उत्तरकाशी: तीर्थपुरोहितों ने निकाली विजय यात्रा, अनोखे अंदाज में जताया सीएम का आभार


उत्तरकाशी. प्रदेश सरकार की ओर से देवस्थानम बोर्ड भंग (Devasthanam Board dissolved) किए जाने के बाद उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय रैली निकालते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों ने विजय यात्रा के रूप में रैली निकाल कर धामी सरकार के जयकारे लगाए. ढोल नगाड़ों के साथ तीर्थपुरोहितों ने नगर क्षेत्र के उजेली, भटवाड़ी रोड, बस अड्डा, मुख्य बाजार आदि जगहों पर आभार रैली निकाल धामी सरकार का आभार व्यक्त किया.

बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों ने विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उजेली के छात्रों के सहयोग से पूरे नगर क्षेत्र में विजय यात्रा निकाली. इस अवसर पर पांच मंदिर समिति गंगोत्री धाम के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों की पीड़ा को समझा और देवस्थानम बोर्ड को भंग कर सनातन धर्म के मान सम्मान को बरकरार रखने का काम किया.

उन्होेंने कहा कि मां गंगा धामी सरकार को बार-बार प्रदेश की जनता की सेवा करने का अवसर देंगी. पुरोहित सुरेश सेमवाल ने कहा कि यह उनके संघर्षों की जीत है. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की धर्म की लड़ाई गंगोत्री से लड़ी गई. सभी मंदिरों के लिए पूरे देश में यह लड़ाई लड़ी जाएगी.

विजय यात्रा निकालने वालों में गंगोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष दिनेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, सह सचिव निखिलेश सेमवाल, महेश, प्रेमकांत, वासुदेव, हरदीप, सुमेश सेमवाल, सूर्य प्रकाश, माया प्रसाद, मद्राचल सेमवाल मौजूद रहे.

आपके शहर से (हरिद्वार)

उत्तर प्रदेश

  • उत्तरकाशी: तीर्थपुरोहितों ने निकाली विजय यात्रा, अनोखे अंदाज में जताया सीएम का आभार

  • Politics of Uttarakhand : अब इस नेता के दलबदल की चर्चा, क्या फिर BJP को लगेगा झटका?

    Politics of Uttarakhand : अब इस नेता के दलबदल की चर्चा, क्या फिर BJP को लगेगा झटका?

  • Farewell General Bipin Rawat: बेटियों ने गंगा में प्रवाहित की माता-पिता की अस्थियां, CM धामी ने बंधाया ढांढ़स

    Farewell General Bipin Rawat: बेटियों ने गंगा में प्रवाहित की माता-पिता की अस्थियां, CM धामी ने बंधाया ढांढ़स

  • Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में ​अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

    Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में ​अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि

  • Uttarakhand Chunav: रुड़की में मेयर और पार्षदों का झगड़ा बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में बन सकता है मुसीबत

    Uttarakhand Chunav: रुड़की में मेयर और पार्षदों का झगड़ा बीजेपी के लिए विधानसभा चुनाव में बन सकता है मुसीबत

  • UTET 2021 Exam: शिक्षक बनने के लिए 85,000 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, इन नियमों का रखना होगा खास ख्याल

    UTET 2021 Exam: शिक्षक बनने के लिए 85,000 अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा, इन नियमों का रखना होगा खास ख्याल

  • UKPSC EXAM 2021 : नायब तहसीलदार समेत लोअर PCS एग्जाम की तारीख घोषित, ऐसे पाएं एडमिट कार्ड

    UKPSC EXAM 2021 : नायब तहसीलदार समेत लोअर PCS एग्जाम की तारीख घोषित, ऐसे पाएं एडमिट कार्ड

  • Arvind Kejriwal in Haridwar : उत्तराखंड में AAP की सरकार बनी तो आपका लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी

    Arvind Kejriwal in Haridwar : उत्तराखंड में AAP की सरकार बनी तो आपका लोक भी सुधारेंगे और परलोक भी

  • Uttrakhand Election 2022: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, लगा लंबा जाम

    Uttrakhand Election 2022: हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, लगा लंबा जाम

  • उत्तराखंड चुनावः ऑटो-टैक्सी वालों से बोले अरविंद केजरीवाल- आप सरकार बनवा दो, बाकी जिम्मेदारी मेरी

    उत्तराखंड चुनावः ऑटो-टैक्सी वालों से बोले अरविंद केजरीवाल- आप सरकार बनवा दो, बाकी जिम्मेदारी मेरी

  • रविवार को केजरीवाल हरिद्वार में, देवस्थानम बोर्ड और इन मुद्दों के इर्द गिर्द होगी AAP की चुनावी रणनीति

    रविवार को केजरीवाल हरिद्वार में, देवस्थानम बोर्ड और इन मुद्दों के इर्द गिर्द होगी AAP की चुनावी रणनीति

उत्तर प्रदेश

Tags: CM Pushkar Singh Dhami, Devasthanam Board dissolved, Teerthpurohit Vijay Yatra, Uttarakhand news, Uttarkashi News



By admin

Leave a Reply