Blog

LIVE Updates: पुलिस बोली- भड़काऊ भाषण से फैली हिंसा, संभल से सपा सांसद बर्क पर केस दर्ज, संसद में भी उठा मुद्दा

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. इसमें चार लोगों की मौत हो गई और 30 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हुए हैं. इस मामले में समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ और स्थानीय सपा विधायक नवाब इक़बाल महमूद के बेटे नवाब सुहैल इकबाल को भी आरोपी बनाया गया है. संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान भी ये मुद्दा उठा और विपक्षी पार्टियों ने इस पर बहस की मांग की है.  पुलिस ने हिंसा से जुड़े 15 लोगों को हिरासत में लिया है, जिसमें से 3 महिलाएं भी हैं. बवाल ... Read more

संभल में मस्जिद सर्वे पर बवाल, अब तक 4 की मौत, 20 घायल; 12वीं तक के स्कूल और इंटरनेट बंद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार सुबह से जारी हिंसा आज भी जारी है. अब तक 4 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. संभल में उस समय अराजकता फैल गई, जब कोर्ट के आदेश पर मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वे की वजह से  स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई, इस घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है.वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हिंसा के बाद संभल और आसपास में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और 12वीं तक के स्कूलों को आज बंद करने का आदेश दिया गया है. ... Read more

कौन है काव्या मारन ? IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद से क्या है कनेक्शन, एक तस्वीर से बन गई थी पूरे देश की फेवरेट

कौन हैं काव्या मारन ? नई दिल्ली: आईपीएल मेगा नीलामी की वापसी हो रही है और साथ ही साथ फैन्स के बीच काव्या मारन की चर्चा है. सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर ने 2023 में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा और तब से यह 2024 के सीजन से आगे भी कायम है. मारन को 2018 में सनराइजर्स का सीईओ बनाया गया था और वह मीडिया मुगलों और राजनेताओं के एक शक्तिशाली परिवार से आती हैं. अब एक बार फिर इस नाम की चर्चा है तो अगर आप इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं ... Read more

शाहरुख खान की पहली पसंद नहीं थी KKR, इस IPL टीम के मालिक बनना चाहते थे किंग खान

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के संस्थापक ललित मोदी ने इसकी शुरुआत को याद किया और बताया कि कैसे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के को-ओनर शाहरुख खान ने टूर्नामेंट को और ज्यादा लोकप्रिय बनाने में मदद की. एक इंटरव्यू के दौरान ललित मोदी ने खुलासा किया कि कैसे केकेआर आईपीएल टीम के लिए शाहरुख की पहली पसंद नहीं थी क्योंकि वह पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस में हिस्सेदारी चाहते थे. बता दें कि 2008 में आईपीएल शुरू होने से पहले शाहरुख खान ने अपनी करीबी दोस्त जूही चावला के साथ मिलकर केकेआर को कथित तौर पर 570 ... Read more

बाबा रामदेव ने बताया 5 मिनट का नुस्खा, इससे पूरे शरीर का पॉल्यूशन, रेडिएशन और टॉक्सिंस निकल आएगा बाहर

Pollution home remedy : दिल्ली में फैले वायु प्रदूषण (Delhi air pollution) में खुलकर सांस लेना मुश्किल हो गया है. यहां की प्रदूषित हवा से आंख में और स्किन पर जलन और गले में खराश का सामना करना पड़ रहा है साथ ही, सांस लेने में भी तकलीफ हो रही जिसके चलते फेफड़ों पर दबाव पड़ रहा है. यह जहरीली हवा अस्थमा के मरीजों के लिए सबसे ज्यादा घातक साबित हो रही है. इसलिए बाहर निकलने से पहले हेल्थ एक्सपर्ट्स मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि जब तक बहुत जरूरी ... Read more

छोटी-सी गलती पर बच्चे पर चिल्लाने या मारने लगते हैं आप, तो आज से ये 5 चीजें अपनाइए, अनुशासन जाएगा सीख

