Blog
VIDEO : यूपी के बीजेपी विधायक सदन में खेल रहे ‘तीन पत्ती’ और ‘चबा रहे तंबाकू’, विपक्ष का आरोप
राष्ट्रीय लोकदल ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें राकेश कुमार गोस्वामी जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हेडफोन पहने हुए दिख रहा है और अपने स्मार्टफोन पर ताश का खेल खेलता नजर आ रहा है. राष्ट्रीय लोकदल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ” विधानसभा में तीन पत्ती का गेम खेलने वाले ये महाशय महोबा के भाजपा विधायक हैं…सदन के प्रति इनकी कर्मठता और जनता की समस्याओं को लेकर आए माननीय विधानसभा सदस्यों के प्रति इनकी मानसिकता का उदाहरण है इनका कृत्य! जनसेवा के प्रति ये है भाजपा के जनप्रतिनिधियों का चाल, चेहरा और ... Read more
UP : बदायूं में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल ने दिखाया अश्लील वीडियो, मामला दर्ज
पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि मामला बीते 15 सितंबर का है. बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल द्वारा अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है. जिले में संचालित एक प्राइवेट स्कूल (Private School) के प्रिंसिपल (Principal) ने तीसरी क्लास की एक छात्रा को कथित तौर पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखायीं, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी . पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ... Read more
वीडियो: स्कूल बस से धुंआ उठने के बाद पानी भरे सड़क पर खिड़की से कूदे बच्चे, लोग भी दौड़ पड़े
फतेहाबाद (हरियाणा): हरियाणा के सिरसा जिले के फतेहाबाद में शनिवार को पानी से भरी सड़क पर फंसी एक स्कूल बस से धुआं निकलने के बाद उसमें बैठे छात्रों ने खिड़की से छलांग लगा दी. स्थानीय लोग भी उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े. बाद में पता चला कि बारिश का पानी इंजन के डिब्बे में घुस गया था, जहां गर्मी ने इसे धुएं की तरह बाहर कर दिया. यह भी पढ़ें धर्मशाला रोड पर बारिश और जलजमाव के बीच गुजरने बस के नीचे से धुआं निकलने लगा, जिससे छात्र और आसपास के लोग डर गए कि कहीं आग तो ... Read more
10वीं के छात्र ने सरेआम अपने शिक्षक को मारी गोली, वीडियो वायरल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान करने वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का एक युवक पर कई राउंट की फायरिंग कर रहा है. अभी तक पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी 10वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि उसने अपने ही शिक्षक पर हमला किया है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्र द्वारा शिक्षक पर हमले की यह वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, ... Read more
अल्मोड़ा के इस इंटर कॉलेज में आज भी बजती है ब्रिटिशकाल की घंटी, यहां रखी हैं अंग्रेजों की कई निशानियां
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड का अल्मोड़ा अंग्रेजों को बेहद पसंद था. उन्होंने यहां स्कूल, अस्पताल समेत कई संस्थान खोले थे. अल्मोड़ाका रैमजे इंटर कॉलेज जिसका अपना प्राचीन इतिहास रहा है. यह कॉलेज कुमाऊं के सबसे प्राचीन शिक्षण संस्थानों में शुमार है. रैमजे इंटर कॉलेज कुमाऊं का सबसे पहला कॉलेज है. इसकी नींव ब्रिटिशकाल में कुमाऊं के कमिश्नर रहे सर हेनरी रैमजे ने रखी थी. स्कूल की स्थापना में 1851 में हुई थी. उस समय इस स्कूल को चीनाखान में शुरू किया गया था. उसके बाद अल्मोड़ा के मौजूदा भवन में इसे शिफ्ट कर दिया गया. रैमजे इंटर कॉलेज में आज भी ... Read more
“हमारी जब दोस्ती हुई वो 12 साल की थी और मैं 30 का”, जो बाइडन के इस बयान से इंटरनेट पर घमासान
