Tag: bright students

पहरे में टेबलेट, होनहारों को बंटने का इंतजार

कोटा। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी पिछले तीन साल से टेबलेट मिलने की राह देख रहे हैं। लेकिन, शिक्षा निदेशालय की लेटलतीफी के कारण उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, सील पैक टैबलेट्स कोटा पहुंच भी चुके हैं लेकिन, वितरण की तिथि निर्धारित नहीं होने से होनहारों की पहुंच से बाहर है। दरअसल, मेधावी विद्यार्थियों को वितरण के लिए 1545 सील पैक टैबलेट आ चुके हैं। जिन्हें पुलिस सुरक्षा में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक कार्यालय में रखवाया गया है। लेकिन, अभी तक निदेशालय द्वारा वितरण की तिथि तय नहीं की है।  जिससे विद्यार्थियों का इंतजार और लंबा होता जा रहा है।  ... Read more