Blog

एजुकेशन प्री-समिट की तैयारियां पूरी, अधिकारियों ने देखी व्यवस्थाएं

जयपुर। प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को सही करने के लिए राइजिंग राजस्थान: प्री एजुकेशन समिट-2024 एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। इसमें विभिन्न योजनाओं और नीतियों को प्रस्तुत किया जाएगा। इनमें विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा को सुलभ और सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि इन क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतरीन शिक्षा मिल सकेगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को प्री-समिट की सभी तैयारियां को लेकर चर्चा की और अंतिम रूप दिया गया। स्कूल शिक्षा, भाषा एवं पुस्तकालय, पंचायती राज (प्रारंभिक शिक्षा) विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, खेल एवं युवा मामले विभाग के ... Read more

यूपी के मदरसों के लिए क्‍यों है खुशी का मौका, जरा सुप्रीम कोर्ट के फैसले को समझिए

इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा नई दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश में मदरसे दीनी तालीम के साथ चलते रहेंगे. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 16 हजार मदरसों के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला बड़ी राहत लेकर आया. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें उसने यूपी मदरसा शिक्षा ऐक्ट 2004 को असंवैधानिक बताया था. उत्तर प्रदेश में 16 हजार मदरसे हैं, जिनमें 17 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने 2004 के उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड अधिनियम की वैधता बरकरार रखी और कहा कि यह एक्‍ट धर्मनिरपक्षेता के सिद्धांत ... Read more

पैदल स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की कनपटी में मारी गोली, सामने आया खौफनाक VIDEO

मृतक शबाबुल साई विद्या मंदिर स्कूल में प्रिंसिपल था. मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिनदहाड़े एक स्कूल प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई. जिस समय शबाबुल हसन स्कूल जा रहे थे, उस समय बाइक सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. शबाबुल हसन हर रोज की तरह अपने घर से पैदल ही स्कूल के लिए निकले थे. घर से थोड़ी दूर जाते ही उनपर हमला किया गया. पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने बिना देरी किए उनपर गोली चला दी. हमलावरों ने उनकी कनपटी पर सीधा गोली मारी. जिसके कारण ... Read more

DAV स्कूल का प्रोजेक्ट '250 मीटर्स ऑफ हैप्पीनेस', सड़क हादसे में बच्चों को बचाने के लिए बनाया सेफ्टी कॉरीडोर

नई दिल्ली: सड़क हादसों में आमतौर पर हर रोज 45 छात्रों की मौत होती है. ऐसे में रोड ट्रैफिक और हादसों से स्कूली बच्चों को बचाना और स्कूलों के चारों ओर सुरक्षित माहौल बनाना बेहद ज़रूरी हो गया है. इसी दिशा में दिल्ली के DAV पब्लिक स्कूल में सरकार के PWD विभाग ने एक पायलट प्रोजेक्ट ‘250 मीटर्स ऑफ हैप्पीनेस’ शुरू किया है. ‘Safe School Zone Initiative’ के तहत इस प्रोजेक्ट में स्थानीय स्कूल प्रशासन, NGO HumanQind और IIT दिल्ली ने साथ काम किया है. इस प्रोजेक्ट में DAV पब्लिक स्कूल के सामने बच्चों के लिए एक सेफ कॉरिडोर तैयार ... Read more

क्लास रूम में बच्चे ने की मां की ऐसी मिमिक्री, ठहाके लगाने लगी पूरी क्लास, वीडियो देख लोगों ने कहा- बच्चे मन के सच्चे

स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के अलावा कई तरह के एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में भी शामिल किया जाता है. स्कूली शिक्षक छोटे बच्चों के ओवरऑल डेवलपमेंट के लिए रोल प्ले जैसे टीचिंग टेक्निक का भी सहारा लेते हैं. पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ स्कूल में बच्चों को मौज-मस्ती और फन एक्टिविटीज में भी शामिल होने का मौका मिलता है. ऐसे ही एक फन एक्टिविटी के दौरान अपनी मम्मी की मिमिक्री कर रहे छोटे बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बच्चे की मिमिक्री देखकर पूरी क्लास जोरदार ठहाके लगाते हुए सुनाई देती है. नेटिजन्स को यह ... Read more

Jharkhand Elections : आज बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे अमित शाह, 3 चुनावी सभाओं को भी करेंगे संबोधित

गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. वह सुबह 9:30 बजे बीजेपी का घोषणापत्र जारी करेंगे और इसके बाद वह बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर 150 संकल्प जारी करेंगे. घोषणा पत्र जारी करने के बाद अमित शाह घाटशिला में पहली सभा को संबोधित करेंगे.  इसके बाद वह दोपहर को बरकट्ठा विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वह बरकट्ठा के गेंडा हाई स्कूल में बीजेपी उम्मीदवार अमित कुमार यादव के लिए चुनाव प्रचार करते हुए सभा करेंगे. इसके बाद चतरा जिले के सिमरिया में चुनावी सभा करेंगे. यह सभा वह उम्मीदवार कुमार उज्जवल के ... Read more

फ्लाइट और ट्रेनों में बम की धमकी देने वाला शख्स नागपुर से गिरफ्तार, आतंकवाद पर लिख चुका किताब

नागपुर: फ्लाइट्स और ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. 35 वर्षीय जगदीश उइके खुद को लेखक बताता है. वह आतंकवाद के बारे में लिखता है. उइके को इससे पहले 2021 में एक मामले में गिरफ्तार किया गया था. नागपुर शहर पुलिस की स्पेशल ब्रांच के मुताबिक जांच में उसके पास कई धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आखिरी बार जब नागपुर पुलिस ने उससे संपर्क किया था, तब जगदीश ने ... Read more

पीएम2.5 के संपर्क में आने से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता और बड़ों में अल्जाइमर का खतरा

Air Pollution: लंबे समय तक वायु प्रदूषण के कण जैसे पीएम 2.5 के संपर्क में रहना सभी उम्र के लोगों की याददाश्त और दिमागी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. एक अध्ययन में यह पता चला है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है. शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में एक धुंध की परत देखी गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत एक्यूआई सुबह 7:30 बजे 294 था, जिसमें 18 जगहों पर एक्यूआई 300 से ऊपर पाया गया, जो ‘बहुत खराब’ ... Read more

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में पांच स्कूली बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

इस्लामाबाद/कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटोरिक्शा में पांच बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए. विस्फोट सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक कन्या माध्यमिक स्कूल के पास हुआ. मस्तुंग के उपायुक्त बाज मुहम्मद मर्री ने शाम के समय कहा कि मृतकों की संख्या नौ हो गई है. उन्होंने कहा, “मृतकों में पांच लड़कियां, एक लड़का, एक पुलिस अधिकारी ... Read more

तेज रफ्तार कार ने पहले महिला को कुचला, फिर बिजली के पोल से टकराई, सामने आया CCTV फुटेज

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने राह चलती एक महिला को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान कार भी अनियंत्रित होते हुए बिजली के पोल से टकरा गई. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग चालक को हिरासत में लिया है. उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. ये हादसा थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सीआरसी सोसाइटी कट के पास हुआ. मृतका की पहचान मूलरूप से जटपुरा हरदोई निवासी ... Read more