Tag: पुष्कर सिंह धामी का बयान
चार धाम यात्रा: CM धामी का दावा ‘अव्यवस्था से कोई मौत नहीं’, अब ‘मौत के कारण’ भी जुटाएगी सरकार
देहरादून. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माना कि चार धाम यात्रियों की संख्या सरकार के लिए चुनौती बन रही है, लेकिन उन्होंने अव्यवस्थाओं के चलते किसी भी तीर्थ यात्री की मौत न होने का दावा किया. हालांकि सीएम धामी ने चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर नाराज़गी जताई थी, जिसके बाद दून के ज़िला अधिकारी ने यात्रा टर्मिनल का औचक निरीक्षण किया. इधर, राज्य सरकार के मुख्य सचिव एसएस संधू ने एक मीटिंग लेकर चार धाम यात्रियों की मौतों के कारण को लेकर स्पष्ट रिकॉर्ड रखने के आदेश दिए. हिमालयी रिसर्च सेंटर के उद्घाटन के मौके पर ... Read more
Char Dham में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की अपील, CM धामी ने कहा सरकार चलाएगी खास ड्राइव
देहरादून. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा से पहले सरकार एक बड़ा कदम उठाते हुए यहां आने वाले तमाम लोगों का वैरिफिकेशन कर सकती है. असल में हरिद्वार में संत समाज की तरफ से चार धाम क्षेत्र में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिस पर सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार अपने स्तर पर वैरिफिकेशन का काम करेगी. चार धाम में आने वाले यात्रियों ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड में रह रहे तमाम लोगों के लिए वैरिफिकेशन ड्राइव चलाई जाएगी. शंकराचार्य परिषद के प्रमुख स्वामी आनंद स्वरूप ने ... Read more