Tag: event

रक्षाबंधन विशेष: नन्हें हाथों से बुनी स्नेह की डोरी

कोटा। रक्षाबंधन के अवसर पर दैनिक नवज्योति द्वारा  केशवपुरा टीचर्स कॉलोनी स्थित मिलेनियम एकेडमी सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के बीच राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने हाथों से रंग-बिरंगी, चमकदार और पारंपरिक डिजाइनों वाली खूबसूरत राखियां बनाई। रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बच्चों द्वारा बनाई गई क्रिएटिव राखियों  में  न केवल रंगों और कलाकारी का समावेश था बल्कि उनमें बच्चों की भावना, स्नेह और कल्पनाशक्ति की झलक दिखाई दी। राखियों में झलकी रचनात्मकताबच्चों ने  रंग-बिरंगे धागे, मोती, रिबन, रूद्राक्ष, ... Read more

तू ही तो जन्नत मेरी… तू ही मेरा जहां!

कोटा। ममता का सागर, त्याग की प्रतिमूर्ति, जीवनदायिनी, हमारा सबसे बड़ा संबल, हमारी पहली गुरु, मार्गदर्शक..। यह सभी शब्द मिलाकर भी मां के किरदार को मुकम्मल नहीं कर सकते। उसकी ममता के लिए कोई पैमाना नहीं बना, उसकी भावनाओं का कोई चित्र नहीं है, उसके समर्पण का कोई दृश्य नहीं है। मां ङ्घ जब यह शब्द हमारे कानों में गूंजता है, तो उसमें प्रेम, त्याग, बलिदान और अनंत स्नेह की प्रतिध्वनि सुनाई देती है। क्यों दिन भर थकने के बाद भी मां के चेहरे पर थकान नहीं दिखती। क्यों घर-परिवार की परेशानियों के बीच भी मां के माथे पर शिकन ... Read more