रखने का अनुरोध किया था. उच्च न्यायालय ने कहा कि जब व्यक्ति जीवित है तो इस बात का कोई औचित्य नहीं है कि उसकी पूर्व पत्नी अपने बेटे के स्कूल में दाखिले से संबंधित फार्म में पिता का नाम हटवाकर अपने दूसरे पति का नाम चढ़वा ... Read more

क्या आप जानते हैं 12 महीनों के हिंदी नाम, इन बच्चों का वीडियो हो रहा वायरल

इन बच्चों से सीख लें हिंदी महीनों के नाम, वायरल हो रहा वीडियो आपसे अगर कोई ये पूछे कि सप्ताह के दिनों के नाम हिंदी में क्या होते हैं, तो शायद आप फटाक से जवाब दे देंगे. मसलन मंडे को सोमवार कहते हैं, ट्यूजडे को मंगलवार और इसी तरह सातों दिनों के नाम तो आपको बखूबी याद होंगे, लेकिन क्या आप महीनों के नाम हिंदी में जानते हैं. अगर आपसे सवाल हो कि जनवरी महीने को हिंदी में क्या कहते हैं, तो क्या आप बता सकेंगे. अगर नहीं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नन्हे मुन्ने स्कूली बच्चों का ये ... Read more

शादी में दूल्हे ‘मियां’ बने PT टीचर, किया ऐसा डांस देख लोग बोले- ऐसा सितम न करो

शादियों में नाच गाना तो जरूर होता है, वहीं दूल्हा-दुल्हन खुद ही अगर डांस में शामिल हो जाएं, तो फिर महफिल ही जम जाती है, लेकिन कभी-कभी इस डांस में ऐसा ट्विस्ट आ जाता है कि देखने वाले हंस-हंस कर लोटपोट होने लगते हैं. शादी में दूल्हा-दुल्हन के डांस का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में दूल्हे के डांस स्टेप्स को देख लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि, शायद ये पीटी टीचर होगा. यह भी पढ़ें कूद-कूद कर नाचा दूल्हा इंस्टाग्राम पर we2gether_school_of_dance नाम के अकाउंट से शेयर हुए वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी ... Read more

‘आप’ MLA खरीद फरोख्त मामले में नोटिस देने आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

आप’ में सूत्रों ने बताया कि आतिशी अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं. नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त” के प्रयास के आरोपों के संबंध में रविवार को नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंचे. ‘आप’ में सूत्रों ने बताया कि आतिशी अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं. बहरहाल, मंत्री ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस लेने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम आतिशी को नोटिस देने फिर ... Read more

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी की यात्रा को ‘भारत तोड़ो अन्याय यात्रा’ बताया

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने उनके बयान की निंदा क्यों नहीं की. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि खरगे ने शुक्रवार को संसद में एक घंटे से अधिक समय तक भाषण दिया, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद के बयान का कोई संदर्भ नहीं दिया जो कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) के भाई भी हैं. उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष जाति आधारित जनगणना की मांग कर रहा है जबकि हमारा मानना ​​है कि देश में चार जातियां हैं- गरीब, महिलाएं, युवा ... Read more

प्रौद्योगिकी न्याय के लिए शक्तिशाली माध्यम के रूप में उभरी है: प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़

‘कॉमनवेल्थ लीगल एजुकेशन एसोसिएशन (सीएलईए) – कॉमनवेल्थ अटॉर्नी और सॉलिसिटर जनरल सम्मेलन’ में न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने कहा कि यह जरूरी है कि कानूनी अधिकारी राजनीति से प्रभावित न हों और कानूनी कार्यवाही की अखंडता सुनिश्चित करते हुए अदालतों में गरिमापूर्ण व्यवहार करें. उन्होंने कहा, ‘हम परंपरा और नवाचार के चौराहे पर खड़े हैं, प्रौद्योगिकी न्याय के लिए एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में उभरी है. हालांकि इससे न्याय की गति और पहुंच बढ़ने की उम्मीद की जाती है, लेकिन हमें सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए.” सीजेआई ने कहा, ‘‘भारतीय समाज के भीतर गहरी जड़ें जमा चुके संरचनात्मक और वित्तीय पदानुक्रम ... Read more

भारतीय राजनीति में इस वजह से लाल कृष्ण आडवाणी हैं ‘बेहद खास’, जानें उनके बारे में सबकुछ

नई दिल्ली: बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी (Bharat Ratna Lal Krishna Advani) को सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के ऐलान के बाद से उनके समर्थकों और चाहने वालों में खुशी की लहर है. वह न सिर्फ बीजेपी के दिग्गज नेता बल्कि पार्टी के मजबूत स्तंभ भी हैं. एलके.आडवाणी वह शख्स हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई. वह बीजेपी के संस्थापक सदस्य हैं. साल 1980 में बीजेपी के गठन के समय वह भी पार्टी में एक मजबूत पिलर रहे. लाल कृष्ण आडवाणी बीजेपी के सबसे लंबे समय तक ... Read more

डीजे पर अजीबोगरीब डांस करने लगे दादाजी, देखकर लोगों को याद आया ‘मुर्गा डांस’, बोले- वाह चाचा कमाल कर दिया…

डीजे पर अजीबोगरीब डांस करने लगे दादाजी, देखकर लोगों को याद आया ‘मुर्गा डांस’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोजाना वायरल हो रहे वीडियो के लगातार बढ़ते दायरे में अब एक बुजुर्ग शख्स के एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है. इस फ़ुटेज में, पारंपरिक धोती-कुर्ता पहने और बीड़ी सुलगाए हुए एक शख्स “मुर्गा डांस” (Murga Dance) की याद दिलाते हुए अजीब डांस कर रहा है. यह भी पढ़ें वीडियो में आप देख सकते हैं कि डांस शुरु करने से पहले एक शख्स आत्मविश्वास से डीजे फ्लोर पर कदम रख रहा है, उसने मुंह से बीड़ी लगा रही है. दर्शक, ... Read more

चंपई सोरेन :  पिता के साथ खेतों में हल चलाने से लेकर मुख्यमंत्री पद तक का तय किया सफर

मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की बागडोर संभालने वाले चंपई सातवें व्यक्ति हैं. उनसे पहले बाबूलाल मरांड़ी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, रघुवर दास और हेमंत सोरेन झाऱखंड के मुख्यमंत्री रहे. शिबू सोरेन और उनके बेटे हेमंत के बाद झामुमो से मुख्यमंत्री बनने वाले वह तीसरे नेता हैं. मैट्रिक तक की पढ़ाई और कम उम्र में शादी   चंपई ने झामुमो विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं अपने पिता (सिमल सोरेन) के साथ खेतों में काम किया करता था…अब किस्मत ने मुझे एक अलग भूमिका निभाने का मौका दिया है.” सरकारी स्कूल से मैट्रिक ... Read more