Tag: News of Uttarakhand

नैनिताल जाने वाले जरूर पहुंचे यहां, महज 15 मिनट में हूबहू बना देंगे आपकी फोटो

तनुज पाण्डे, नैनीताल- उत्तराखंड की सरोवर नगरी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. नैनीताल में खूबसूरत नजारों के साथ साथ कई खास चीजें भी मौजूद हैं. आज हम आपको नैनीताल के एक खास शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो मात्र 15 मिनट में ही आपका हुबहू स्केच तैयार कर देगा. हम बात कर रहे हैं नैनीताल के स्केच आर्टिस्ट रमेश गौतम की, जो आपको नैनीताल की सड़कों के किनारे स्केच बनाते दिख जाएंगे. बेहद कम समय में आपका हुबहू स्केच तैयार करके देंगे. रमेश पिछले 7 सालों से नैनीताल में रह रहे हैं. वो यहां अपनी ... Read more

ICSE Result 2024 :परीक्षा के दिनों में भी रक्षित ने नहीं छोड़ा खेल…फिर भी हासिल किए 95.4 % अंक

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. ICSE बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आकंडों के अनुसार ICSE बोर्ड की इस परीक्षा में कुल 99.47% छात्र पास हुए हैं. छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 98.19% रहा है. वहीं, 10वीं का पास प्रतिशत 99.47% रहा है. वहीं उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले रक्षित मठपाल ने जिल में टॉप किया है. 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद सभी बच्चों में एक उत्साह देखने को मिला, तो वही अल्मोड़ा के कूर्मांचल एकेडमी में पढ़ने वाले ... Read more

ये है नैनीताल का सबसे पुराना स्कूल, ओलंपिक में जलवा बिखेर चुके हैं यहां से पढ़े विद्यार्थी

तनुज पाण्डे/ नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल अपनी शिक्षा व्यवस्था के लिए अंग्रेजों के समय से ही जाना जाता है. अंग्रेजों ने यहां कई स्कूल बनवाए थे, जो आज भी नैनीताल में स्थित हैं. आज हम आपको नैनीताल के सबसे पुराने स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकूमत में साल 1850 में मिशन स्कूल के नाम पर हुई थी. उस दौर में पूरे कुमाऊं में अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए मिशन स्कूल खोले गए थे. इस स्कूल का उद्देश्य भारतीयों को शिक्षा प्रदान करना भी था. कुछ लोगों का मानना था कि इन स्कूलों ... Read more

पीरियड्स के दौरान ये संकेत हो सकते हैं खतरनाक, जानें PMS के लक्षण और उपचार

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. पीरियड्स के दौरान अक्सर देखा जाता है कि लड़कियों और महिलाओं को हर महीने दर्द और अन्य मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है. हाल ही में मुंबई से इससे जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था. दरअसल, बीते 26 मार्च को एक लड़की ने पहले पीरियड्स के आते ही आत्महत्या कर लिया. एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड्स में होने वाले दर्द और तनाव होने की वजह से लड़कियां और महिलाएं काफी परेशान रहती हैं, जिस वजह से उन्हें उस वक्त समझने और उनसे बात करने की जरूरत होती है. पीरियड्स के दौरान PMS यानी प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम बीमारी ... Read more

ये है कुमाऊं का पहला मानस खंड विज्ञान केंद्र, 5 गैलरी में ज्ञान का भंडार

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मानस खंड विज्ञान केंद्र स्थापित हो चुका है. इससे युवा पीढ़ी को काफी लाभ मिलेगा, क्योंकि इस केंद्र में ज्ञान का भंडार है. बच्चे यहां पर खेल-खेल में कई ज्ञान की बातें आसानी से सीख पाएंगे. कुमाऊं क्षेत्र के लिए यह पहला विज्ञान केंद्र है. इससे पहले तक राजधानी देहरादून में यह केंद्र स्थापित था और अल्मोड़ा में यह दूसरा केंद्र खुलने से यहां के बच्चों को काफी फायदा होगा. मानस खंड विज्ञान केंद्र में पांच गैलरी बनाई गई हैं, जिसमें बच्चों के साथ बड़े और पर्यटक यहां पर आकर बहुत कुछ ... Read more

पहाड़ में जंगलों की आग आज भी बड़ी चुनौती, अब 'कठपुतली' को मिली जागरूकता की जिम्मेदारी

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के जंगलों में लगने वाली आग प्रदेश की सबसे बड़ी समस्या बन कर उभरी है. 20022 की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्य में हर साल औसतन 1,978 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से सुलगता है. इससे वनस्पति एवं जैविक संपदा का नुकसान तो होता ही है, हिमालयी क्षेत्र का पर्यावरण भी बुरी तरह प्रभावित होता है. पिछले 12 वर्षों में उत्तराखंड के जंगलों में आग की 13,574 घटनाएं हुई हैं, फिर भी आग बुझाने की विभागीय तकनीकी पारंपरिक ही है. उत्तराखंड के जंगलों में फायर सीजन में कई लाखों हेक्टेयर जंगल जलकर खाक हो जाते हैं. जिस ... Read more

ये बुजुर्ग है या 'शक्तिमान'! खेल के मैदान में नौजवान भी टेक देते हैं घुटने, वीडियो देख हो जाएंगे दंग

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: एक समय के बाद उम्र ढलने लगती है और 50 साल के बाद तो लोग अपने शरीर पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं. लेकिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले एक बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें बुजुर्ग कहना थोड़ा गलत होगा. वह 67 साल की उम्र में भी हर नौजवान को टक्कर दे रहे हैं. अल्मोड़ा के रहने वाले हरीश अधिकारी 67 साल की उम्र में भी बैडमिंटन खेल रहे हैं. इस उम्र में उनका जोश देखने को मिलता है. हरीश की उम्र भले ही 67 के पार क्यों न हो, लेकिन वह बैडमिंटन कोर्ट में 15 ... Read more