WB Madhyamik Result 2022 : 3 जून को आएगा पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट, समय की जानकारी यहां से लें

WB Madhyamik Result 2022 : 3 जून को आएगा पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट

नई दिल्ली:

WB Madhyamik Result 2022 : पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कल जारी करेगा. वेस्ट बंगाल बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education) कल यानी कि 3 जून, 2022 को परिणाम आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुबह 9 बजे रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.  एक बार परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद अपना स्कोर देख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें

WB Madhyamik Result 2022: कैसे चेक करें रिजल्ट

1. सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं.

2.इसके बाद, रिजल्ट का लिंक होमपेज पर उपलब्ध होगा, इस पर क्लिक करें.

3.अब रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.

4. इसके बाद, सबमिट करें और अपना रिजल्ट चेक करें.

5. अब भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम पेज का एक प्रिंटआउट लें.

बता दें कि इस साल पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. परीक्षा 7 मार्च से 16 मार्च तक ऑफलाइन आयोजित की गई थी. मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं. साल 2021 में, कोविड-19 के चलते डब्ल्यूबीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था. बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन किया और सभी को पदोन्नत किया था. साल 2021 में 10वीं का पास प्रतिशत 100% था. 

By admin

Leave a Reply