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने बयानों की वजह से एक बार फिर सूर्खियां में हैं. इस बार उनके एक बयान की वजह से इंटरनेट पर घमासान मचा हुआ है. दरअसल, जो बाइडन ने शुक्रवार को एक बयान में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वो लड़की जब मेरी दोस्त बनी थी उस समय उसकी उम्र 12 और मेरी 30 वर्ष थी. फॉक्स न्यूज के मुताबिक जो बाइडन ने ये बातें नेशनल एजुकेशन एसोसिएशन के कार्यक्रम में कही. एक महिला ने उनके भाषण के बीच जब उनसे सवाल करना चाहा तो बाइडन ने कहा कि आपको ... Read more
“लगता है आप मुझसे बहुत ज्यादा नाराज हैं” पंजाब के राज्यपाल ने CM भगवंत मान को लिखी चिट्ठी
पंजाब के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चिट्ठी लिखी है. (फाइल फोटो) चंड़ीगढ़: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Governor Banwarilal Purohit) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को चिट्ठी लिखी है. अपनी चिट्ठी में राज्यपाल ने लिखा, “मेरे ख्याल से आपके कानूनी सलाहकार आप को अच्छे से ब्रीफ नहीं कर रहे, इसलिए “लगता है आप मुझसे बहुत ज्यादा नाराज हैं”. अगर आप संविधान के आर्टिकल 167 और 168 पढ़ेंगे तो निश्चित रूप से मेरे बारे में आपके विचार बदल जाएंगे. संविधान का आर्टिकल 167 जो मुख्यमंत्री की राज्यपाल को जानकारी देने की जिम्मेदारी के बारे में है. उसमें मुख्यमंत्री ... Read more
NEET UG Counselling 2022: जल्द जारी होंगी काउंसलिंग की तारीखें, उससे पहले देख लें टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट
NEET UG Counselling Date 2022: अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग तारीखों की घोषणा जल्द ही वेबसाइट Mcc.nic.in पर की जाएगी. NEET UG Counselling 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) में भाग लेने वाले छात्रों के लिए अखिल भारतीय कोटा (AIQ) सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग की तारीखों की घोषणा जल्द ही वेबसाइट Mcc.nic.in पर की जाएगी. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) सहित आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसलिंग कमेटी (AACCC) ने अभी तक नीट काउंसलिंग 2022 (NEET counselling 2022) की तारीखों की घोषणा नहीं की है. नीट 2022 काउंसलिंग (NEET 2022 counselling) में भाग लेने की योजना बना ... Read more
IMD Weather Forecast:दिल्ली-NCR में अभी नहीं थमेगी बारिश, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में अगले 5 दिन बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक देश में बारिश जारी रहेगी. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: Weather Forecast : दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव हो गया है. गुड़गांव में निजी कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम हो गया है. भारी बारिश (Heavy rain) की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल को बंद कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बारिश के चलते 12 लोगों की मौत हो गई है. भारी बारिश से देश के कई हिस्सों में लोग परेशान हैं. वहीं भारतीय ... Read more
MP: बिना किसी संसाधन के बच्चे बने ‘पारंगत’, लाठी-डंडे से प्रैक्टिस करके फेंसिंग में जीते कई मेडल
सुविधाओं की कमी केवल मंडला तक ही सीमित नहीं है. मंडला: तलवारबाजी में भवानी देवी वैश्विक स्तर पर देश का परचम लहरा रही हैं. दिनों दिन इस खेल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, लेकिन संसाधन नहीं है. हालांकि, कई बार प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं. मंडला के गांव से भोपाल आए बच्चों ने स्कूली प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़ दिए. अब आप कहेंगे उसमें खास क्या है? तो खास ये है कि जिन बच्चों ने फेंसिंग यानी तलवारबाजी में मेडल जीते हैं, उन्होंने प्रैक्टिस तलवार से नहीं बल्कि लकड़ी की डंडी और बांस से की थी. इन्हीं का ... Read more