Blog

शिक्षक की विदाई समारोह में शादी जैसा इंतजाम, छात्रों ने गिफ्ट में दी स्कूटी और चांदी की मूर्ति, पार्टी का भी किया इंतजाम

हाइलाइट्स बनारस के इस शिक्षक ने 32 साल एक ही स्कूल में रहकर कई बच्चों का भविष्य बनाया है. राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी के विद्यार्थियों ने शिक्षक केके शुक्ला को अनूठे अंदाज में विदाई दी. अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में एक शिक्षक को बेहद ही भावुक तरीके से विदाई दी गई है. बनारस के इस शिक्षक ने 32 साल एक ही स्कूल में रहकर कई बच्चों का भविष्य बनाया है. ऐसे में उनके रिटायरमेंट को भी वहां के बच्चों ने यादगार बना दिया. दरअसल सल्ट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी के विद्यार्थियों ने शिक्षक केके शुक्ला ... Read more

“कुछ असाधारण नहीं किया..” : मां से जुदा हुए बच्चे को अपना दूध पिलाने वाली पुलिस अधिकारी के जवाब ने जीता दिल

पुलिस अधिकारी रम्‍या ने कहा, मां से जुदा बच्‍चे को अपना दूध पिलाकर उन्‍होंने कोई असाधारण काम नहीं किया है कोझिकोड : केरल में मां-पिता के बीच झगड़े के कारण मुश्किल में फंसे 12 दिन के बच्चे को दूध पिलाकर उसकी जान बचाने वालीं पुलिस अधिकारी एमआर रम्या का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह संयोग से इस पेशे में आईं और स्कूल व कॉलेज के दिनों में वह शिक्षक बनना चाहती थीं. पुलिस के पेशे में अप्रत्याशित प्रवेश की तरह ही रम्या ने कभी यह भी नहीं सोचा होगा कि वह राज्य की पुलिस का ... Read more

“बच्चे और मां का मिलना खुशी की चीज”, ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी ने नवजात को दूध पिलाकर बचाई जान

केरल हाईकोर्ट ने इस इंसानियत के लिए सिविल पुलिस अफसर एम आर राम्या की तारीफ की है. कोच्चि. माता-पिता के आपसी झगड़े के कारण मुश्किल में फंसे 12 दिन के नवजात बच्चे की जान बचाने के लिए एक महिला पुलिस अफसर ने उसे ब्रेस्टफीड कराया. घटना के बारे में पता चलने पर राज्य के पुलिस महानिदेशक और केरल हाईकोर्ट के जज ने अफसर की तारीफ की है. केरल राज्य पुलिस के मीडिया यूनिट से जारी प्रेस नोटिफिकेशन के अनुसार, केरल हाईकोर्ट के जज देवन रामचन्द्रन ने राज्य पुलिस हेड को लिखे गए पत्र में सिविल पुलिस अफसर एम आर राम्या ... Read more

उत्तराखंड के सभी जिलों में खुलेंगे ड्रोन स्कूल, इस जिले से होगी शुरुआत, जानें पूरा प्लान

हाइलाइट्स युवाओं को रोजगार के साथ ड्रोन स्पेशलिस्ट बनाने की योजना. उत्तराखंड के प्रत्येक जिले में खोले जाएंगे एक-एक ड्रोन स्कूल. इच्छुक युवाओं को ड्रोन प्रशिक्षण की कक्षाएं देने का प्रावधान. देहरादून. उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार के साथ ड्रोन विशेषज्ञ बनाने की योजना शुरू होने जा रही है. इसके लिए हर जिले में एक ड्रोन स्कूल खोलने की योजना बनाई गई है. विभिन्न जिलों में इन स्कूलों को चलाने के लिए प्रदेश के ITDA ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. बता दें कि ड्रोन का उपयोग फिल्म इंडस्ट्री और सिक्योरिटी, आपदा राहत के साथ घरों में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में होता ... Read more

दिल्ली में हवा क्यों हो रही है खराब? वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने बताया कारण

