Tag: Talented Students
पहरे में टेबलेट, होनहारों को बंटने का इंतजार
कोटा। जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थी पिछले तीन साल से टेबलेट मिलने की राह देख रहे हैं। लेकिन, शिक्षा निदेशालय की लेटलतीफी के कारण उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, सील पैक टैबलेट्स कोटा पहुंच भी चुके हैं लेकिन, वितरण की तिथि निर्धारित नहीं होने से होनहारों की पहुंच से बाहर है। दरअसल, मेधावी विद्यार्थियों को वितरण के लिए 1545 सील पैक टैबलेट आ चुके हैं। जिन्हें पुलिस सुरक्षा में जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक कार्यालय में रखवाया गया है। लेकिन, अभी तक निदेशालय द्वारा वितरण की तिथि तय नहीं की है। जिससे विद्यार्थियों का इंतजार और लंबा होता जा रहा है। ... Read more
प्रतिभाशाली छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के मिलेंगे अवसर
जयपुर। प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने का अवसर राज्य सरकार देगी। इसके लिए सरकार ने स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फोर अकादमिक एक्सीलेंस छात्रवृति की पहल की है, जिसमें छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्राओं से स्वामी स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फोर अकादमिक एक्सीलेंस के तहत छात्रवृति के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की वार्षिक आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम (ई-1 श्रेणी) होनी आवश्यक है। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों के ... Read more