Tag: teachers

ब्लॉक में 78 स्कूल भवन जर्जर, कई में शिक्षकों का अभाव

 दीगोद। कस्बे में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का अभाव है तो दूसरी ओर भवन जर्जर हो रहे हैं। ब्लॉक के करीब 78 स्कूलों को भवनों की मरम्मत का इंतजार है। वहीं क्षेत्र में कई स्कूल ऐसे हैं, जो एक अध्यापक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं किसी स्कूल में तो अध्यापक ही नहीं हैं। ऐसे में अन्य जगह से व्यवस्था कर बच्चों को अध्ययन करवाया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ब्लॉक क्षेत्र में करीब 181 स्कूल हैं, जिनमें कुछ न कुछ सुविधाओं का अभाव है। ब्लॉक क्षेत्र के स्कूलों में बिल्डिंग जर्जर है तो शिक्षकों की कमी होने ... Read more

हजारों पद खाली: हिंदी माध्यम से ले रहे, अंग्रेजी माध्यम के शिक्षक

कोटा। शिक्षा विभाग की ओर से अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। लेकिन अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में की जा रही शिक्षक भर्ती में सभी पदों को हिंदी माध्यम के शिक्षकों से भरा जा रहा है। ऐसे में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को तो शिक्षक मिल जाएंगे लेकिन हिंदी माध्यम के विद्यालयों में शिक्षकों की पहले चली आ रही कमी और ज्यादा हो जाएगी। वहीं इसके लिए सरकार की ओर से कोई बड़ी भर्ती की भी घोषणा नहीं की गई है जिससे खाली पड़े पदों को भरा जा सके। कोटा में 2 हजार सहित प्रदेश में ... Read more

शिक्षकों को मिलने लगा वेतन, जारी होने लगे आदेश

जयपुर। प्रदेश के शिक्षकों को अब वेतन मिलने लगा है, क्योंकि शिक्षा विभाग के डीईओ कार्यालय से अलग-अलग आदेश जारी करने शुरू कर दिए हैं, जिसका फायदा शिक्षकों को मिलेगा। इससे पहले नियमितिकरण के चलते शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है। इस मुद्दे को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया और ‘नियमितिकरण के अभाव में 12 हजार शिक्षकों को नहीं मिल रहा नियमित श्रृंखला का वेतन’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की है।  इसके बाद विभाग ने कदम उठाए और नियमितीकरण करने की कवायद भी शुरू हुई। इसके तहत स्थायीकरण न होने पर भी वेतन नियमितीकरण करने के संबंध ... Read more

समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे शिक्षक

कस्बाथाना। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई विद्यालयों में शिक्षकों का समय से नहीं पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की जाती है। सरकार शिक्षा के प्रति सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए प्रयास कर रही है। कस्बाथाना  के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। यहां एक वाइस प्रधानाचार्य और शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में पंजीकृत कुल 1000 बच्चे हैं। समय पर शिक्षकों ... Read more

शिक्षा की राह हुई आसान, शिक्षकों ने बदली स्कूल की सूरत

मनोहरथाना। शिक्षक चाहे तो स्कूल का माहौल बदल सकते है। ऐसा ही कुछ प्रयास किया झालावाड़ के मनोहरथाना ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां के एक सरकारी स्कूल के संस्था प्रधान ने और उसमें सहयोग दिया उनके शिक्षकों ने। सभी ने मिलकर स्कूल की तस्वीर ही बदल दी। स्कूल और शिक्षा व्यवस्थाओं सुधारने के जुनून के साथ इन्होने सरकारी स्कूल का कायाकल्प ही कर दिया। यह स्कूल है राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बांसखेड़ी मेवातियां। इस स्कूल के हर कमरे में ना केवल सीसीटीवी कैमरे लगे हुए बल्की पूरा विद्यालय पेड़ पौधे से हरा भरा है। स्कूल के कार्यवाहक ... Read more

Delhi Government and MCD Schools Conduct Mega Parent-Teacher Meeting – Times of India

NEW DELHI: A mega Parent-Teacher Meeting (PTM) was conducted across the Delhi government and MCD schools on Saturday, an official statement said. Delhi Education Minister Atishi visited some of these schools located in East of Kailash and Kalkaji, and interacted with the parents and students there, it added. During the visit, the AAP minister encouraged the parents to participate in the Mega PTM and said it was vital for discussing ways to improve the children’s learning and performance with teachers. “The Mega PTM brings parents and teachers together and helps them to make better strategies for the future of children. ... Read more

प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति अटकी

जयपुर। प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है, जिसको अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कवायद करने की गुहार शिक्षक कर रहे है। जबकि प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक है। न्यायालय प्रकरण के कारण चार वर्ष से लम्बित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी पदोन्नति भी प्रिंसिपलों से जिला शिक्षा अधिकारी के समान ही अस्थाई वैकल्पिक के रूप से करने चाहिए। तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक पदों पर डीपीसी के लिए तैयार सूची से वरिष्ठतम अध्यापकों की कार्य व्यवस्थार्थ अस्थाई पोस्टिंग की जानी चाहिए।  इस तरह से करनी होगी व्यवस्था राजस्थान प्राथमिक एवं ... Read more

प्रदेशभर के महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की जल्द होगी कार्रवाई: भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। कॉलेज शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालयों में एसीपी एवं सीएस के लाभ से संबंधित जितने भी प्रकरण हैं, उन्हें तुरंत निस्तारित किया जाएगा। भविष्य में प्रतिवर्ष एसीपी और सीएस लाभ के लिए प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शर्मा टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) के 62वें प्रांतीय ... Read more

CBSE 12th exam: Kejriwal lauds Delhi govt school students for ‘fantastic result’

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal on Monday congratulated students and teachers of the Delhi government schools for their “fantastic result” in the Central Board of School Education (CBSE) Class 12 board exam. In a post on X (formerly Twitter), Arvind Kejriwal said: “Delhi government schools have got a fantastic result of 96.99% in the Class 12 CBSE exam!” ALSO READ: CBSE 10th Result 2024: Class X results OUT at cbseresults.nic. in.   “Not only does this surpass our own performance of last year, but it surpasses the CBSE national average as well…Congratulations to all students, teachers, parents and the entire ... Read more

सरकारी स्कूल में पढ़ रहे हैं झ से छतरी, एस से पेड़, यू फॉर नेस्ट

कोटा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय साजीदेहड़ा में बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछले एक साल से उन्हें झ से छतरी, स से पेड़, द से खिड़की और यू फॉर नेस्ट पढ़ाया जा रहा है। वहीं, कक्षाओं में दीवारों पर लिखे प्रेरणास्त्रोत स्लोगन में भारी शाब्दिक गलतियां हैं, जो बच्चों को प्रेरणा देने की जगह भ्रमित कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है, इस स्कूल में 10 शिक्षक तैनात हैं, इसके बावजूद उन्हें 2 साल से स्लोगन में हो रही गलतियां खुली आंखों से भी दिखाई नहीं दे रही।  शिक्षकों की लापरवाही का आलम यह है, ... Read more