Blog
Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड परीक्षा पर लेटेस्ट अपडेट जानिए मैट्रिक और इंटर परीक्षा की डेटशीट कब होगी जारी
नई दिल्ली: BSEB Bihar Board Class 10th, 12th Exam Date Sheet 2025: महाराष्ट्र, एमपी और यूपी बोर्ड के बाद सीबीएसई बोर्ड ने भी बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है. ऐसे में बिहार बोर्ड (Bihar Board) के लाखों छात्रों को भी बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2025 की डेटशीट का इंतजार है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 डेटशीट जारी करेगा. जिसे स्टूडेंट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकेंगे. हालांकि बिहार बोर्ड द्वारा इंटर और मैट्रिक परीक्षा तारीख 2025 को लेकर कोई आधिकारिक डेट जारी नहीं की गई है. ... Read more
किराए के चोर! पहले देते हैं ट्रेनिंग, फिर शादियों में एंट्री; और माल लूटकर हो जाते हैं फरार
नई दिल्ली: क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक 19 नवंबर, 2024 को खुफिया जानकारी के आधार पर टीम ने शादियों में चोरी के मास्टरमाइंड के रूप में राज कुमार उर्फ राजू की पहचान की. मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला 50 साल का राजकुमार शादियों में चोरी की योजना बना रहा था और अपराधों को अंजाम देने के लिए अपने गांव के युवा लड़कों का इस्तेमाल कर रहा था. राज कुमार के साथ गिरोह के तीन अन्य सदस्यों-मोहित ,सुमित और करण को गिरफ्तार किया गया. ये लड़के शादियों में कीमती सामान से भरे बैग चोरी करते थे. चोरी ... Read more
आदमी है या कंप्यूटर? मात्र 15 मिनट में तैयार कर देते हैं हुबहू स्केच, मात्र इतना करना होगा खर्च
नैनीताल : उत्तराखंड की सरोवर नगरी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. नैनीताल में खूबसूरत नजारों के साथ साथ कई खास चीजें भी मौजूद हैं. आज हम आपको नैनीताल के एक खास शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो मात्र 15 मिनट में ही आपका हुबहू स्केच तैयार कर देता. हम बात कर रहे हैं नैनीताल के स्केच आर्टिस्ट रमेश गौतम की जो आपको नैनीताल की सड़कों के किनारे स्केच बनाते दिख जाएंगे. और बेहद कम समय में आपका हुबहू स्केच तैयार कर देंगे. रमेश पिछले 7 सालों से नैनीताल में रह रहे हैं. वो यहां अपनी ... Read more
CBSE Date Sheet 2025: सीबीएसई कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी, परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक चलेगी
नई दिल्ली: CBSE Class 10th Board Exam Date Sheet 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 की डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड ने बुधवार, 20 नवंबर की देर रात सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की है. सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, जो 18 मार्च तक चलेंगी. शेड्यूल के अनुसार सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से सीबीएसई 10वीं डेटशीट 2025 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. सीबीएसई कक्षा 10वीं ... Read more
इजराइल ने गाजा में शिविर को बनाया निशाना, हवाई हमले में 15 लोगों की मौत
गाजा। दक्षिणी और मध्य गाजा में दो इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली विमानों ने दक्षिणी गाजा में पश्चिम में अल-मवासी क्षेत्र में विस्थापित लोगों के लिए बने एक शिविर को निशाना बनाया। गाजा में नागरिक सुरक्षा ने बताया कि उसके कर्मचारियों ने बच्चों सहित 7 पीड़ितों के शव बरामद किए और कई घायलों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हवाई हमले के कारण स्कूल के लक्षित क्षेत्र में आग लग गई और व्यापक विनाश हुआ। यह शिविर निकट पूर्व ... Read more
दिल्ली की आबोहवा में घुला जहर हुआ कम, जानें किस इलाके में कितना सुधरा AQI
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की हवा (Delhi Air Pollution) में घुलता जहर लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. शहर की हवा किस कदर प्रदूषित हो चुकी है इसका अंदाजा इससे लगा लीजिए कि लगातार पिछले 8 दिनों से दिल्ली में एक्यूआई खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका था. हालांकि आज दिल्ली की हवा थोड़ी साफ जरूर हुई है. जिस वजह से सुबह शहर का औसत एक्यूआई खतरनाक स्तर से सुधरकर बेहद खराब कैटेगरी पर जा पहुंचा. नतीजतन सुबह का औसत एक्यूआई 384 दर्ज किया गया. दिल्ली की हवा में बीते दिनों इतना जहर घुला कि ... Read more
CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कहा कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. एक अधिसूचना में CBSE ने कहा कि कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त होंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 4 अप्रैल, 2025 को खत्म होगी. पहली बार बोर्ड की ओर से परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई है. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि दो विषयों के परीक्षा के बीच पर्याप्त समय दिया गया है. ताकि छात्रों को ज्यादा समय मिल सके. परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा ... Read more
CLAT 2025 परीक्षा 1 दिसंबर से, कुल प्रश्नों की संख्या घटी, अब देने होंगे 120 प्रश्नों के जवाब
नई दिल्ली: CLAT 2025 Exam: रविवार, 1 दिसंबर को क्लैट 2025 परीक्षा आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा कुल दो घंटे की होगी, जो दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी. क्लैट 2025 देने वाले छात्रों को यह जान लेना चाहिए कि न्यू पैटर्न के तहत परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या घटा दी गई है. अब परीक्षा में 150 नहीं बल्कि 120 प्रश्न होंगे. वहीं मार्किंग स्कीम की बात करें तो प्रत्येक सही उत्तर पर उम्मीदवार को एक अंक जबकि प्रत्येक गलत उत्तर ... Read more
प्रदेश की 3737 विवेकानंद, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों का टोटा
जयपुर। प्रदेश में गरीब वंचित व अन्य तबकों के बच्चों के लिए संचालित 3737 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में वर्तमान सत्र के महत्वपूर्ण 5 माह बीत जाने के बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विभाग शिक्षक नहीं लगा पाया है। शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों में अंग्रेजी की दक्षता रखने वाले शिक्षकों को लगाने के लिए अंग्रेजी माध्यम में दक्षता परीक्षा का आयोजन भी कराया गया था, लेकिन कोर्ट से मामला सुलझने के बाद भी ना तो परीक्षा का परिणाम जारी किया गया और ना ही चयन सूची जारी की गई, जिस परीक्षा में 51870 शिक्षकों ने भाग लिया ... Read more
प्रदेश में कोई भी बच्ची नीचे बैठकर ना करे पढ़ाई, यह हमारा विजन : दिलावर
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा की राजस्थान में कोई भी बच्ची नीचे फर्श पर बैठकर ना पढ़े। यह हमारा विजन है और इसको साकार करने के लिए हम प्रयास कर रहे हैं। बालिका शिक्षा पर हमारा विशेष जोर है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राइजिंग राजस्थान इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जुड़कर आप राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था का कायाकल्प करने में सहभागी बन सकते हैं। पूरे देश-विदेश में मारवाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं। इसलिए हम पहले वहां जा रहे हैं, जहां मारवाड़ी अधिक है। शुरुआत मुंबई से की, जहां हमारी अपील पर राजस्थानी ... Read more