Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समझाया, रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल खत्म

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की समझाइश के बाद लगभग एक सप्ताह से चल रही रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल रविवार शाम को समाप्त हो गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रविवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में वार्ता की। इसके बाद रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गए। हालांकि हड़ताल जारी रहने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी। इसके पूर्व सुबह रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बकरा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।  उल्लेखनीय है कि ... Read more

अजमेर के एमके एकेडमी की मान्यता रद्द

जयपुर। अजमेर के चांचियावास स्थिति एमके एकेडमी स्कूल में अनाचार पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काट देने के मामले में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए सीनियर सैकेंडरी तक की मान्यता रद्द कर दी है। वहीं इस छात्रा को ओपन स्कूल में एग्जाम दिलाकर उसका सत्र बचाने का प्रयास किया जाएगा। दरअसल अजमेर के चांचियावास में स्थित एमके स्कूल ने पीड़ित छात्रा को संरक्षण देने के बजाय उसकी टीसी काटकर दे दी। इसे राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। स्कूल प्रबंधन को शुक्रवार को अपनी बात रखने के लिए जयपुर ... Read more

निलबंन के विरोध में उतरे रेजीडेंट डॉक्टर्स, कर दी हड़ताल बोले- एक तरफा कार्रवाई ठीक नहीं, निष्पक्ष जांच की मांग

जयपुर। कांवटिया अस्पताल में चबूतरे पर महिला का प्रसव होने और इस मामले में लापरवाही बरतने वाले तीन रेजीडेंट डॉक्टर्स को चिकित्सा शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के विरोध में अब जयपुर एसोसिएशन आफ रेजीडेंट डॉक्टर्स यानी जार्ड ने मोर्चा खोल दिया है। जार्ड के बैनर तले सोमवार सुबह आठ बजे से एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े हॉस्पिटल सवाई मानसिंह समेत दूसरे हॉस्पिटल में रेजीडेंट्स डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इसके चलते सबसे ज्यादा परेशानी ओपीडी में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों को हुई, क्योंकि यहां अधिकांश मरीजों को रेजीडेंट डॉक्टर्स ही देखते हैं। वहीं ... Read more

एसओजी की बड़ी कार्रवाई : नाम रोशन, काम डमी अभ्यर्थी बनकर पेपर देना और पांच लाख रुपए प्रति पेपर वसूलना

जयपुर। स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बुधवार को पढ़ाई में होनहार सरकारी थर्ड ग्रेड टीचर रोशन लाल मीणा को गिरफ्तार किया है, जिसने डमी अभ्यर्थी बनकर अपने पांच रिश्तेदार और परिचितों को सरकारी नौकरी में लगवा दिया। डमी अभ्यर्थी बनने के लिए रोशन प्रति पेपर पांच लाख रुपए लेता था। गिरफ्तार रोशन लाल ने प्रदेश में एक सब इंस्पेक्टर, उसके भाई व अन्य रिश्तेदारों के लिए एसआई, एलडीसी और पटवारी भर्ती परीक्षाओं में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा दी थी। इन सभी ने सरकारी नौकरी भी हासिल कर ली है। रोशन के डमी अभ्यर्थी बनने से चयनित हुआ मनीष मीणा जयपुर ... Read more

एसआई का पेपर दिलवाने वाला सगा भाई एसआई और कांस्टेबल बहन गिरफ्तार

जयपुर। एसआई पेपर लीक प्रकरण में स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मंगलवार को सगे भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। भाई जगदीश सिहाग एसआई और बहन इंदुबाला जालौर में कांस्टेबल है। वर्ष 2014 बैच के एसआई जगदीश ने अपनी बहन की जगह डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा दिलवाने की पूरी सेटिंग की थी। सिहाग के खिलाफ बालोतरा में ड्यूटी के दौरान घूस लेने का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। सिहाग वर्तमान में भरतपुर एसपी आफिस में तैनात है। डमी अभ्यर्थी बनने वाली फर्स्ट ग्रेड टीचर वर्षा अभी फरार है। इस मामले में भगवती पूर्व में गिरफ्तार हो चुकी है।  जालौर में तैनात ... Read more

युवा हाथों में प्रदेश के 16 जिलों की कमान

जयपुर। प्रदेश के 16 जिलों की जिम्मेदारी युवा हाथों में है। इन जिलों के कलक्टरों की उम्र 35 साल से कम है। वैसे भी राजस्थान में करीब 21 फीसदी आईएएस युवा हैं। प्रदेश में अभी 253 आईएएस हैं। इनमें से 53 की उम्र 35 साल से कम है। कार्मिक विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर अंशदीप, सवाईमाधोपुर के डॉ. कुशाल यादव, भरतपुर के लोकबंधु, सांचौर की पूजा पार्थ, नागौर के डॉ. अमित यादव, जैसलमेर के प्रताप सिंह, दूदू की अर्तिका शुक्ला, ब्यावर के उत्सव कौशल, गंगापुरसिटी के डॉ. गौरव सैनी, केकड़ी की श्वेता चौहान, अनूपगढ़ के अवधेश ... Read more

गहलोत सरकार के आखिरी छह महीने के 800 से अधिक फैसलों की होगी समीक्षा!

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। प्रदेश के राज बदलने के साथ ही पिछली सरकार की ओर से आखिरी छह माह में लिए गए फैसलों की समीक्षा करने का रिवाज इस बार भी कायम रहने वाला है। इस रिवाज को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार के सत्ता संभालने के साथ ही संबंधित महकमों ने उन फैसलों को खंगालना शुरू कर दिया है, जो अशोक गहलोत सरकार के आखिरी छह माह में लिए गए थे। अधिकारिक सूत्रों की माने तो 800 से अधिक ऐसे फैसले ऐसे है, जो आखिरी छह माह में लिए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की टीम का गठन होना ... Read more

बिन पानी सब स्कूल, प्रदेश के 23 हजार सरकारी स्कूलों में नल कनेक्शन ही नहीं

ब्यूरो/नवज्योति, जयपुर। राज्य के 23 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों में पानी का नल कनेक्शन नहीं हैं, जहां चार से पांच घंटे बिताने वाले बच्चों के लिए पीने का पानी बाहर से मंगवाना पड़ता है। जल जीवन मिशन के तहत सरकारी स्कूलों में पानी का नल कनेक्शन देने की केन्द्र ने मुहिम शुरू की थी, लेकिन राजस्थान में इसका फायदा शत प्रतिशत स्कूलों को नहीं मिल सका। राजस्थान का अन्य राज्यों की तुलना में 32वां स्थान है अर्थात निचले पायदान से तीसरे नंबर हैं। क्या है स्थितिजलशक्ति मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में 86,217 सरकारी स्कूल है, जिनमें से 63,344 स्कूलों ... Read more

दो नाबालिग बालकों के साथ कुकर्म प्रयास के आरोप में 20 साल की कठोर कैद

कोटा। शहर की पोक्सो क्रम संख्या चार न्यायालय ने दो नाबालिक बालकों के साथ कुकर्म करने के प्रयास के मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कर आवास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर 27000 का जुर्माना भी लगाया है। इस मामले में बालकों के पिता ने कोटा ग्रामीण जिले के देवली माझी पुलिस थाने में आरोपी चिंटू उर्फ दुष्यंत पुत्र कन्हैया लाल उम्र 24 साल निवासी बंबोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 363, 377 तथा पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू ... Read more

सांस की बीमारी से जूझ रहा चीन, अब तक 13 हजार से अधिक बच्चे बीमार

एजेंसी/बीजिंग। चीन में कोविड के बाद सांस की एक नई बीमारी से देशवासी हलकान हैं और इस बीमारी से ज्यादातर छोटे बच्चें प्रभावित हो रहे हैं।स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 13,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है जबकि कुछ स्कूलों को बंद  कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगन (डब्ल्यूएचओ), जिसने सरकार से रोग डेटा मांगा है, ने कहा कि कोई असामान्य या नए रोगजनकों का पता नहीं चला है। इससे पूर्व की रिपोर्ट में कहा गया था, चीन एक बार ... Read more