HSC 12th Paper  Leak:  कक्षा 12वीं गणित का पेपर सोशल मीडिया पर हुआ वायरल | Maharashtra Board HSC 12th Paper Leak HSC Exam Maths Papers | Patrika News

Published: Mar 03, 2023 04:05:14 pm

HSC 12th Paper: एचएससी (HSC) का मॉर्निंग शिफ्ट का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लीक की इस खबर से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है, लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं और पेपर की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। आप को बता दें कि आज 12वीं गणित का पेपर लीक हो गया है। इससे पहले पाया गया है कि हिंदी के पेपर में गलतियां हुई हैं और परभणी के छह शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।

paper_leak_a.jpg

HSC

HSC 12th Paper Leak: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का पेपर लीक हो गया है और लीक की इस खबर से सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है, लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं और पेपर की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इससे पहले पाया गया है कि हिंदी के पेपर में गलतियां हुई हैं और परभणी के छह शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। हालांकि, लीक के बावजूद छात्र अभी भी परीक्षा के बारे में बात कर रहे हैं। महाराष्ट्र बोर्ड हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट का पेपर लीक बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ राजा से 12वीं गणित का पेपर लीक हो गया है। महाराष्ट्र एचएससी मॉर्निंग शिफ्ट का पेपर सुबह 11 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

By admin

Leave a Reply