Tag: West Bengal

लोकसभा चुनाव 2024 : बंगाल की तामलुक सीट पर मुकाबला ‘खेला होबे’ लिखने वाले युवा नेता और पूर्व जज के बीच

तृणमूल ने पूर्व न्यायाधीश का मुकाबला करने के लिए 27 वर्षीय भट्टाचार्य को मैदान में उतारा… कोलकाता : पश्चिम बंगाल की तमलुक लोकसभा सीट (Lok Sabha Elections 2024) इन दिनों काफी चर्चा में है. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तामलुक सीट (Tamluk Lok Sabha Seat) से भाजपा ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय को मैदान में उतारा . वहीं, तृणमूल ने अपने युवा नेता और अपने सोशल मीडिया सेल के हेड देबांगशु भट्टाचार्य को चुना है. गंगोपाध्याय ने इस महीने की शुरुआत में न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया और कुछ दिनों बाद भाजपा में शामिल ... Read more

शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, कोलकाता में 9 जगहों पर छापेमारी

कोलकाता में 9 जगहों पर ईडी की रेड. (प्रतीकात्मक फोटो) पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला (Teacher Recruitment Scam) मामले में प्रवर्तन निदेशालय का बड़ा एक्शन देखने को मिला है.  ED ने कोलकाता में 9 जगहों छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय स्कूल सेवा आयोग द्वारा की गई शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितता के आरोपों की जांच कर रहा है. पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती ‘घोटाले’ में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में साल 2022 में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी कथित सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की 46.22 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी. इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के ... Read more

Foreign universities in India: Guidelines to set up campuses to release soon

Guidelines for foreign universities to set up their campuses in India to be notified soon said Education and Skill Development Minister Dharmendra Pradhan. In an interview with PTI, the Education Minister said, “We are going to make a paradigm shift. So, we will go ahead after exploring all possibilities and clearing all doubts. The guidelines are under deliberation and I am confident that the UGC will notify them soon.” Also read: The NCF will raise standards of school education in the country Pradhan further said two IITs including Delhi and Madras are in progressive stages of setting up their offshore ... Read more

बंगाल : शिक्षक पद पर भर्ती के उम्मीदवारों को हिरासत में लिया गया, सड़क ब्लॉक करने का आरोप

प्रतीकात्मक फोटो. कोलकाता. पश्चिम बंगाल के स्कूलों में बतौर शिक्षक नियुक्त करने की मांग कर रहे करीब 100 उम्मीदवारों को अधिकारियों को पूर्व में जानकारी दिए बिना सड़क बाधित करने के आरोप में मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बावजूद उन्हें सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक पद पर भर्ती से वंचित किया जा रहा है. यह भी पढ़ें पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क बाधित करने ... Read more

“मुझे क्रिकेट खेलना नहीं आता पर…” : सौरभ गांगुली को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा

इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा, ” मैं क्रिकेट के खेल को नहीं समझती, लेकिन अगर आप मुझे खेलने देंगे तो मैं खेलूंगी.” अगर कोई सक्षम और योग्य है, तो उसे मौका मिल सकता है, भले ही वे “राजनीतिक आदमी” हों. ये बात उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भाई की ओर इशारा करते हुए कहा, जिन्हें परिषद में एक पद मिला है.  उन्होंने कहा , “अदालत ने सौरव और जय शाह के लिए तीन कार्यकालों की अनुमति दी थी. ऐसे में जब उन्हें कार्यकाल की अनुमति दी गई है और वो इसके हकदार हैं, तो ... Read more

अदालत ने बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका खारिज की

ममता बनर्जी सरकार ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से मुक्त कर दिया है. कोलकाता: पीएमएलए की विशेष अदालत ने बुधवार को मनी लॉन्डरिंग मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. धन शोधन निरोधक कानून (PMAL) अदालत ने चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी. स्कूल सेवा आयोग नियुक्ति घोटाले में कथित धन के लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अर्जी पर न्यायाधीश जिबोन कुमार साधु ने दोनों की ... Read more

BJP छोड़कर ममता बनर्जी की पार्टी में आने वाले विधायक ED के रडार पर, कंपनी को नोटिस: सूत्र

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी में शामिल होने से पहले कल्याणी बीजेपी में थे. नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक के खाद्य और खाद्य तेल कंपनी को प्रवर्तन निदेशालय से नोटिस मिला है. सूत्रों की मानें तो  उनकी कंपनी और कोलकाता स्थित दो चैनलों के बीच संदिग्ध वित्तीय लेनदेन को लेकर उक्त कार्रवाई की गई है. ये बात उस वक्त सामने आई है, जब निलंबित तृणमूल मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी से ईडी ने करोड़ों बरामद किए हैं. उम्मीद है कि पार्टी विधायक कृष्णा कल्याणी को केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा किसी भी समय तलब किया जा सकता है.  यह ... Read more

“हम सभी के लिए अपमान….” : बंगाल के मंत्री के ‘करीबी’ के घर से करोड़ों की बरामदगी पर TMC के प्रवक्ता बोले

घोटाला उस वक्त हुआ है, जब शिक्षा विभाग पार्थ के जिम्मे था.  नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एसएससी के तहत शिक्षक बहाली प्रक्रिया में कथित रूप से घोटाले के आरोपों में घिरे बंगाल कैबिनेट मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी के प्रति पार्टी ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है. मंत्री की करीबी अर्पिता घोष के दो घरों से करीब 50 करोड़ नकद और पांच किलो सोना व फॉरेन एक्सचेंज बरामद होने के बाद पार्टी उनसे अलग-थगल दिख रही है. विवादों में घिरे मंत्री के संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी प्रवक्ता ने कहा, ” वे हम सभी के लिए अपमान और ... Read more

“पिक्चर अभी बाकी है….”, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के सहयोगी के घर ED की छापेमारी पर BJP ने साधा निशाना

बीजेपी नेता ने कई ट्वीट कर पूरे मामले में सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को घेरा है.  कोलकाता: पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को ममता कैबिनेट के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के करीबी के घर से करीब 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए. पूर्व मंत्री के करीबी के घर से इतनी बड़ी राशि के जब्त होने के बीजेपी हमलावर हो गई है. कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए बंगाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है. उन्होंने एक के बाद ... Read more

अभिषेक बनर्जी पर राज्यपाल धनखड़ का प्रहार, कहा- जज पर हमला शर्मनाक कृत्य

बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (फाइल फोटो). कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि भ्रष्टाचार घोटाले को उजागर करने वाले न्यायाधीश पर हमला करना एक ‘शर्मनाक कृत्य’ है. सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डा पर संवाददाताओं से बात करते हुए धनखड़ ने कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. यह भी पढ़ें उन्होंने बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘जो लोग छाती पीटकर कह रहे हैं कि वे ऐसा एक हजार बार कहते रहेंगे, उन्हें सच की शक्ति का सामना करना पड़ेगा. मैंने बयान को ... Read more