नई दिल्लीPublished: May 05, 2023 05:46:37 pm
Teachers jobs 2023: टीचर्स भर्ती के लिए तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने राज्य में कुल 12,489 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें से 6,288 असिस्टेंट टीचर के पद, 5,772 शिक्षकों के पद और 432 लेक्चरर के पद शामिल हैं।
Chhattisgarh 12489 school teachers recruitment notification released
Teachers jobs 2023: टीचर्स भर्ती के लिए तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12489 स्कूल शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक साइट vyapam.cgstate.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कुल 12,489 रिक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें से 6,288 असिस्टेंट टीचर के पद, 5,772 शिक्षकों के पद और 432 लेक्चरर के पद शामिल हैं। जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक साइट के माध्यम से 06 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जाएगी। आवेदन के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट के साथ ही डीएड व बीएड पास होना आवश्यक है।

