Tag: अल्मोड़ा की खबरें

अपनी आवाज से दिलों में बनाई जगह, मिलिए उत्तराखंड के गायक सूरज प्रकाश से

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के कई कलाकार ऐसे हैं, जो लोक संगीत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. साथ ही अपनी पहचान भी बना रहे हैं. एक ऐसे ही युवा कलाकार से आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनका नाम है सूरज प्रकाश. सूरज अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं. लोकल 18 से खास बातचीत में सूरज ने बताया कि जब वह तीन साल के थे, तो उनके पिता ने उन्हें हारमोनियम के आगे बिठा दिया था. जिसके बाद से संगीत के प्रति उनकी रुचि बढ़ती गई. जब वह कक्षा तीन में पहुंचे, तब उन्होंने हारमोनियम बजाना सीख ... Read more

क्या बन पाया सपनों का उत्तराखंड? देखें क्या बोली अल्मोड़ा की जनता

अल्मोड़ा. आज 9 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस (Uttarakhand Foundation Day 2024) मनाया जा रहा है. राज्य बने हुए आज 24 साल पूरे हो चुके हैं. अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तराखंड के लोगों का जो सपना था, क्या वह पूरा हुआ है. इसको लेकर अल्मोड़ा की जनता क्या सोचती है, आइए जानते हैं. अल्मोड़ा की जनता का कहना है कि जिस सुनहरे राज्य की कल्पना करते हुए उन्होंने उत्तराखंड बनाने का सपना देखा था, वो अभी तक पूरा नहीं हो सका है. कितनी सरकारें बदल गईं, पर आज तक उत्तराखंड में कोई भी ऐसा बदलाव नहीं हो पाया ... Read more

दिव्यांग बच्चों का हुनर, दिवाली के लिए बनाई मोमबत्ती-चॉकलेट और खास दीये

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक स्कूल ऐसा भी है, जहां दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके बौद्धिक विकास और कौशल कार्यों से जोड़ने का काम किया जाता है. इस स्कूल का नाम है मंगलदीप विद्या मंदिर. वर्तमान में यहां 33 छात्र पढ़ रहे हैं. स्कूल में बच्चों को क्रिएटिव बनाने पर काम किया जाता है. त्योहारों पर दिव्यांग छात्रों द्वारा अलग-अलग सामान तैयार किया जाता है. दिवाली (Diwali 2024) के लिए बच्चों ने कैंडल, चॉकलेट और ऐपण वाले दीये तैयार किए हैं. इन प्रोडक्ट्स को बनाने में छात्रों के साथ शिक्षक भी हाथ बंटाते हैं. बच्चों द्वारा ... Read more

मानसिक तनाव से बचाने वाली वर्कशॉप, अल्मोड़ा के SSJ कैंपस में आयोजन

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग द्वारा चार दिन की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यशाला का मकसद है कि लोगों को मानसिक समस्याओं से निजात कैसे दिलाई जाए. छात्र, शिक्षक, कर्मचारी और आमजन इसमें हिस्सा ले सकते हैं. मनोविज्ञान विभाग में आयोजित कार्यशाला निशुल्क है. इसमें अलग-अलग सेशन रखे गए हैं, जिसमें लोगों को मानसिक तनाव जैसी बीमारी से दूर रहने के गुरु मंत्र दिए जा रहे हैं. इसके अलावा यहां प्रदेश की पहली हैप्पीनेस लैब का भी उद्घाटन किया गया है. विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ... Read more

'क्रीम पौडरा' ने बनाया स्टार, मिलिए टीचर रह चुके सिंगर राकेश खनवाल से

अल्मोड़ा. कुमाऊंनी इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार हैं, जिनकी कहानी हर किसी को प्रेरित करती है. एक ऐसे ही कलाकार से हम आपको आज मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने बीएड करने के बाद पांच साल तक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया और उसके बाद उन्होंने कुमाऊंनी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा. इनका नाम है राकेश खनवाल. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए राकेश ने बताया कि वैसे तो उन्होंने कुमाऊंनी इंडस्ट्री में साल 2007 में कदम रख लिया था, पर उस समय कुमाऊंनी इंडस्ट्री को कोई इतना नहीं जानता था, जिसके बाद उन्होंने बीएड किया और फिर स्कूल में पढ़ाने ... Read more

