Operation Maryada: चारधाम यात्रा में की मटरगश्ती तो पुलिस करेगी कार्रवाई, अब तक 152 अरेस्ट, लाखों जुर्माना भी लगा


सतेंद्र बर्त्वाल, देहरादून. उत्तराखंड में 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो गई है और हर दिन हजारों की संख्या में प्रदेश में यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है, लेकिन इन्ही यात्रियों में कुछ हुड़दंगी यात्रियों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. वे धार्मिक स्थलों में न केवल गंदगी फैला रहे हैं, बल्कि मादक पदार्थों का सेवन भी कर रहे हैं. हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया है. इस ऑपरेशन में धार्मिक स्थलों पर गंदगी फैलाने, हुड़दंग करने वाले और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस चालान के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज कर रही है.

उत्तराखंड पुलिस तीर्थ और पर्यटन स्थलों पर अमर्यादित लोगों को मर्यादा सिखाने के लिए इस ऑपरेशन के तहत कार्रवाई कर रही है. पिछले 10 दिनों के भीतर पुलिस ने तीर्थों की मर्यादा भंग करने के आरोप में 152 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 4350 लोगों के चालान किए गए हैं. इनसे 10 लाख 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

आपको बता दें कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर इस बार ऑपरेशन मर्यादा 29 अप्रैल को शुरू किया गया था. दरअसल, उत्तराखंड पुलिस ने दो साल पहले ऑपरेशन मर्यादा शुरू किया था. इसके तहत तीर्थों और इसके आसपास अमर्यादित व्यवहार करने वालों पर कार्रवाई की जाती है. पिछले दिनों चारधाम यात्रा मार्ग पर हरियाणा के कुछ युवक हुक्का गुड़गुड़ाते मिले थे. इनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी. हालांकि, अभी तक वीडियो में दिख रहे युवाओं का पता नहीं चल सका है.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • उत्तराखंडः धामी सरकार के निशाने पर अल्पसंख्यक स्कूल, जानें-क्यों लटकी कार्रवाई की तलवार?

  • फ्रेंड का बर्थडे मनाने चंडीगढ़ से देहरादून आई युवती से कार में रेप, UP के सहारनपुर से आरोपी गिरफ्तार

    फ्रेंड का बर्थडे मनाने चंडीगढ़ से देहरादून आई युवती से कार में रेप, UP के सहारनपुर से आरोपी गिरफ्तार

  • सावधान! देहरादून में खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी, तो जिला प्रशासन की इस एडवाइजरी पर जरूर डालें नजर

    सावधान! देहरादून में खरीद रहे हैं प्रॉपर्टी, तो जिला प्रशासन की इस एडवाइजरी पर जरूर डालें नजर

  • Dehradun News: अब उत्तराखंड में भी है कलाकारों के लिए आर्ट गैलरी, जानें नाम और लोकेशन

    Dehradun News: अब उत्तराखंड में भी है कलाकारों के लिए आर्ट गैलरी, जानें नाम और लोकेशन

  • Dehradun News: नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह

    Dehradun News: नगर निगम क्यों देहरादून शहर से हटा रहा है डस्टबिन? जानिए क्या है वजह

  • Dehradun News: इन हाउस टैक्स धारकों पर निगम लगाएगा पेनल्टी, वसूलेगा 4 गुना ज्यादा टैक्स

    Dehradun News: इन हाउस टैक्स धारकों पर निगम लगाएगा पेनल्टी, वसूलेगा 4 गुना ज्यादा टैक्स

  • Kaal Bhairav Ashtami 2023 : नकारात्मक शक्तियां होगी दूर, जादू -टोना होगा बेअसर, जानिए काल भैरव को प्रसन्न करने के उपाय

    Kaal Bhairav Ashtami 2023 : नकारात्मक शक्तियां होगी दूर, जादू -टोना होगा बेअसर, जानिए काल भैरव को प्रसन्न करने के उपाय

  • देहरादून: बढ़ती आबादी का बोझ देख उत्तराखंड में नया शहर बसाने जा रही धामी सरकार! विरोध की उठी आवाज

    देहरादून: बढ़ती आबादी का बोझ देख उत्तराखंड में नया शहर बसाने जा रही धामी सरकार! विरोध की उठी आवाज

  • Kedarnath Dham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट, जानें-कब से शुरू होगा रज‍िस्‍ट्रेशन और कैसा है मौसम?

    Kedarnath Dham Yatra 2023: केदारनाथ यात्रा पर बड़ा अपडेट, जानें-कब से शुरू होगा रज‍िस्‍ट्रेशन और कैसा है मौसम?

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान- जरूरत पड़ी तो लाएंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून, UCC ड्राफ्ट 30 जून तक

    सीएम पुष्कर सिंह धामी का ऐलान- जरूरत पड़ी तो लाएंगे जनसंख्या नियंत्रण कानून, UCC ड्राफ्ट 30 जून तक

  • Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ में बर्फबारी से भारी ठंड, चार धाम यात्रा में अब तक 21 लोगों की मौत, पंजीकरण पर लगी रोक

    Kedarnath Yatra 2023: केदारनाथ में बर्फबारी से भारी ठंड, चार धाम यात्रा में अब तक 21 लोगों की मौत, पंजीकरण पर लगी रोक

उत्तराखंड

वहीं मामले में उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि किसी भी तीर्थ स्थल की मर्यादा को भंग करने की कोशिश की गई, तो पुलिस सख्ती से निपटेगी. आरोपियों पर चालान के साथ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा.

Tags: Badrinath Yatra, Chardham Yatra, Dehradun news, Gangotri-Yamunotri Dham, Kedarnath yatra, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply