Tag: अल्मोड़ा की खबरें

National Sports Day: मेजर ध्यानचंद जैसा बनना चाहते हैं अल्मोड़ा के खिलाड़ी

अल्मोड़ा. हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद हर हॉकी खिलाड़ी के आइडल हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हॉकी में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जिला, राज्य और नेशनल तक प्रतिभाग कर चुके हैं. इनमें शुभम कांडपाल, रितिक राज, भावना, अमनप्रीत कौर, बलवंत दानू, तुषार बिष्ट और लक्ष्मी जीना नेशनल तक खेल चुके हैं. हॉकी कोच लता साह ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि हॉकी खेलने वाले छोटे-छोटे बच्चे अपने सीनियर ... Read more

एक छत के नीचे नृत्य-संगीत और मंच कौशल, बच्चों का हुनर निखार रही दिशा एकेडमी

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के धारानौला में स्थित दिशा एकेडमी में बच्चों को एक छत के नीचे संगीत, नृत्य, योग, और मंच कौशल के बारे में सिखाया जाता है. यह अपनी तरह का अल्मोड़ा का एकमात्र इंस्टीट्यूट है. यहां करीब 50 बच्चे सुबह-शाम आते हैं और कला की अलग-अलग विधाओं को सीखते हैं. स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ बच्चे यहां पर डांस, तबला, ढोलक, हारमोनियम, मंच कौशल यानी कि मंच पर बच्चों को कैसे परफॉर्म करना है, के बारे में सिखाया जाता है. एकेडमी में कुमाऊंनी संस्कृति और विधाओं के बारे में भी जानकारी दी जाती है. दिशा एकेडमी ... Read more

अल्मोड़ा में होने जा रही जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में 3 और 4 अगस्त को जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप होने जा रही है. इसे उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन आयोजित कर रही है. अल्मोड़ा में इससे पहले तीन बार यह प्रतियोगिता हो चुकी है और इस बार की चौथी प्रतियोगिता अल्मोड़ा के मानस पब्लिक स्कूल में कराई जाएगी. अगर आप या आपके बच्चे भी योग में रुचि रखते हैं और योग प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है. जिला स्तरीय योग चैंपियनशिप में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेंगे. इसमें ... Read more

जब बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंच गए बच्चे, तब आया छुट्टी का आदेश

अल्मोड़ा. जहां एक ओर बीते मंगलवार से ही उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट किया गया था, तो वैसा ही नजारा विभिन्न जगहों में देखने को मिल रहा है. उत्तराखंड के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है. भारी बारिश के अलर्ट को लेकर मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल बंद करवा दिए गए थे. बीती रात से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में स्कूलों को बंद रखने संबंधी आदेश अभिभावकों और छात्रों को तब मिला, जब काफी स्टूडेंट स्कूल पहुंच गए या रास्ते में थे. अभिभावकों का कहना है कि अगर ... Read more

कमाल का सरकारी स्कूल…पूर्व छात्रों में कोई है नेता तो कोई अभिनेता! IAS-IPS की संख्या भी कम नहीं

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को बुद्धिजीवियों का शहर माना गया है. यहां एक ऐसा स्कूल है जहां से कई होनहार छात्रों ने पढ़ाई की और आगे जाकर स्कूल के साथ पूरे अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया है. इस स्कूल का नाम है जीआईसी . जिसे अब पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज का दर्जा मिल चुका है. इस स्कूल की स्थापना साल 1889 में हुई थी. इस स्कूल की इमारत स्कूल शहर के ऐतिहासिक इमारतों में शामिल है. जीआईसी स्कूल का इतिहास काफी शानदार रहा है .इस स्कूल के पूर्व छात्रों ने अल्मोड़ा ही नहीं बल्कि पूरे ... Read more

UKPSC: कोचिंग नहीं सेल्फ स्टडी से किया टॉप, सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले वैभव ने रच दिया इतिहास

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को बुद्धिजीवियों का शहर भी माना गया है. यहां के कई लोगों ने अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है. चाहे वो, आईआरएस श्रद्धा जोशी हो, आईपीएस तृप्ति भट्ट, चाहे वो आईएएस सौम्या गुरुरानी. कई ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अल्मोड़ा का नाम ऊंचा किया है. अब इस सूची में अल्मोड़ा के रहने वाले वैभव कांडपाल का भी नाम जुड़ गया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित अधिशासी अधिकारी के पेपर में वैभव ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. पहले प्रयास में गौरव ने इस पेपर को निकाला है. गौरव बताते ... Read more

5 लाख लोगों को सिखाया जाएगा योग, देशभर में लगाया जा रहा निःशुल्क शिविर

रोहित भट्ट/अल्मोड़ाः उत्तराखंड के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत 21 मई से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान की  शुरुआत अल्मोड़ा में हो चुकी है. जहां सुबह-शाम योग के छात्र-छात्राओं द्वारा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस योग शिविर में योग के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल कॉलेज और गली-मोहल्लों में लोगों को योग के बारे में बताया और उन्हें कराया जा रहा है. जहां काफी ... Read more

बेहद खास है अलमोड़ा की रामलीला, महिलाएं करती हैं मंचन, देखने के लिए प्रदेशभर..

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की रामलीला उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि देश विदेश तक मशहूर है. यहां के कलाकार विभिन्न जगह पर जाकर यहां की रामलीला का मंचन कर चुके हैं.  पिछले 3 साल से अल्मोड़ा में महिला रामलीला आयोजित की जा रही है.  जिसमें सभी पात्र महिलाएं और बालिकाएं निभाते हुए नजर आती हैं. अल्मोड़ा के मल्ला महल में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है.  जिसमें सभी महिलाओं में जोश और खरगोश देखने को मिल रहा है. देर रात तक चलने वाली इस रामलीला को देखने के लिए काफी संख्या में दर्शक भी पहुंच रहे ... Read more

ICSE Result 2024 :परीक्षा के दिनों में भी रक्षित ने नहीं छोड़ा खेल…फिर भी हासिल किए 95.4 % अंक

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. ICSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आकंडों के अनुसार ICSE बोर्ड की इस परीक्षा में कुल 99.47% छात्र पास हुए हैं. छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 98.19% रहा है. वहीं, 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% रहा है. वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले रक्षित मठपाल ने जिल में टॉप किया है. 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद सभी बच्चों में एक उत्साह देखने को मिला, तो वही अल्मोड़ा के कूर्मांचल एकेडमी में पढ़ने वाले ... Read more

पीरियड्स के दौरान ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, जानें PMS के लक्षण और उपचार

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. पीरियड्स के दौरान अक्सर देखा जाता है कि लड़कियों और महिलाओं को हर महीने दर्द और अन्य मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है. हाल ही में मुंबई से इससे जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. दरअसल, बीते 26 मार्च को एक लड़की ने पहले पीरियड्स के आते ही आत्महत्या कर लिया. एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड्स में होने वाले दर्द और तनाव होने की वजह से लड़कियां और महिलाएं काफी परेशान रहती हैं, जिस वजह से उन्हें उस वक्त समझने और उनसे बात करने की जरूरत होती है. पीरियड्स के दौरान PMS यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम बीमारी ... Read more