Tag: kawai news
अंधेरी नदी की जर्जर पुलिया बनी मौत का खतरा, हर गुजरता कदम जोखिम भरा
कवाई। स्टेट हाईवे पर स्थित अंधेरी नदी की पुलिया अब आमजन के लिए सुविधा नहीं, बल्कि डर का दूसरा नाम बन चुकी है। वर्षों पुरानी यह पुलिया इतनी जर्जर अवस्था में पहुंच गई है कि गुजरना हर वाहन चालक और पैदल यात्री के लिए जान जोखिम डालने जैसा हो गया है। करीबन 200 फीट लंबी सीसी पुलिया की ऊपरी सतह पूरी तरह जवाब दे चुकी है। सड़क की परत उखड़ चुकी है, जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं और कई हिस्सों में लोहे की सरिया बाहर निकल आई है। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ ... Read more