Tag: imd rain alert

बारिश से आफतः बद्रीनाथ व गंगोत्री NH की शामत, चार धाम यात्रा बाधित; और दो दिन अलर्ट पर उत्तराखंड

देहरादून. उत्तराखंड में बारिश से आफत की बड़ी खबरें आ रही हैं. चमोली ज़िले में नेशनल हाईवे का एक हिस्सा बह जाने के बाद बद्रीनाथ यात्रा बंद कर दी गई है तो उत्तरकाशी ज़िले में गंगोत्री हाईवे पिछले 12 घंटे से ज़्यादा समय से ठप है. यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है. पहाड़ों से भूस्खलन की कई तस्वीरें आ रही हैं और लोग बाल बाल जान बचाते दिख रहे हैं. इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कम से कम 5 ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. सबसे पहले 30 जुलाई को बारिश के अलर्ट ... Read more

UK Weather: अलर्ट पर 7 जिले! बागेश्वर की धड़कन बढ़ी; हेमकुंड यात्रा बहाल पर फूलों की घाटी बंद, देखें हर ​अपडेट

देहरादून. उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर अभी जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने कम से कम 7 जिलों में आज 21 जुलाई को काफी बारिश होने का अनुमान दिया है. बागेश्वर ज़िले के लिए तो ऑरेंज अलर्ट जारी है और यहां सरयू नदी खतरनाक दिख रही है. प्रशासन ए​हतियात बरत रहा है. वहीं, चमोली ज़िले में धूप खिलने के साथ ही हेमकुंड साहिब यात्रा बहाल कर दी गई है, तो फूलों की घाटी जाने वालों को इंतज़ार करना पड़ेगा. यहां कल अतिवृष्टि के चलते फंसे 50 से ज़्यादा पर्यटकों को सुरक्षित भी निकाला गया. राज्य के कई ज़िलों ... Read more

उत्तराखंड में RED Alert: कोहराम मचाएगी बारिश! प्रशासन अलर्ट, स्कूलों-आंगनबाड़ियों की छुट्टी, पहाड़ों पर नजर

देहरादून. उत्तराखंड के कई ज़िलों में बहुत भार बारिश के अनुमान के चलते मौसम विभाग के रेड अलर्ट के मद्देनज़र प्रदेश में कई जगह स्कूलों व कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है. मौसम विभाग ने कुमाऊं और गढ़वाल के 9 से 10 ज़िलों में 20 जुलाई को अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert in 10 Districts of Uttarakhand) जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत देते हुए बताया है कि 23 जुलाई तक प्रदेश भर में तेज़ बरसात के आसार हैं. कई ज़िलों में डीएम ने शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केंद्रों में आज बुधवार ... Read more