अरशद खान/देहरादून.उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अ सोल आर्ट स्टूडियो (A Soul Art Studio Dehradun) के कई सेंटर हैं और इनकी खास बात है कि यहां पर पेंटिंग का वह हुनर देखने को मिलता है, जो आपको जल्दी से कहीं नहीं देखने को मिलेगा. यहां पर पोर्ट्रेट, कैरीकेचर से लेकर ऑयल पेंटिंग तक बनाई जाती हैं. कई बार इन पेंटिंग को बनाने में काफी लंबा समय भी लग जाता है. इनमें ऑयल पेंटिंग सबसे ज्यादा टाइम टेकिंग होती है और हाइपर रियलिस्टिक पेंटिंग को बनाने में एक साल तक का समय लग जाता है. इन सभी आर्ट के पीछे आज हम आपको एक ऐसे चेहरे से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जो अपनी कला से सबका दिल जीत रहे हैं.
Local 18 से बातचीत में अ सोल आर्टके फाउंडर राहुल कहते हैं कि वह बचपन से ही पेंटिंग करते आ रहे हैं. 12वीं पास करने के बाद उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से डिप्लोमा भी किया, लेकिन उनका मन इंजीनियरिंग में करियर बनाने का नहीं था, इसलिए उन्होंने फैसला किया कि वह आर्टिस्ट बनेंगे और अपनी पेंटिंग के जरिए नाम कमाएंगे. पेंटिंग के गुर सीखने के बाद उन्होंने देहरादून में अ सोल आर्टकी शुरुआत की. अब वह स्कूल और कॉलेज के बच्चों को वर्कशॉप ऑर्गेनाइज्ड कर पेंटिंग सिखाते हैं. इसके अलावा उनसे कोई पेंटिंग सीखता है, तो वह इसके लिए मामूली फीस लेते हैं.
पेंटिंग के लिए लगन और धैर्य की जरूरत
राहुल कहते हैं कि आर्टिस्ट बनने के लिए लगन और धैर्य की जरूरत होती है. बेसिक स्ट्रक्चर से लेकर आप जब बड़े-बड़े कैनवास पर पेंटिंग करते हैं, तो इसमें वक्त लगता है. ऐसे में आपके अंदर किसी भी काम को करने की लगन और इच्छा का होना जरूरी है. वह इस समय एक पेंटिंग बना रहे हैं, जोकि ऑयल पेंटिंग है. इस पर काम करते हुए उन्हें एक साल का समय हो चुका है और अभी उस पेंटिंग को तैयार होने में एक साल से अधिक का समय और भी लग सकता है. इस लेवल पर काम करने के लिए आपको सब्र और मेहनत करनी पड़ती है, जो की बहुत कम लोग कर पाते हैं. आप बीच में ही अपनी पेंटिंग को छोड़ देंगे, तो वह हमेशा के लिए अधूरी ही रह जाती है.
अ सोल आर्ट स्टूडियो का पता
राजधानी देहरादून में अ सोल आर्ट स्टूडियोकई जगह है लेकिन देहरादून के करनपुर डी.बी.एस. कॉलेज के पास इनका मुख्य स्टूडियो है. यहां पर आप डीएल रोड जाने वाली किसी भी सिटी बस के माध्यम से आसानी से पहुंच सकते हैं.
.
Tags: Hindi news, Local18
FIRST PUBLISHED : February 1, 2024, 15:40 IST
