Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया

विशेष ट्रेन से अजमेर पहुंचेगा पाकिस्तानी जायरीन जत्था, प्रशासन ने की पुख्ता व्यवस्थाएं

अजमेर। हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 813वें उर्स-2025 में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी जायरीन जत्था विशेष ट्रेन से 6 जनवरी को अजमेर पहुंचेगा। जिला प्रशासन ने पाक जायरीन के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की हैं। जायरीन 6 जनवरी से 9 जनवरी तक उर्स में शामिल होने के बाद10 जनवरी को अजमेर से प्रस्थान करेंगे। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि पाकिस्तानी जायरीन को केन्द्रीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुरानी मण्डी में ठहराया जाएगा। पाकिस्तानी जायरीन को ठहराने तथा जियारत आदि की समस्त व्यवस्थाओं के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त भरतराज गुर्जर को सम्पर्क अधिकारी तथा ... Read more

कोई भी नागरिक न्याय से वंचित नहीं हो यह हमारा पहला लक्ष्य : गवई

जयपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि देश का कोई भी नागरिक न्याय से वंचित नहीं हो, यह हमारा पहला लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में विधिक सेवा प्राधिकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज प्रदेश की विधिक सेवा में एक नया आयाम जुड़ा है और इसका फायदा आम जनता को मिलेगा। जस्टिस गवई राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नव निर्मित भवन के शुभारंभ के बाद जेल सुधार को लेकर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का नया भवन हेरिटेज के साथ-साथ हाईटेक ... Read more

अत्यधिक धारदार, सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों पर लगाई जाए रोक : समित

जयपुर। पशुपालन, गोपालन और डेयरी विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए विभाग की ओर से पतंग को लेकर आमजन हित और पक्षियों की सुरक्षा के लिए एडवायजरी जारी की है। इसे लेकर सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखे है, जिसमें डॉ. समित ने कहा कि प्रदेश में संक्राति पर्व पर पतंग उड़ाने के दौरान दोपहिया वाहन चालकों और पक्षियों को खतरा होने की अत्यधिक संभावना रहती है। पतंग उड़ाने के दौरान अत्यधिक धारदार, नायलॉन या किसी सिंथेटिक सामग्री से बने मांझों एवं उन पर लोहे अथवा कांच के पाउडर की कोटिंग से ... Read more

मकर संक्रान्ति के अवसर पर दैनिक नवज्योति की ओर से आयोजित काइट फेस्टिवल में लें बढ़-चढ़कर हिस्सा

जयपुर। मकर संक्रान्ति भारत के प्रमुख पर्वों में एक है। इस उपलक्ष्य में दैनिक नवज्योति ऑनलाइन काइट फेस्टीवल -2025 कर रहा है। इसमें राजस्थान के स्कूलों के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। दैनिक नवज्योति कई वर्षों से इस उत्सव को आयोजित कर रहा है। इसमें हर बार बड़ी संख्या में प्रतियोगी हिस्सा लेते हैं।  इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 6 वर्ष से लेकर 14 वर्ष तक के स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। बच्चों को प्रतियोगिता में रंग – बिरंगी पतंग बनाकर, अलग – अलग रंग, डिजाइन कर और उसे अच्छे से सजाकर, पंतग की स्पष्ट फोटो लेकर जेपीजी फोरमेट में करके ... Read more

डोटासरा के बयान पर भाजपा का पलटवार, मदन प्रजापति ने कहा- कुशासन के जरिए कांग्रेस ने राजस्थान को गर्त में धकेलने का किया काम 

जयपुर। प्रदेश में इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के निर्णय के बाद कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन के जरिए कांग्रेस ने राजस्थान को गर्त में धकेलने का काम किया। बीजेपी प्रवक्ता मदन प्रजापति ने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजी माध्यम की स्कूल खोलने के नाम पर प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, ना तो भवन का निर्माण किया, ना शिक्षकों की भर्ती की और ना ही स्कूलों के लिए बजट का आवंटन किया गया। एक तरह से सरकारी स्कूलों को बंद करने का कांग्रेस ... Read more

मदन राठौड़ का डोटासरा पर निशाना, कहा- इंग्लिश मीडियम के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का किया काम

जयपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कांग्रेस शासन के दौरान कई प्रासंगिक निर्णय लिए गए, जिसमें इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलना भी शामिल है। राठौड़ ने कहा कि इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने के नाम पर कांग्रेस ने बच्चों के भविष्य बर्बाद करने का काम किया। इंग्लिश मीडियम स्कूलों में कक्षा 6 में प्रवेश दिए गए, जबकि बच्चों का अंग्रेजी का ग्राउंड तो प्रारंभ से तैयार होना चाहिए।  बच्चों को नर्सरी से अंग्रेजी सीखना होता है, केवल वाही वाही लूटने के लिए आनन- फानन में हिंदी ... Read more

इजरायली सेना ने दी अस्पताल पर बमबारी की चेतावनी, गाजा में हवाई हमले में 24 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा। गाजा पर इजरायली युद्धक विमानों द्वारा किए गए हवाई हमले में कम से कम 24 फिलिस्तीनी मारे गए। इजरायली सेना ने चेतावनी दी कि वह उत्तरी गाजा में एक अस्पताल पर बमबारी करेगी। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी है। गाजा की नागरिक सुरक्षा ने एक बयान में कहा कि हवाई हमलों ने गाजा शहर के पूर्व में अल-शुजाइया पड़ोस के अल-अली क्षेत्र में फिलिस्तीनियों के एक समूह को निशाना बनाया, जिसमें चार बच्चों और एक महिला सहित सात लोगों की मौत हो गई। बयान में कहा गया कि इससे पहले दिन में गाजा शहर के पश्चिम में हवाई ... Read more

इंग्लिश स्कूलों पर जनविरोधी निर्णय लिया तो कांग्रेस करेगी आंदोलन, भाजपा को शोषित बच्चों के शिक्षा हासिल कर बराबरी से परेशानी : डोटासरा

जयपुर। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के लिए सरकार की गठित मंत्रिमंडलीय सबकमेटी पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा नेताओं को तकलीफ  इस बात से है कि कमजोर, शोषित और पीड़ितों के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल कर के कहीं इनकी बराबरी न कर लें। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के रूपांतरण की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने का निर्णय दर्शाता है कि इनका विजन प्रदेश को पीछे धकेलने और निजी अंग्रेजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने का है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि गरीब-मध्यम वर्ग और अभावग्रस्त तबके के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल ... Read more

कांग्रेस ने स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रचा था, केवल बोर्ड लगाकर बना दिए इंग्लिश मीडियम : दिलावर

जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसराज में स्कूलों को बंद करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। दिलावर ने कहा है कि कमजोर, शोषित और पीड़ित का शोषण करना तो कांग्रेस की पुरानी फितरत है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को कमजोर, पीड़ित के नाम पर झूठे वादे कर वोट बैंक की राजनीति की है। अच्छे भले चल रहे सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बना कर कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र किया। ... Read more

मोदी ने आप पार्टी को करार दिया आप-दा, कहा- अन्ना हजारे को सामने कर कुछ कट्टर बेईमान आ गए आगे 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को राष्ट्रीय राजधानी वासियों के लिए बड़ी ‘आप-दा करार देते हुए कहा कि अन्ना हजारे को आगे करके कट्टर बेईमानों ने खुलेआम स्कैम एवं भ्रष्टाचार किये और उसका जश्न भी मनाया। मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के पहले उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों के लिए ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट के लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह तंज कसा। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें ... Read more