NIOS 10th-12th पब्लिक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने माध्यमिक (कक्षा 10) और वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 12) कोर्सेस के पब्लिक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरीके लिए अगली NIOS  सार्वजनिक परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2021 के दौरान आयोजित की जाएगी.

आज से शुरू हो गया है एनआईओएस 10वीं-12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

वहीं 10वीं और 12वीं कोर्सेस के अगले NIOS  पब्लिक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 जुलाई 2021 यानी आज से शुरू हो गया है.बता दें कि 10वीं और 12वीं कोर्सेस के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अगस्त  2021 है. हालांकि बोर्ड ने अभी एग्जाम डेट शीट जारी नहीं की है.

एनआईओएस 10वां-12वां अक्टूबर-नवंबर सार्वजनिक परीक्षा शेड्यूल

बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन शुरू – 27 जुलाई 2021

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि – 16 अगस्त 2021

100 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन – 17 अगस्त से 26 अगस्त

1500 रुपये लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन -27 अगस्त से 6 सितंबर

परीक्षा शुल्क ऑनलाइन मोड से ही किया जाएगा स्वीकार

नोटिस के अनुसार, सभी रीजनल डायरेक्टर्स को संबंधित AIs को माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षा के लिए निर्धारित समय के भीतर केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए सूचित करने का निर्देश दिया गया है. इसके लिए कोई ऑफ़लाइन मोड स्वीकार नहीं किया जाएगा.ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार एनआईओएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं.

वहीं इससे पहले, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने 23 जुलाई को कक्षा 10 और कक्षा 12  पब्लिक एग्जाम के परिणाम घोषित किए थे. NIOS ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के छात्रों के लिए वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर सार्वजनिक परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं.

ये भी पढ़ें

MP Board 12th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम की तिथि और समय घोषित, जानें कब आएगा रिजल्ट

Punjab Police Recruitment 2021: SI के 560 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की आज है आखिरी तारीख

शिक्षा ऋण जानकारी:
शिक्षा ऋण ईएमआई की गणना करें

.

By admin

Leave a Reply