कंठ में विराजमान मां सरस्वती, मिलिए मधुर आवाज के धनी दर्शन फर्स्वाण से

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के ऐसे युवा कलाकार से आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनके कंठ में मां सरस्वती विराजमान हैं. इनका नाम है दर्शन फर्स्वाण. दर्शन चमोली जिले के दूरस्थ गांव के रतगांव में रहते हैं. इनके गानों को सुनकर लोग झूम उठते हैं. अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊं महोत्सव में पहुंचे दर्शन ने लोकल 18 से खास बातचीत में कहा कि उन्हें बचपन से ही गीत संगीत में रुचि थी. इसके लिए वह अपनी मां को गुरु मानते हैं क्योंकि जब वह अपनी मां के साथ जंगल में लकड़ी और घास लेने के लिए जाते थे, तो उनकी ... Read more

यहां के स्कूलों को खेल किट के लिए सरकार देती है पैसा, बच्चे स्पोर्ट्स में निकल रहे हैं आगे

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा: पहाड़ी क्षेत्रों में देखा जाता है कि कई बार सरकार की योजना का लाभ खिलाड़ियों तक नहीं पहुंच पाता है. लेकिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट ब्लॉक में जीआईसी कुलसीव स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल की गतिविधियों में भी आगे बढ़ाया जा रहा है. प्रधानमंत्री की योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को खेलकूद के लिए हर साल ₹25,000 किट के लिए दिए जाते हैं. स्कूल के टीचर हर साल उन पैसों से किट खरीद रहे हैं. स्कूल के बच्चे किट पहनकर अलग-अलग गेम में प्रतिभाग भी ... Read more

अपने लोकगीतों से लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं बिशन सिंह हरियाला, अब तक गाए हैं 10,000 से भी ज्यादा गाने

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा: उत्तराखंड के लोक गायक बिशन सिंह हरियाला आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं. अपने लोक गीतों से बिशन सिंह हरियाला आज हर किसी के दिल पर राज भी कर रहे हैं. LOCAL 18 से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पढ़ाई द्वाराहाट स्कूल से हुई है. जब भी 15 अगस्त या फिर 26 जनवरी के अलावा कोई भी कार्यक्रम होते थे तो वह प्रतिभाग करते थे. इतना ही नहीं उन्होंने रामलीला का मंचन भी किया है और कई पात्रों का रोल निभाया है. उन्हें करीब 40 साल कुमाऊंनी इंडस्ट्री में गाना गाते हुए ... Read more

National Sports Day: मेजर ध्यानचंद जैसा बनना चाहते हैं अल्मोड़ा के खिलाड़ी

अल्मोड़ा. हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद हर हॉकी खिलाड़ी के आइडल हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हॉकी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जिला, राज्य और नेशनल तक प्रतिभाग कर चुके हैं. इनमें शुभम कांडपाल, रितिक राज, भावना, अमनप्रीत कौर, बलवंत दानू, तुषार बिष्ट और लक्ष्मी जीना नेशनल तक खेल चुके हैं. हॉकी कोच लता साह ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि हॉकी खेलने वाले छोटे-छोटे बच्चे अपने सीनियर ... Read more

एक छत के नीचे नृत्य-संगीत और मंच कौशल, बच्चों का हुनर निखार रही दिशा एकेडमी

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धारानौला में स्थित दिशा एकेडमी में बच्चों को एक छत के नीचे संगीत, नृत्य, योग, और मंच कौशल के बारे में सिखाया जाता है. यह अपनी तरह का अल्मोड़ा का एकमात्र इंस्टीट्यूट है. यहां करीब 50 बच्चे सुबह-शाम आते हैं और कला की अलग-अलग विधाओं को सीखते हैं. स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे यहां पर डांस, तबला, ढोलक, हारमोनियम, मंच कौशल यानी कि मंच पर बच्चों को कैसे परफॉर्म करना है, के बारे में सिखाया जाता है. एकेडमी में कुमाऊंनी संस्कृति और विधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है. दिशा एकेडमी ... Read more