नई दिल्ली: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के सदस्य सचिव, अरविंद नौटियाल ने NDTV को दिए साक्षात्कार में दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण पर बात की और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में बढ़ोतरी का कारण बताया. उन्होंने कहा, दीवाली के 5-6 दिन बाद तक क्लाइमेटिक कंडीशन प्रतिकूल रहीं, तो वायु प्रदूषक वितरित नहीं हो पाएगा. हवाएं करीब-करीब शून्य स्पीड थी और दिशा भी समय-समय पर बदल रही थी. जिससे प्रदूषण के कण दिल्ली और इस बेल्ट पर ही ट्रैप हो गए. यही वजह रही कि AQI में बढ़ोतरी नजर आई. जमीन पर सभी एजेंसियां दिशा-निर्देशों का सही से पालन कर रही हैं. हम लगातार ... Read more

IIT JAM Exam 2023: एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 10 नवंबर को, आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी फर्स्ट ईयर की क्लास आज से शुरू जैम 2023 परीक्षा (JAM 2023 examination) का आयोजन अगले साल 12 फरवरी को होना है. यह परीक्षा सात विषयों के कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की जाएगी. जैम 2023 परीक्षा का रिजल्ट 22 मार्च 2023 को जारी किया जाएगा.  आईआईटी गुवाहाटी विभिन्न संस्थानों में एमएससी, एमएससी टेक्नोलॉजी, एमएससी-एमटेक ड्यूल डिग्री, एमएस (आर), ज्वाइंट एमएससी पीएचडी, एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री और इंटिग्रेटेड पीएचडी प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए जैम 2023 की आयोजन करता है. जैम स्कोर के जरिए छात्रों को एनआईटी (NIT), आईआईएससी (IISc), डीआईएटी (DIAT), आईआईईएसटी (IIEST), आईआईएसईआर, पुणे (IISER), ... Read more

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी फर्स्ट ईयर की क्लास आज से शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी फर्स्ट ईयर की क्लास आज से शुरू नई दिल्ली: DU Admissions: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) शैक्षणिक सत्र 2022-23 के प्रथम वर्ष के छात्रों के स्वागत के लिए तैयार है. डीयू के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं 2 नवंबर यानी आज से शुरू हो रही हैं. डीयू के कुलपति योगेश सिंह (DU Vice Chancellor Yogesh Singh) ने यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि डीयू नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है और छात्रों के लिए सभी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है. बता दें कि इस ... Read more

राहुल गांधी के साथ ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं पूजा भट्ट, साथ चलीं पैदल

भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है. हैदराबाद: अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट बुधवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं और राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं. यात्रा के दौरान भट्ट को गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया. पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस की ओर से ट्वीट की गई और लिखा, हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है. हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है…हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।#BharatJodoYatrapic.twitter.com/TRkJIhlALt — Congress (@INCIndia) November 2, 2022 यह ... Read more

असम में मज़बूती की तलाश में कांग्रेस, ‘भारत जोड़ो’ की तर्ज पर 834 KM की यात्रा शुरू

यह यात्रा 834 किलोमीटर की होगी. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के इस जनसंपर्क अभियान की शुरुआत लॉअर असम के धुबरी से की गई है, जो कि अपर असम के सादिया तक जाएगा. पार्टी नेताओं की उपस्थिति में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास स्थित गोलोकगंज शहर में मंगलवार को यह यात्रा शुरू हुई. इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व असम इकाई के प्रभारी जितेंद्र सिंह, एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई और राज्य इकाई के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे. राहुल गांधी का‘पप्पू’ कहकर मजाक उड़ाने वाले गलत साबित, उनका करिश्मा काम कर रहा : शत्रुघ्न सिन्हा यात्रा ... Read more

इंग्लिश टीचर को डांस करता देख मैथ्स टीचर को चढ़ा जोश, लगाए ऐसे ठुमके रोकने आ गई प्रिंसिपल, फिर जो हुआ पकड़ लिया माथा…VIDEO वायरल

स्कूल टीचर्स का डांस वीडियो हुआ वायरल नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर अब तक आपने न जाने कितने ही डांस के वायरल वीडियोज देखे होंगे. इनमे से कुछ वीडियो आपको वाकई में पसंद आए होंगे तो कुछ को देख आपने माथा पकड़ लिया होगा. सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ डांस वीडियोज इतने मजेदार होते हैं कि हंसते-हंसते पेट दर्द हो जाता है. स्कूल के एनुअल फंक्शन में अक्सर बच्चों का डांस कार्यक्रम होता है. इस फंक्शन में टीचर्स भी खूब एन्जॉय करते हैं. लेकिन जरा सोचिए अगर बच्चों को छोड़कर स्कूल के टीचर्स ही महफिल लूट लें तो ... Read more