उत्तराखंड से उठी 'हिन्दू ईशनिंदा कानून' की मांग, PM मोदी को भेजी चिट्ठी में लिखा 'वरना संस्कृति बचेगी नहीं'


देहरादून. उत्तराखंड में चार धाम यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर हो रही हलचल के बीच विश्व हिन्दू सुरक्षा संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने अब भारत मे हिन्दू ईशनिंदा कानून लागू करने की मांग की है. विश्व हिंदू सुरक्षा बल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर देश में यह कानून लागू करने की अपील की. उनका कहना है कि देश की संस्कृति और हिंदूवाद को बचाने के लिए इस कानून की ज़रूरत है.

देहरादून के प्रेस क्लब में अमित योगी ने देश में हिन्दू ईशनिंदा कानून लागू करने की मांग रखते हुए कहा कि देश में एक विशेष जाति, धर्म के लोग हिन्दुओं के त्योहारों, मठ, मन्दिरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. विश्व हिंदू सुरक्षा बल का मानना है कि देश भर में जिस तरह हिंदुओं के त्योहारों की आलोचना की जा रही है और जिस तरह हाल में दिल्ली, रुड़की और अन्य जगहों पर हनुमान जयंती के मौके पर पथराव किया गया, इस स्थिति में यह कानून बहुत जरूरी है.

विश्व हिंदू सुरक्षा संगठन ने हिंदू ईशनिंदा कानून लागू करने की मांग उठाई है.

क्या है हिन्दू ईशनिंदा कानून?
दरअसल, ब्रिटिश शासनकाल के दौरान बनाया गया ये आम क़ानून था. इसके तहत अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी पूजा करने की वस्तु या जगह को नुकसान या फिर धार्मिक सभा में खलल डालता है तो उसे दंड का प्रावधान होता है. साथ ही, अगर कोई किसी की धार्मिक भावनाओं का अपमान, बोलकर या लिखकर या कुछ दृश्यों से करता है तो उसे गैरक़ानूनी माना जाता है.

योगी का कहना है मुस्लिम देशों में जिस तरह से उनके धर्म के लिए कानून बने हैं. उनके धर्म के लिए कोई भी व्यक्ति कुछ कहता है या उसका अपमान करता है, तो उसको कठोर सजा मिलती है. ठीक इसी प्रकार से अब देश मे भी हिन्दू ईशनिंदा कानून की आवश्यकता है. योगी ने मांग रखी कि इस कानून के तहत दोषी को मृत्यु दंड तक का प्रावधान होना चाहिए.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड

  • Uttarakhand : धामी सरकार ने देर रात फेंटे अफसरों के पत्ते, पहले बड़े फेरबदल में किसे मिला कौन सा विभाग?

    Uttarakhand : धामी सरकार ने देर रात फेंटे अफसरों के पत्ते, पहले बड़े फेरबदल में किसे मिला कौन सा विभाग?

  • UKPSC Prelims Result : उत्तराखंड सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

    UKPSC Prelims Result : उत्तराखंड सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी

  • Weather News: तप रहे उत्तराखंड को गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन भीगेंगे चार जिले, ओले भी गिरेंगे

    Weather News: तप रहे उत्तराखंड को गर्मी से मिलेगी राहत, दो दिन भीगेंगे चार जिले, ओले भी गिरेंगे

  • Char Dham में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की अपील, CM धामी ने कहा सरकार चलाएगी खास ड्राइव

    Char Dham में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की अपील, CM धामी ने कहा सरकार चलाएगी खास ड्राइव

  • Uttarakhand Politics: किस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM धामी? क्या चंपावत के लिए मिल गया ग्रीन सिगनल?

    Uttarakhand Politics: किस सीट से चुनाव लड़ेंगे CM धामी? क्या चंपावत के लिए मिल गया ग्रीन सिगनल?

  • उत्तराखंड: 1 जुलाई से लागू होने जा रही है नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, टीचर्स की बढ़ेगी टेंशन, जानें क्या होंगे बदलाव

    उत्तराखंड: 1 जुलाई से लागू होने जा रही है नेशनल एजुकेशन पॉलिसी, टीचर्स की बढ़ेगी टेंशन, जानें क्या होंगे बदलाव

  • देहरादून के कालसी में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत, एक घायल

    देहरादून के कालसी में बड़ा हादसा, कार दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौत, एक घायल

  • 120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म, उत्तराखंड से है ये खास कनेक्शन

    120 साल बाद रीवा रियासत की किसी बेटी ने बेटे को दिया जन्म, उत्तराखंड से है ये खास कनेक्शन

  • अचानक देहरादून पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा में बदलाव को मिली हवा, कही ये बड़ी बात

    अचानक देहरादून पहुंचे प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, भाजपा में बदलाव को मिली हवा, कही ये बड़ी बात

  • स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो माह गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस का बड़ा खुलासा

    स्पा में काम करने वाली महिला को प्रेमी ने दी दर्दनाक मौत, दो माह गेस्ट हाउस में बंद रहा शव, पुलिस का बड़ा खुलासा

उत्तराखंड

Tags: Blasphemy, Hinduism, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply