Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया
अशोक गहलोत ने शुरू की थी ईआरसीपी, मोदी किसका कर रहे है शिलान्यास : जूली
जयपुर। पीएम मोदी के पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करने आने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निशाना साधा है। जूली ने सोमवार को पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी मंगलवार को जिस योजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं, वो योजना तो मुख्यमंत्री रहते अशोक गहलोत ने शुरू कर दी थी। उस योजना में तो दो बांध बनकर तैयार हो चुके हैं। मोदी अब किस बात का शिलान्यास करने आ रहे हैं। मोदी हमारे किए कामों का शिलान्यास कर रहे हैं तो वो अलग बात है। मोदी को राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए ... Read more
आर्ट विद ए हार्ट में प्रदर्शित हुई 500 से ज्यादा पेंटिग्स
जयपुर। समकालीन सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आईटीसी राजपूताना में स्कूली बच्चों द्वारा आर्ट विद ए हार्ट छठीं कलात्मक एग्जीबिशन का शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन जयश्री पेड़ीवाल ग्रुप आफ स्कूल्स की चेयरपर्सन डॉ. जयश्री पेड़ीवाल और आईटीसी राजपूताना के महाप्रबंधक दीपेंद्र राणा ने किया। एग्जीबिशन का आयोजन 20 दिसंबर तक वेलकम आर्ट गैलरी में प्रात: 10 बजे से सांय 7 बजे तक किया जाएगा। जयश्री पेड़ीवाल इन्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस एग्जीबिशन में 500 से अधिक पेंटिग्स को शोकेस किया जा रहा है। स्कूल के विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने कला के ... Read more
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, 4 गोतस्कर गिरफ्तार, देशी तमंचा, कारतूस, 1 पिकअप वाहन और 2 गोवंशों को किया बरामद
जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की खुटहन और सरपतहां थाने की पुलिस के संयुक्त आपरेशन में चार गोतस्करों को धर दबोचा गया। इनमें से एक के पैर में गोली लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से एक देशी तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक मिस कारतूस, एक पिकअप वाहन और दो गोवंशों को बरामद किया। पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि थानाध्यक्ष खुटहन दिव्य प्रकाश सिंह अपनी टीम के साथ खुटहन चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक पिकअप वाहन से पट्टीनरेन्द्रपुर की तरफ से ... Read more
देसूरी की नाल में रुकेगा हादसों का सिलसिला, दिया कुमारी ने क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण
राजसमंद। पाली और राजसमंद (मारवाड़ और मेवाड़) को जोड़ने वाली देसूरी की नाल पर पर हो रहे सड़क हादसों के चलते उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने यहां स्थित खतरनाक मोड़ों, तीव्र ढलानों और संकरी सड़कों को देखकर संबंधित विभागों (आरएसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, और एनएचएआई) को तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जयपुर, उदयपुर, राजसमंद और पाली से इन विभागों के अधिकारी जैसे राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) के प्रबंध निदेशक सुनील जय सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग ... Read more
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को 59वां जन्म दिन है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के बचपन को लेकर हमने उनके निकट मित्रों, बाल सखाओं और परिजनों से कुछ जानकारियां जुटाई हैं। अगर उनकी मानें तो भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद है। उनके बाल सखा रहे रामबाबू शर्मा अकाउंटेंट ने कई जानकारियां साझा की है। रामबाबू और भजनलाल शर्मा ने अपने गांव अटारी में पहली से आठवीं तक की पढ़ाई एक साथ की है। इसके बाद उच्चतर माध्यमिक स्तर की पढ़ाई भी नदबई में एक साथ ... Read more
दिल्ली में 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर
नई दिल्ली। स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। अधिकारियों को सूचित किए जाने के तुरंत बाद स्कूलों में मौजूद छात्रों को घर भेज दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बम का पता लगाने वाली टीम और अग्निशमन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि पश्चिम विहार में भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल, अमर कॉलोनी स्थित डीपीएस, डिफेंस कॉलोनी केसाउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसजे एन्क्लेव डीपीएस और रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को सुबह 4:30 से 8:30 बजे के बीच धमकियां मिलीं। एक सप्ताह के ... Read more
आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज का शुभारम्भ, देश के 25 कॉलेज ले रहे है हिस्सा
जयपुर। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फार्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट, टेक्निकल कैंपस (आईआईआईएम) मानसरोवर के मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर संकाय का प्रतिवर्ष होने वाले दो दिवसीय संयुक्त मैनेजमेंट एवं आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज 2024 का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य उत्सवमाला में देश के 25 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक तिवारी सीईओ ग्रीनफिंच ग्लोबल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह का आयोजन छात्रों के बीच न केवल नवाचार और तकनीकी ज्ञान के आदान प्रदान का मंच है, बल्कि ... Read more
दौड़़ना स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है : दिलावर
जोधपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि दौड़ना स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभदायक है और दौड़ जब अपनी माटी राजस्थान के लिये हो तो फिर सोने पर सुहागा है। दिलावर राज्य सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर आज जोधपुर में आयोजित रन फॉर विकसित राजस्थान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम सब प्रदेशवासियों को प्रदेश को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। यही रन फोर विकसित राजस्थान का मूल मंत्र है। दिलावर ने कहा कि विकसित राजस्थान के लिये राज्य सरकार ने 35 लाख ... Read more
74 वर्ष के हुए रजनीकांत, सिगरेट उछालकर पीना और चशमे से खेलने की स्टाइल के कारण मिली थी फिल्म
मुंबई । दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत 74 वर्ष के हो गये हैं । 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में जन्में रजनीकांत, मूल नाम शिवाजी राव गायकवाड बचपन के दिनों से ही फिल्म अभिनेता बनना चाहते थे। रजनीकांत ने परिवार की मदद करने के लिए कारपेंटर से लेकर कुली तक का काम किया। इसी बीच उनका झुकाव सिनेमा की तरफ बना रहा। वह अक्सर स्कूल प्ले में हिस्सा लेते थे। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रजनीकांत ने बेंगलुरु ट्रांसपोर्ट सर्विस में बतौर बस कंडक्टर काम करना शुरू कर दिया। रजनीकांत की फिल्मों में दिलचस्पी थी और वह ... Read more
सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए समाज का मिले सहयोग, लोगों में हो कानून का डर : गडकरी
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हुई है। गड़करी ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि देश में सड़क हादसों की ... Read more