Tag: Supreme Court
टीचर ने छात्रा से स्टैंप पर लिखवा दिया था- नहीं हुई छेड़छाड़, सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये बड़ा फैसला
(फाइल फोटो) नई दिल्ली: राजस्थान में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समझौते के आधार पर एफआईआर को रद्द नहीं किया जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी टीचर के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई फिर से शुरू की जानी चाहिए. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के एफआईआर रद्द करने के फैसले को पलट कर रख दिया है. नाबालिग दलित छात्रा से हुई थी छेड़छाड़ इसके बाद आरोपी टीचर विमल कुमार ... Read more
मुख्तार अंसारी के बेटे की जमानत याचिका सहित इन महत्वपूर्ण मामलों की आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली/NCR प्रदूषण से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा. सुनवाई की पिछली तारीख पर शीर्ष अदालत ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के हस्तक्षेप की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया था और कहा था कि उसके निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर केवल अस्थायी प्रभाव पड़ता है. यूपी मदरसा एजुकेशनल बोर्ड को अवैध ठहराने को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती: पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी मदरसा एजुकेशन एक्ट, 2004 को असंवैधानिक घोषित करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले पर रोक लगा दी. किसानों का विरोध: सुप्रीम कोर्ट हरियाणा सरकार की याचिका पर ... Read more
दिल्ली की CM आतिशी और केजरीवाल को मानहानि मामले में SC से राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली की सीएम आतिशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि के मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है. दरअसल अग्रवाल समाज का नाम वोटिंग लिस्ट से काटने वाले बयान से जुड़े मानहानि के मामले में केजरीवाल और आतिशी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. केजरीवाल और आतिशी को निचली अदालत ने समन जारी कर पेश होने ... Read more
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में दाखिल याचिका खारिज
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी ने स्कूल नौकरी घोटाले में ED समन को चुनौती दी थी. इस मामले में दोनों ने याचिका दाखिल कर कहा था कि कोलकाता उनका सामान्य निवास स्थान है, लेकिन ED ने उन्हें नई दिल्ली में पेश होने को कहा है. जस्टिस बेला त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने ... Read more
कोलकाता रेप मर्डरः डॉक्टरों पर सिब्बल की दलीलों ने ममता सरकार को दे दी थोड़ी राहत, जानिए SC में क्या-क्या कहा
नई दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले में सुनवाई के दौरान बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कई सवाल किये. सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी बंगाल सरकार पर कई आरोप लगाए. आइए आपको बताते हैं कि कपिल सिब्बल ने सीजेआई के सवालों और SG के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में क्या दलील दीं… जानिए सुप्रीम कोर्ट ने की क्या सबसे बड़ी टिप्पणी डॉक्टरों की सुरक्षा को सरकार द्वारा प्राथमिकता के ... Read more
Kolkata Rape Murder Case LIVE Updates: 'CISF की महिला बटालियन को लेकर कपिल सिब्बल और SG तुषार मेहता में हुई तीखी बहस
नई दिल्ली: Kolkata Rape Murder Case कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कहा गया कि अस्पताल में हुए तोड़फोड़ के मामले में उसने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. वही, सीबीआई ने मामले में हुई अभी तक की जांच को लेकर अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इस बीच साफ किया कि एक मामले में पहले से हिरासत में लिए गया आरोपी, दूसरे ... Read more
मीटिंग में जाना है, 500 रुपये भेजो ना : जब CJI चंद्रचूड़ बन स्कैमर ने मांगे कैब के लिए पैसे, दर्ज हुआ केस
नई दिल्ली: डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए साइबर क्रिमिनल्स किस हद कर जा सकते हैं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. कभी बैंक की तरफ से कॉल करके फ्रॉड (Cyber Fraud)किया जाता है, तो कभी विदेश में नौकरी या एजुकेशन का लालच देकर अकाउंट से पैसे निकाल लिए जाते हैं. अब तो लकी मोबाइल नंबर या वॉट्सऐप नंबर को लेकर भी फ्रॉड हो रहे हैं. थोड़ी सी लापरवाही से लोग साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं. हर दिन मीडिया में ऐसे साइबर फ्रॉड या स्कैम की खबरें आती हैं. स्कैमर ने यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)के चीफ जस्टिस (CJI) ... Read more
शिक्षित महिला को जमानत मिलनी ही नहीं चाहिए?… कविता को बेल देते हुए SC ने ASG को लगाई फटकार, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
नई दिल्ली: दिल्ली के शराब नीति केस (Delhi Liquor Policy Case) में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता (K Kavitha)को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से मंगलवार को जमानत मिल गई. अदालत ने कविता की जमानत याचिका मंजूर करते हुए कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है. ट्रायल के जल्द पूरा होने की उम्मीद नहीं है. के कविता 5 महीने से जेल में बंद हैं. महिला होने के नाते उन्हें PMLA के सेक्शन 45 के तहत बेल मिलनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि अंडर ट्रायल कस्टडी को सजा ... Read more
Bharat Bandh Today Live: दिल्ली में भारत बंद का कोई असर नहीं, सभी 700 बाजार खुले, राजस्थान में 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद
देशव्यापी भारत बंद का दिल्ली में कोई असर नहीं होगा. व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( सीटीआई ) चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि हमने कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, करोल बाग, कमला नगर, कनोट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, आदि 100 से ज्यादा बाजारों के एसोसिएशन्स से मामले पर चर्चा की. सभी का कहना है कि भारत बंद को लेकर किसी ने भी व्यापारी संगठनों से न ही संपर्क किया है और ना ही समर्थन मांगा है. इसलिए दिल्ली के सभी ... Read more
आज सुप्रीम कोर्ट में किन अहम मामलों की होगी सुनवाई? देखें पूरी लिस्ट
यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश मे कांवड़ यात्रा मार्ग की दुकानों पर नाम लिखे जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. पिछली सुनवाई के दौरान NGO एसोशिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स, अपूर्वानंद और महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी, एमपी और उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी करते हुए इन सरकारों के आदेश पर रोक लगा दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि कावड़ियों को शाकाहारी भोजन मिले और हाइजिन स्टैंडर्ड भी कायम रहे, ऑथोरिटीज ये सुनिश्चित कर सकती हैं. इसको लेकर ‘सक्षम ऑथोरिटी’ फ़ूड सेफ्टी ... Read more