Tag: ओडिशा
देश में 85 नए सेंट्रल स्कूल खुलेंगे, सबसे ज्यादा जम्मू कश्मीर में : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालय (Central Schools ) सेटअप करने की प्रक्रिया एक अप्रैल, 2025 से शुरू हो जाएगी. केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 85 नए केंद्रीय विद्यालय 18 राज्यों में खोलने का फैसला किया है. सबसे ज्यादा 13 नए केंद्रीय विद्यालय जम्मू और कश्मीर में खोले जाएंगे. मध्य प्रदेश में 11 और उड़ीसा और आंध्र प्रदेश में 8-8 नए केंद्रीय विद्यालय खुलेंगे. NDTV से एक्सक्लूसिव बातचीत में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने कहा कि, समयबद्ध तरीके से नए केंद्रीय विद्यालय शुरू किए जाएंगे. जयंत चौधरी ने कहा कि, ... Read more
Cyclone Dana: तूफान का सामना करने के लिए बंगाल और ओडिशा में युद्धस्तर पर तैयारी
नई दिल्ली: Cyclone Dana: गंभीर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ से निपटने के लिए ओडिशा और पश्चिम बंगाल जोरदार तैयारियां कर ली गई हैं. तूफान से प्रभावित होने वाले इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला किया गया है. प्रभावित इलाके से गुजरने वाली 150 से अधिक ट्रेनें रद कर दी गई हैं. भारतीय तटरक्षक बल हाई अलर्ट पर है. उसने चक्रवाती तूफान दाना के कारण पैदा होने वाली किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अपने जहाज और प्लेन तैनात कर दिए हैं. बंगाल की खाड़ी में उठ ... Read more
Exclusive: BJD राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, हम गाली की राजनीति नहीं करते- धर्मेंद्र प्रधान
ओडिशा के संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान. ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले मौजूदा केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने NDTV से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में संबलपुर से काफ़ी वक़्त गुज़ारा. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि वह 15 साल के बाद चुनावी रण में उतरे हैं. इतने समय तक वह खुद चुनाव नहीं लड़े बल्कि दूसरों को लड़वाया. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने और चुनाव लड़वाने में बहुत फ़र्क होता है. वहीं ... Read more
“क्लास में वो मॉनिटर और बेहद होनहार थीं”‘,द्रौपदी मुर्मू के क्लासमेट ने एनडीटीवी से कहा
नई दिल्ली: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाली हैं.राष्ट्रपति-निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू सादगी में विश्वास करती हैं और वह हमेशा दूसरों की सहायता करती रहीं हैं. मुर्मू की शिक्षक और उनके मित्रों ने यह बात कही है. एनडीटीवी के साथ बात करते हुए उनके क्लासमेट राम चंद्र हेम्ब्रम ने कहा कि वो क्लास 6-7 में क्लास मॉनिटर हुआ करती थी. साथ ही उन्होंने कहा कि वो पढ़ने में काफी तेज थी. स्कूल के दिनों में बच्चे जब आपस में झगड़ा करते थे तो वो उसे सुलझाती थी. यह भी पढ़ें उपरबेड़ा गांव ... Read more
इस राज्य ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को 50 से घटाकर दस दिन किया गया
राज्य में 1 मई से 5 जून तक स्कूलों में शिक्षण का समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक होगा. भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) को 50 दिन से घटाकर 10 दिन करने की शनिवार को घोषणा की. कोविड-19 (Covid-19) के कारण स्कूलों के बंद रहने से पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया गया है. स्कूल और सर्व शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि ” ग्रीष्म अवकाश की अवधि को कम कर 6 जून से 16 जून, 2022 तक किया गया ... Read more
चक्रवात ‘जवाद’ के कारण कुछ सेंटरों पर यूजीसी-नेट की परीक्षा टली, बाद में होगा डेट का अनाउंसमेंट
यूजीसी नीट परीक्षा: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) की रविवार को होने वाली प्रवेश परीक्षा, चक्रवात ‘जवाद’ के कारण ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ केंद्रों में स्थगित कर दी गई है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार को एक नोटिस में कहा कि यूजीसी-नेट 2020, जून 2021 का परीक्षा कार्यक्रम आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम, ओडिशा के पुरी, भुवनेश्वर, कटक, गंजम जिले के बरहामपुर और रायगढ़ जिले के गुनुपुर केंद्रों के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है. इन केंद्रों पर स्थगित हुई है परीक्षा एनटीए ने कहा ... Read more
ओडिशा में स्लम एरिया के छात्र ने क्लियर की JEE एडवांस परीक्षा 2021, हासिल की 367वीं रैंक
जेईई एडवांस 2021: दक्षिणी ओडिशा में एक झुग्गी बस्ती में रहने वाले छात्र ने कमाल कर दिखाया है. दरअसल इस छात्र ने इस साल जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एडवांस) क्लियर की है. इस छात्र ने इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (EWS) कैटेगिरी में 367 वीं रैंक हासिल की है. इस उपलब्धि के बाद 18 वर्षीय छात्र पी मनोज देश में IITs मे एक सीट हासिल करने के लिए एलिजिबल हो गया है. बता दें कि 15 अक्टूबर को घोषित किए गए JEE (एडवांस) के परिणाम के अनुसार जनरल कैटेगिरी में छात्र पी मनोज कुमार की पोजीशन 3,899 है. प्राइवेट कोचिंग इंस्टीट्यूट ने दी ... Read more