Tag: Pauri garhwal News

श्रीनगर गढ़वाल हुआ हाईटेक! चप्पे-चप्पे पर होगी तीसरी आंख की नज़र, अब अपराधियों की खैर नहीं 

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल पहाड़ का एकमात्र नगर निगम है. धीरे-धीरे श्रीनगर शहर आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है. यहां की आबादी में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी हाईटेक किया जा रहा है. श्रीनगर नगर क्षेत्र को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है. यहां अब चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. इनमें कई हाइटेक सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किये गए हैं. अब शहर के अंदर छोटी से छोटी मूवमेंट पर तीसरी आंख की नजर रहेगी. बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव श्रीनगर गढ़वाल ... Read more

देश के पहले CDS दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया इस स्टेडियम का नाम, निखर रही प्रतिभाएं

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल स्थित एकमात्र खेल मैदान जीएण्ड आईटीआई मैदान के रेलवे परियोजना में चले जाने के बाद आरवीएनएल द्वारा श्रीनगर के श्रीकोट में खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया. इस खेल स्टेडियम का नाम देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस रहे  जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) के नाम पर रखा गया है. आज यह नगर क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान है, जहां खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती है. यहां ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाती है. खेल मैदान वह स्थान होता है जहां बच्चे जीवन संघर्षों ... Read more

पौड़ी गढ़वाल में आयोजित हो रहा मिनी गढ़देवा महोत्सव 2023, 2 हजार छात्र होंगे शामिल

कमल पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शरदकालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिता ( मिनी गढ़देवा 2023) का आगाज होने जा रहा है. इसमें पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों के हजारों छात्र प्रतिभाग करेंगे. वहीं, खिर्सू ब्लॉक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है. 12 अक्टूबर से आयोजित होने वाला मिली गढ़देवा खेल महोत्सव का आयोजन सीडीएस जनरल विपिन रावत स्टेडियम श्रीनगर गढ़वाल में किया जा रहा है. श्रीनगर गढ़वाल में 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेल महोत्सव में जनपद भर के सरकारी स्कूलों के छात्र प्रतिभाग करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसमें विभिन्न खेल ... Read more

श्रीनगर में यूथ का फेवरेट प्लेस! यहां मिलता है कम बजट में बेस्ट फास्टफूड, जानें लोकेशन

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. युवाओं में फास्टफूड के प्रति अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब है. यहां हजारों की संख्या में छात्र देशभर से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यहां कम बजट में अच्छा फास्टफूड खाने का शौक रखने वाले युवाओं की जरूरत को पूरा करता है देव फास्टफूड. यहां कई वैरायटी के चाइनीज आइटम खाने को मिल जाएंगे.श्रीनगर गढ़वाल में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अमन सैनी और उनके साथी देव फास्टफूड कॉर्नर नाम से अपना कार्ट लगाते हैं. यहां शाम होते ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू ... Read more

उत्तराखंड की महिलाओं को हुनरमंद बनाएगी ये योजना, मिलेगा रोजगार होगी आमदनी

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. महात्मा गांधी ने जिस खादी को देश की पहचान बनाई थी आज वह खादी महिलाओं के रोजगार का जरिया भी बन रही है. खादी का एक-एक धागा देश को आत्मनिर्भर बना रहा है. इन दिनों उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा श्रीनगर गढ़वाल में 4 तकुवा पर ऊनी धागा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलायें प्रशिक्षण ले रही हैं. श्रीनगर गढ़वाल खादी ग्रामोद्योग शाखा में महिलाओं को करघा मशीन चलाने के प्रशिक्षण के साथ सूत काटने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. गृहणी महिलाएं अपना घर का कार्य खत्म करने के ... Read more

CM धामी से भेंट कर हाईस्कूल के 80 टॉपर दिल्ली रवाना, पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें वजह

