Joshimath Tragedy: अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे जोशीमठ के छात्र, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात


हिना आज़मी

देहरादून. उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ संकट के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तो वहीं, स्थानीय निवासियों के बच्चे पढ़ाई को लेकर भी चिंतित है. खास कर बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र परेशान हैं क्योंकि मार्च महीने से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ऐसे में शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है कि जोशीमठ के परीक्षार्थी अपना परीक्षा केंद्र खुद चुन सकते हैं, जहां उन्हें अनूकूल लगे.

प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने जोशीमठ का जायजा लेने के बाद देहरादून नूनरखेड़ा स्थित शिक्षा महानिदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए. इस दौरान, उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में रह रहे जोशीमठ के प्रभावित इलाकों के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र चुनने की छूट दी जाएगी ताकि उन्हें दिक्कतों का सामना न करना पड़े. इसके लिए शिक्षा मंत्री के द्वारा सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी और उत्तराखंड बोर्ड के सचिव को प्रभावित छात्र-छात्राओं को उनकी सुविधा के मुताबिक बोर्ड एग्जामिनेशन सेंटर आवंटित करने के निर्देश दिए गए हैं.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • Dehradun News: यमराज का रूप धरकर घूमते नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंवर सिंह बिष्ट, जानें वजह


  • Dehradun news: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम के जरिए करें निवेश, मिलेगा जबरदस्त फायदा


  • देहरादून का अनोखा स्‍कूल, बच्‍चे गंगा-यमुना के साथ हिमालय में करते हैं पढ़ाई; जानें इस पहल की वजह


  • School Closed : पंजाब-हरियाणा में छुटि्टयां बढ़ी, यूपी में बदला स्कूल टाइम, जानें अपने राज्य का लेटेस्ट अपडेट


  • dehradun news: इको गलियारा देखकर आप गुनगुना उठेंगे ‘याद आ गया मुझको गुजरा जमाना’, जानें वजह


  • Latest Career News: उत्तराखंड में नकल पर लगेगी नकेल, जानें किस पर लगेगी 10 सालों की रोक


  • Joshimath Crisis: जोशीमठ में धंस रहे इलाकों से निकाले गए 38 और परिवार, ठंड से निपटने को किए गए खास इंतजाम


  • Dehradun News: घर के कूड़े और प्लास्टिक की बोतलों से सजा देहरादून, खूबसूरती देख आप भी करेंगे तारीफ


  • उत्तराखंड 2015 दरोगा भर्ती: विजिलेंस जांच में मिली गड़बड़ी, नकल से पास हुए 20 दरोगा सस्पेंड


  • Sarkari Naukri 2023 : 10वीं-12वीं पास के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक पदों नौकरियां, UKPSC ने निकाली भर्ती


  • Dehradun News: बनना है स्वच्छता चैंपियन तो नगर निगम को बताइए अपनी कहानी, आपका होगा सम्मान

उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि 20 जनवरी से 23 जनवरी तक उत्तराखंड के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर’ की थीम पर आधारित होगी. इस प्रतियोगिता में जीतने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दोनों कार्यक्रमों में सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख स्थानीय विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी जरूरी रहेगी.

बता दें कि, जोशीमठ शहर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण अभी तक 849 भवनों को चिह्नित किया गया है, जिनमें दरारें आई हैं. सुरक्षा के दृष्टिगत 237 परिवारों के 800 सदस्यों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है. प्रभावित परिवारों के क्षतिग्रस्त भवनों, विशेष पुनर्वास पैकेज की अग्रिम धनराशि, सामान ढुलाई व तात्कालिक आवश्यकताओं एकमुश्त विशेष ग्रांट और घरेलू सामग्री खरीदने के लिए अभी तक तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राहत धनराशि वितरित की जा चुकी है.

Tags: Chamoli News, Dehradun news, Joshimath news, Uttarakhand news