How To Discipline Kids : एक जमाना था जब बच्चे मां-बाप की मार और हर तरह की डांट को ऐसे ही हवा में उड़ा देते थे, यानी इससे सीख तो लेते थे, लेकिन बुरा नहीं माना जाता था. वहीं आज मामला पूरा उल्टा हो गया है, बच्चों को डांटना (Shouting) भी एक बड़ा रिस्क है और अगर कोई हाथ उठा ले तो बच्चा उसे दिमाग में बिठा लेता है और न जाने कब तक वही उसके दिमाग में चलता है. इसी के चलते कई बच्चे गलत कदम भी उठा लेते हैं, ऐसे में आपको ये जरूर पता होना चाहिए कि अपने ... Read more

भारत में रोजगार के अवसरों की कमी नहीं, छात्रों को इनके लिए ट्रेंड करने की जरूरत: वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट

नई दिल्ली: भारत में रोज़गार के अवसरों की कमी नहीं है. जरूरत ऐसी शिक्षा देने की है कि छात्र इन अवसरों के लिए तैयार हो सकें. यह बात विश्व बैंक की एक ताजा रिपोर्ट में सामने आई है, जिसे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जारी किया. उन्होंने याद दिलाया कि नई शिक्षा नीति में छठी के बाद ही छात्रों को कोई न कोई हुनर सिखाने की बात है. भारत में जरूरत ऐसी शिक्षा की है जो छात्रों को रोज़गार के लायक बनाए.यह बात शुक्रवार को जारी की गई वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ‘जॉब्स एट योर डोर स्टेप’ में कही गई ... Read more

CISCE Board Exam 2025: सीआईएससीई जल्द ही ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली: CISCE Class 10th, 12th Time Table: केंद्रीय माध्यिमक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है. ऐसे में सीआईएससीई बोर्ड के भी लाखों छात्रों को आईएससी और आईएससी परीक्षा टाइम टेबल का इंतजार है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) जल्द ही आईसीएसई (ICSE) और आईएससी (ISC) बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए डेटशीट जारी करेगा. एक बार जारी होने के बाद, सीआईएससीई आईएससी और आईसीएसई बोर्ड में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डेटशीट डाउनलोड र सकते हैं. आईएससी और आईसीएसई परीक्षा डेटशीट 2025 पीडीएफ के ... Read more

ग्रामीणों ने मटकियां फोड़ निकाला गुस्सा

भैंसरोडगढ़। चंबल नदी के किनारे होते हुए भी रावतभाटा के ग्राम पंचायत बाड़ोलिया में पानी को तरसते महिलाओं सहित क्षेत्रवासियों ने पंचायत कार्यालय पर गुरुवार को मटकियां फोड़ कर आक्रोश जताया। इस दौरान विवाद होने पर क्षेत्रवासियों और सचिव में नोंक झोंक हो गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी की समस्या का जल्द ही निराकरण नहीं किया गया तो स्थानिय विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 1 महीने गुजर जाने के बावजूद भी ग्राम पंचायत बाड़ोलिया के निवासियों को चंबल नदी के किनारे होते हुए भी पानी को तरसना पड़ ... Read more

बिहार: शराब पीकर स्कूल पहुंच गए हेड मास्टर और टीचर, गांववालों ने किया पुलिस के हवाले

नालंदा: बिहार के नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय गुलनी में हेड मास्टर और शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंच गए. दोनों लड़खाते हुए बच्चों से अनाप-शनाप बोल रहे थे. इतना ही नहीं शराबी शिक्षक तो खड़े रहने की हालत में नहीं थे. कुछ देर के बाद वह गिर गए. जब इसकी भनक ग्रामीणों की लगी तो वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रमीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शराबी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शिक्षक स्कूल के प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद और नियोजित शिक्षक सुबोध कुमार हैं. पुलिस द्वारा नशे की पुष्टि किए ... Read more