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. देवप्रयाग विधानसभा के हाईस्कूल टॉपरों का भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है. 80 से अधिक विधानसभा हाई स्कूल टॉपर कीर्तिनगर से देहरादून के लिए रवाना हुए. इनमें देवप्रयाग विधानसभा के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं. इन सभी छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये हैं. आज कीर्तिनगर ब्लॉक से छात्रों का जत्था देहरादून के लिए रवाना किया गया. इस दौरान विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. आपको बता दें कि देवप्रयाग विधायक विनोद ... Read more

हिंदी साहित्य के कालिदास चंद्र कुंवर बर्तवाल, दुनिया को दिया अनमोल रचनाओं का खजाना

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. हिमालय की गोद में रहने वाला वह कवि जिसे हिन्दी साहित्य का ‘कालिदास’ कहा जाता है, जिनकी कविताओं में प्रकृति के प्रति प्रेम झलकता है, जिसने अपनी जरा सी उम्र में वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसे कई साहित्यकार ताउम्र भी हासिल नहीं कर पाए. अपने काव्य से हिंदी साहित्य को अनमोल रचनाओं का खजाना देने वाले चंद्र कुंवर बर्तवाल (Chandra Kunwar Bartwal) को जो प्रसिद्वि जीते जी मिलनी चाहिए थी, वह मृत्यु के बाद मिली. आज भी चंद्र कुंवर बर्तवाल के साहित्यों पर पूरी तरह कार्य नहीं हुआ है. उन्हें हिंदी साहित्य के कालिदास के साथ-साथ ... Read more

श्रीनगर के इन गांवों में जारी है लेपर्ड का आतंक

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. खिर्सू ब्लॉक के सुमाडी, खोला, बलोदी, ऐंठाना, ढिकवाल गांव समेत दर्जन भर से अधिक गांव मे बीते 1 महीने से गुलदार की दहशत (Leopard Terror) देखने को मिल रह  है. गांव के लोग दिन के उजाले मे भी बाहर निकलने से डर रहे हैं. हालांकि वन विभाग के शिकारियों ने एक गुलदार को मार गिराया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की ओर से मारे गए गुलदार के बाद भी इलाके में गुलदार के दिखने का सिलसिला लगातार जारी है. जिससे बच्चों को स्कूल भेजने मे भी परिवारों को डर लग रहा है. वहीं आम ... Read more

अद्भुत नक्काशी का उदाहरण पहाड़ का एकमात्र “जैन मंदिर”, सदियों पुराना है इतिहास

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. प्रकृति और हिमालय की गोद में बसा श्रीनगर गढ़वाल अपने आप में ऐतिहासिक और पौराणिक विरासत को संजोए हुए है. यहां कई ऐसे मठ मंदिर हैं जो अपनी पौराणिक महत्त्वता के लिए जाने जाते हैं. श्रीनगर गढ़वाल स्थित ऐसा ही एक मंदिर है जैन मंदिर, जो अपनी शिल्पकला के लिए प्रसिद्ध है. 1894 में आयी बाढ़ के समय यह मन्दिर पुराने श्रीनगर में स्थित था. बाढ़ में बह जाने के बाद नए श्रीनगर का निर्माण हुआ तो यहां 1924 में मंदिर का पुनर्निर्माण मनोहरी लाल जैन व लाला शंकर दास के प्रयासों से नए बसे श्रीनगर में करवाया ... Read more

अब पौड़ी के छात्र सीखेंगे ग्लोबल इकोनॉमी की दूसरी सबसे बड़ी भाषा ‘मैंडरिन’

कमल पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके कौशल विकास को प्राथमिकता देने के लिए पौड़ी गढवाल जिले के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एक नई पहल शुरू की है. इस पहल के तहत छात्र और शिक्षक चीनी भाषा, विशेष रूप से मैंडरिन (नाइनीज) को सीखेंगे, जिससे युवा विश्व अर्थव्यवस्था में नए रोजगार के अवसरों को पहचान सकें. मैंडरिन की ग्रोबल प्रभावकारी भाषा होने के कारण, इस पहल का उद्देश्य युवाओं को विश्व स्तर पर रोजगार के नए माध्यमों के साथ जोड़ना है. इस पहल की जिम्मेदारी जिलाधिकारी पौड़ी की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) ... Read more