Tag: Uttarakhand schools
उत्तराखंड में एक बार फिर NCERT की किताबें दरकिनार, प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से पैरेंट्स परेशान
सुष्मिता थापाबागेश्वर. कोरोना काल के बाद निजी स्कूल संचालकों की मनमानी एक बार फिर शुरू हो गई है. सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों को छोड़ निजी प्रकाशनों की किताबों को खरीदने का दबाव अभिभावकों पर बनाया जा रहा है. यही नहीं, निजी स्कूलों द्वारा अलग-अलग दामों से चिन्हित दुकानों से ही किताबें खरीदवाई जा रही हैं, जिनकी बिलिंग हजारों रुपये में की जा रही है. इसे वजह से बच्चों को पढ़ाना मुश्किल दिखाई दे रहा है. पूर्व सरकार में तत्कालीन शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने ऐतिहासिक निर्णय लेकर सभी विद्यालयों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू करने का निर्णय लिया था ... Read more
उत्तराखंड: ढाई लाख स्टूडेंट्स को फ्री टैबलेट देने में लापरवाही, डायरेक्टर पर फूटा CM धामी का गुस्सा
देहरादून. उत्तराखंड सरकार के अफसरों के पास यह डेटा फिलहाल नहीं है कि कितने स्टूडेंट्स को योजना के तहत मुफ्त टैबलेट दिया जा चुका है और कितने वंचित हैं. राज्य में 11वीं और 12वीं के ढाई लाख से ज्यादा स्टूडेन्ट्स को फ्री टैबलेट देने का प्लान (Free Tablet Plan) बनाया गया था, जो शिक्षा विभाग के चंद अधिकारियों की वजह से प्रभावित हुआ है. चुनाव से कुछ महीने पहले सीएम पुष्कर धामी ने इस योजना की शुरुआत की थी. अब इस योजना में ढीले रवैये पर नाराज़गी जताते हुए सीएम ने शिक्षा निदेशक (Director Education Department) को हटा दिया है. ... Read more
उत्तराखंड में जातिवाद! दलित भोजनमाता के बनाए मिड डे मील पर सवर्ण बच्चों को ऐतराज़, विवाद ने पकड़ा तूल
चंपावत. ज़िले के सूखीढांग इंटर कॉलेज में सवर्णों के बच्चों ने भोजन खाने से इनकार कर दिया क्योंकि भोजन बनाने का काम जिस भोजन माता को सौंपा गया, वह दलित वर्ग की है. यह विवाद इतना बढ़ चुका है कि ज़िला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य से मामले में रिपोर्ट मांगकर जांच बैठा दी है. बताया जाता है कि भोजनमाता की नियुक्ति को लेकर विवाद बढ़ गया है. एक तरफ प्रधानाचार्य इस नियुक्ति को नियमों के हिसाब से बता रहे हैं तो दूसरी तरफ अभिभावक संघ का आरोप है कि नियुक्ति एक सवर्ण भोजनमाता की होनी थी, लेकिन प्रस्ताव के खिलाफ ... Read more
उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में सीटों का संकंट, इधर लचर सिस्टम से कराह रहे पहाड़ के स्कूल-कॉलेज
देहरादून/बागेश्वर. उत्तराखंड का शिक्षा विभाग अपनी और छात्रों की मुश्किल को लेकर सुर्खियों में आ गया है. बड़ी खबर यह है कि इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में ऐसे छात्रों की संख्या काफी ज़्यादा है, जो अच्छे नंबरों या प्रतिशत के साथ पास हुए हैं, तो सरकारी कॉलेजों में इनके प्रवेश को लेकर संकट खड़ा हो गया है. दूसरी तरफ, पहाड़ के स्कूल और कॉलेज अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर पक्षपात और नाइंसाफी के आरोप लगा रहे हैं. यहां प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक के छात्र ज़िला मुख्यालय पहुंचकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, ... Read more
उत्तराखंड : 1 अक्टूबर से स्टूडेंट्स को राहत, 6 महीनों के लिए बदलेगा स्कूल का समय, जानें डिटेल्स
देहरादून. उत्तराखंड में अगस्त के महीने से स्कूल खुलने की शुरुआत के तीसरे महीने यानी एक अक्टूबर से बच्चों को समय में राहत मिलेगी. सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने के बजाय अब स्टूडेंट्स को सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर साढ़े तीन बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी. समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है. शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक अगले छह महीनों के लिए स्कूलों का टाइम बदल दिया गया है. उत्तराखंड सरकार के आदेश से पहले समय परिवर्तन को लेकर हरिद्वार ज़िले के लिए एक आदेश दिया गया था, जिसे फ़ौरन रद्द किया ... Read more
Schools Reopening : पहली से पांचवी के लिए उत्तराखंड में आज से खुलेंगे स्कूल, ये होंगे नियम और शर्तें
देहरादून. राज्य में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है और मंगलवार तक करीब साढ़े 5 हजार श्रद्धालुओं ने चार धामों के दर्शन किए. आंकड़ों की मानें तो सबसे ज्यादा यात्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं. दूसरी तरफ, चार धाम यात्रा में कई ऐसे भी श्रद्धालु हैं, जिनको उत्तराखंड पुलिस बिना दर्शन के बैरंग वापस लौटा रही है. अस्ल में, चार धाम यात्रा सुचारू ढंग से और नियमों के हिसाब से चल सके, इसके लिए उत्तराखंड सरकार ने भारी पुलिस बल तैनात किया है. चाक चौबंद व्यवस्था का आलम यह है कि सिर्फ केदारनाथ धाम पर ही सेक्टर अधिकारियों के साथ ... Read more
उत्तराखंड में कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए सोमवार से स्कूल फिर खुलेंगे
उत्तराखंड में स्कूल कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद है. (फाइल फोटो) देहरादून: उत्तराखंड में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के लिए स्कूल दो अगस्त को और कक्षा छठीं से आठवीं के 16 अगस्त को फिर से खुलेंगे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. राज्य में स्कूल कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद है. राज्य सरकार की ओर से इस आशय का एक आदेश जारी कर कहा गया है कि यह सभी बोर्डिंग, डे बोर्डिंग सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा. आदेश के अनुसार सभी स्कूलों से कहा गया है कि वे अपने परिसर ... Read more