Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

राजकीय विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम रूपांतरण की होगी समीक्षा, भजनलाल सरकार ने समिति का किया गठन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजकीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में किए गए रूपांतरण की समीक्षा के लिए एक मंत्रिमण्डलीय समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा होंगे, जबकि इसके अन्य सदस्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह, विद्यालयी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शामिल हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय के आदेश के अनुसार समिति का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी माध्यम में विद्यालयों के रूपांतरण के निर्णयों की समीक्षा करना और भविष्य की दिशा निर्धारित करना है। विद्यालयी शिक्षा विभाग को समिति का प्रशासनिक विभाग बनाया गया ... Read more

ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने की जगह हम समाधान करने में जुटे हैं : बैरवा

जयपुर। परिवहन विभाग का राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह बुधवार से शुरू हुआ। राजधानी जयपुर में शुरू हुए अभियान की शुरूआत जवाहर सर्किल से हुई। जयपुर आरटीओ प्रथम राजेन्द्र सिंह शेखावत की अगुवाई में हुए अभियान में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी पहुंचे और लोगों से समझाइश कर जागरूकता अभियान की शुरूआत की। इस दौरान एआरटीओ प्रकाश टहलयानी, डीटीओ प्रवर्तन विनोद सैनी और सुनील सैनी भी मौजूद रहे। बैरवा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए सरकार हर साल अभियान चलाती है, लेकिन इस बार भांकरोटा हादसे के बाद सब मिलकर ऐसे हादसों पर अंकुश ... Read more

आरएसजीएल सीएसआर कमेटी बैठक, सीएसआर में उपलब्ध वित्तीय संसाधनों का सामाजिक हित में उपयोग करने के दिए निर्देश

जयपुर। राजस्थान स्टेट गैस लि. की सीएसआर कमेटी की बैठक वित्त सचिव राजस्व डॉ. रविकुमार सुरपुर की अध्यक्षता में हुई। निर्देश दिए कि सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को व्यापक सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए कोरपोरेट सोशल रेस्पांसबिलिटी में उपलब्ध राशि का उपयोग किया जाना चाहिए। सीएसआर में उपलब्ध वित्तीय संसाधनों से प्रदेश के सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य, स्पोर्टस जैसे जनहितकारी गतिविधियों में भागीदारी निभाई जा सकती है। सीएसआर गतिविधियों के उपयोग पर चर्चा करते हुए डॉ. सुरपुर ने कहा कि अच्छी मात्रा में सीएसआर बजट प्रावधान वाली संस्थाओं, निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को लीक से हटकर जनहित ... Read more

नए साल से तबादलों पर 10 दिन के लिए हटी रोक, स्कूल, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा विभाग में नहीं होंगे तबादले

जयपुर। राजस्थान सरकार ने सोमवार को तबादलों से प्रतिबंध हटा दिया है। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, स्कूल शिक्षा विभाग में तबादलों पर प्रतिबंध रहेगा। बाकी सभी विभागों में तबादले होंगे। यह तबादलों पर प्रतिबंध 10 जनवरी यानी दस दिन के लिए हटाया गया है। इसके बाद फिर से प्रतिबंध लग जाएगा। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की शासन सचिव उर्मिला राजौरिया ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। निगमों, मंडलों, बोर्ड, स्वायत्तशासन संस्थानों में भी तबादलों की छूट रहेगी। भजनलाल सरकार में तबादलों पर दूसरी बार प्रतिबंध हटा है। करीब एक लाख कर्मियों के तबादले होने की उम्मीद है।  निर्वाचन ... Read more

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों का होगा सघन निरीक्षण : त्यागी

जयपुर। प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा और इस माह के दौरान वाहनों का सघन निरीक्षण भी किया जाएगा। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों की पालना नहीं करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही परिवहन विभाग द्वारा विशेष पहल कर सड़क सुरक्षा अभियान को जन-जन का अभियान बनाया जाएगा। परिवहन भवन में प्रदेश के सभी प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों एवं अन्य उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर शासन सचिव एवं परिवहन आयुक्त शुचि त्यागी ने जनवरी माह में चलाए जाने वाले सड़क सुरक्षा अभियान ... Read more

बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरा, ट्रक चालक की मौत

राजसमंद। जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र में स्थित देसूरी के नाल में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। उदयपुर की तरफ से जा रहा एक ट्रक कुख्यात पंजाब मोड़ से 200 मीटर पहले बेकाबू होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में बीकानेर निवासी ट्रक चालक जगदीश प्रसाद की मौके पर मौत हो गई, जबकि खलासी प्रेम कुमार ढोली ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचाई।  सूचना पर पहुंची चारभुजा थाना पुलिस ने घायल खलासी को इलाज के लिए चारभुजा अस्पताल में भर्ती करवाया, मृतक का शव जिला अस्पताल की मोर्चरी ... Read more

सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर करें काम : भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें सरकार, प्रशासन और जनता सभी का योगदान जरुरी है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर काम करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनको शीघ्र सही किया जाए और प्रदेश में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। शर्मा सीएमआर में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। जागरूकता अभियानसीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए विशेष ... Read more

मनमोहन के आर्थिक सुधारों का लोहा दुनिया ने माना, मंदी में भी मंद नहीं होने दी देश की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया। मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री रहते हुए किए गए आर्थिक सुधारों का लोहा दुनिया ने माना। विश्व में जब मंदी का दौर आया तो महाशक्तियां भी हिल गई लेकिन मनमोहन सिंह के फैसलों के कारण भारत पर इसका नाम मात्र का असर रहा।  पंजाब से ब्रिटेन तक का सफर : मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी मैट्रिक पूरी की। पंजाब से वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ... Read more

आम आदमी पार्टी एवं भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ किया धोखा, पूरे नहीं किए वादे : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है और जो वादे उंन्होने किए थे पूरे नहीं हुए हैं और असलियत सामने आ गई है। इसलिए दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी निजामुद्दीन तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार के काम पर श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये ... Read more

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बीजेपी ऑफिस, अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर लगी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनके जीवन पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पलों को दर्शाया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन करते वक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ राज्यसभा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी सहित अन्य बड़े नेता मौजूद थे। प्रदर्शनी में स्कूल और कॉलेज की छात्रों के द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की फोटोज मौके पर बनाई जा रही हैं। प्रदर्शनी के दौरान एक छात्रा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पेंसिल ... Read more