Blog

गांधी जयंती पर मातृभूमि योजना लांच करेगी योगी सरकार, पूर्वजों के नाम पर भवन-योजना का नाम करा सकेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बताया  कि  उक्त भवन/योजना उनके पूर्वज के नाम पर होगी.  लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार गांधी  जयंती (2 अक्टूबर) पर मातृभूमि योजना (Matrabhumi Scheme) पोर्टल लांच करने जा रही है. इसके तहत यदि कोई व्यक्ति गांव में सामुदायिक भवन, चिकित्सालय, स्कूल, कॉमन सर्विस सेंटर आदि का निर्माण अपने पूर्वज के नाम पर कराना चाहते हैं तो उन्हें सिर्फ 60 फीसदी पैसा देना होगा. 40 फीसदी पैसे राज्य सरकार लगाएगी.  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बताया  कि  उक्त भवन/योजना उनके पूर्वज के नाम पर होगी. वे गुरुवार को मथुरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति की ओर से ... Read more

गुरुग्राम में बारिश ने फिर बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में भरा पानी,घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

गुरुग्राम में बारिश बनी आफत नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण गुरुग्राम में हालात काफी खराब हो गए हैं. कई इलाकों में पानी भर गया है तो शहर की ज्यातादर सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं. बारिश की वजह से जलजमाव का असर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी दिख रहा है. गुरुवार को इस एक्सप्रेसवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम दिखा. जाम की वजह से दिल्ली से गुरुग्राम और गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर पानी जमा होने की वजह से कई वाहन ... Read more

अनूपपुर में हादसा या लापरवाही : 20 से अधिक स्कूली बच्चे से भरी नाव नदी में पलटी

स्कूली बच्चों से भरी नाव पलटी मध्यप्रदेश के अनूपपुर में गुरुवार को स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई. हालांकि, रेस्क्यू टीम ने सभी बच्चों को बचा लिया है और किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. ये सभी बच्चे ग्राम पंचायत केल्हौरि हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने जा रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ है. बकेली ,पोंडी, कोदयली, खाडा, मानपुर सहित अन्य गांव के स्कूली छात्र-छत्राएं पुल नहीं होने के कारण नाव में सवार होकर नदी पार कर स्कूल जाते है. लंबे समय से यहां के बच्चे नाव के सहारे नदी पार कर जान जोखिम ... Read more

Fact Check: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा, एक जुलाई से होगा लागू! जानिए क्या है सच

Fact Check: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी इजाफा वाट्सएप (Whatsapp) पर एक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी डीए (DA) बढ़ गया है. इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है और अब यह 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया है. इसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA एक जुलाई, 2022 से मिलेगा. यानी उन्हें 3 महीने का एरियर दिया जाएगा. इस मैसेज में दावा किया गया है कि डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडीचर ने 20 सितंबर को यह ... Read more

मेरे पापा पुलिस में हैं, मार देगें गोली… बच्चे ने डांट पड़ने पर टीचर को दी धमकी, वायरल हुआ Video

मेरे पापा पुलिस में हैं, मार देगें गोली… बच्चे ने डांट पड़ने पर टीचर को दी धमकी Teacher Student Video: सोशल मीडिया पर छोटे बच्चो के मज़ेदार वीडियो भरे पड़े हैं. आए दिन बच्चों के नए-नए मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. अभी हाल ही में एक बच्चे का क्लास में टीचर को किस करके मनाने का वीडियो वायरल हुआ था. अब ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्चे को टीचर क्लास में डांटने लगी, तो बच्चा गुस्से में टीचर को रोते हुए धमकी देता है. ये वीडियो देखने में काफी मजेदार है और ... Read more

कर्नाटक हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, 10 दिन तक हुई सुनवाई

हिजाब मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कर्नाटक हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. दस दिन की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया है. सुप्रीम कोर्ट तय करेगा कि कर्नाटक में हिजाब बैन का आदेश सही है या नहीं. दस दिन चली सुनवाई के बाद जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने हिजाब विवाद पर फैसला सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रखने का ऐलान कर दिया. पीठ ने कहा कि अब भी जिनको लिखित दलीलें देनी हो दे सकते हैं. बहस का अंत संजय हेगड़े ने एक शेर के साथ किया. ‘ ... Read more

दो मुंह और चार आंखों वाली अजीबोगरीब मछली का Video वायरल, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

दो मुंह और चार आंखों वाली अजीबोगरीब मछली Weird Fish: इंटरनेट वो जगह है जहां आपको हर रोज़ अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती हैं. यहां आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल  हो रहा है, जिसमें एक अजीबोगरीब मछली दिखाई दे रही है. इस मछली के दो मुंह और चार आंखें हैं. वायरल वीडियो में इस मछली को देखकर लोग काफी हैरान हैं और इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं ... Read more

IPS ने शेयर की जिम में घुसते सांप की तस्वीर, कही ऐसी बात, कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी

IPS ने शेयर की जिम में घुसते सांप की तस्वीर इंटरनेट पर अजीबोगरीब चीजों की कोई कमी नहीं है, आए दिन सोशल मीडिया पर अजीबगरीब, हैरान करने वाले और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. और, यह वायरल पोस्ट इसका सटीक उदाहरण है. भारतीय पुलिस अधिकारी अरुण बोथरा (IPS Arun Bothra) ने एक जिम में घुसने की कोशिश कर रहे एक सांप (Snake) की दो तस्वीरें शेयर कीं हैं. हम मजाक नहीं कर रहे हैं. अगर आपको इस पर विश्वास नहीं है, तो पोस्ट को जरूर देखें. यह भी पढ़ें वायरल हो रहे पोस्ट को अरुण बोथरा ने ट्विटर पर ... Read more

तेंदुए ने साइकिल से जा रहे शख्स पर अचानक किया हमला, पीछे से ऊपर कूदकर झपटा, पुराना Video वायरल

तेंदुए ने साइकिल से जा रहे शख्स पर अचानक किया हमला Leopard Attack Video: एक तेंदुए (Leopard) का साइकिल सवार एक शख्स पर हमला करने का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जून, 2022 की पुरानी क्लिप ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींचा है. क्लिप को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया था और इस वीडियो को देखकर आप भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह भी पढ़ें क्लिप की शुरुआत एक शख्स के साथ होती है जो एक जंगल से गुजरने वाले राजमार्ग के किनारे साइकिल से जा रहा है. वीडियो में कुछ ... Read more

धार्मिक पहलुओं को नहीं छुआ, हिज़ाब प्रतिबंध केवल कक्षाओं में : कर्नाटक सरकार ने कोर्ट से कहा

हिजाब मामले पर कर्नाटक सरकार का बयान कर्नाटक सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि राज्य सरकार ने हिजाब प्रतिबंध विवाद में किसी भी ‘‘धार्मिक पहलू” को नहीं छुआ है और यह प्रतिबंध केवल कक्षा तक सीमित है. राज्य सरकार ने कहा कि यहां तक कि कक्षा के बाहर स्कूल परिसरों में भी हिजाब पर प्रतिबंध नहीं है. राज्य सरकार की ओर से पेश वकील ने जोर देकर कहा कि राज्य ने केवल यह कहा है कि शैक्षणिक संस्थान छात्रों के लिए वर्दी निर्धारित कर सकते हैं, जिसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. यह भी पढ़ें ... Read more