प्रेम में बाधक बने दो समुदाय, लड़की को अगवा करने बुर्का पहनकर हाईकोर्ट पहुंचे परिजन, जानें फिर क्‍या हुआ


नैनीताल. नैनीताल हाईकोर्ट (Nainital High Court) गेट पर सोमवार के दिन ही प्रेमी जोड़े को परीक्षा देनी पड़ी. दोनों आए तो थे हाईकोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाने, लेकिन हाईकोर्ट पहुंचने से पहले कुछ बुर्का पहने लोगों ने उनको अगवा करने करने का प्रयास किया. हांलाकि किसी तरह दोनों हाईकोर्ट में दाखिल हो गए और इसके बाद हाईकोर्ट ने इस प्रेमी जोड़े को सुरक्षा दे दी है.

दरअसल, मामला अलग अलग सम्प्रदाय से जुड़ा है और दोनों ने हरिद्वार पुलिस के पास जाकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी. पुलिस की ओर से कोई मदद नहीं मिलने पर दोनों ने हाईकोर्ट की शरण ली है. इसी के साथ हाईकोर्ट ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवा दी है.

गौरतलब है कि हरिद्वार की मुस्लिम लड़की व हिन्दू लड़के ने शादी करना का मन बनाया तो लड़की के परिजनों ने इस पर आपत्ति दर्ज कर दी. लगातार उसके परिजन प्रेमी जोड़े को जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे. इसके बाद लड़की ने अपनी सुरक्षा को लेकर एसएसपी हरिद्वार को 22 मार्च 2022 को एक प्रार्थना पत्र भी दिया. गुहार लगाने के बाद भी एसएसपी द्वारा उनको कोई सुरक्षा नहीं दिलाई गई तो प्रेमी जोड़े ने सुरक्षा दिलाए जाने को लेकर उच्च न्यायालय की शरण ली.

सोमवार की सुबह कोर्ट शुरू होने से पहले दोनों हाईकोर्ट गेट पर पहुंचे ही थी कि तभी उन्हें अगवा करने की कोशिश की गई. बताया जा रहा है कि इसी दौरान लड़की के परिजन बुर्कापहनकर लड़की को उठाने लगे. युवती ने इससे घबराकर चिल्लाना शुरूू कर दिया तो हंगामा बढ़ता देख यहां से गुजर रहे वकीलों व स्थानीय लोगों के साथ गेट पर खड़ी पुलिस ने लड़की को बचा लिया. हाईकोर्ट की चौकी में इस प्रेमी जोड़े को बैठा कर कोर्ट में पेश किया.

इस घटना की पूरी जानकारी वकील द्वारा कोर्ट को बताई और सुरक्षा की मांग की गई. सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने एसएसपी हरिद्वार को सुरक्षा देने के आदेश दे दिए हैं. कोतवाल नैनीताल को लड़की को उसके घर तक सुरक्षा के साथ छोड़ने का आदेश दिया गया.

आपके शहर से (नैनीताल)

उत्तराखंड


  • चार धाम में गिरी बर्फ.. पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहाना, नैनीताल पहुंचे हजारों पर्यटक, आज भी कहीं-कहीं बारिश

  • Nainital Park: नैनीताल के इस पार्क को 'कचरे' ने बनाया खूबसूरत, देखकर रह जाएंगे दंग

    Nainital Park: नैनीताल के इस पार्क को ‘कचरे’ ने बनाया खूबसूरत, देखकर रह जाएंगे दंग

  • कोरोना काल में बदले भवाली सेनेटोरियम के हालात, मरीजों को हुआ ये फायदा

    कोरोना काल में बदले भवाली सेनेटोरियम के हालात, मरीजों को हुआ ये फायदा

  • Explainer: अक्टूबर तक तैयार होगा हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे, बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन!

    Explainer: अक्टूबर तक तैयार होगा हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे, बढ़ेगा रोजगार और पर्यटन!

  • नैनीताल आने वाले पर्यटक अब हवा में चलाएंगे साइकिल, खर्च करने होंगे सिर्फ 100 ₹

    नैनीताल आने वाले पर्यटक अब हवा में चलाएंगे साइकिल, खर्च करने होंगे सिर्फ 100 ₹

  • Nainital News: अभिवादन के दौरान शख्स ने अचानक किया पूर्व MLA पर हमला, अफरातफरी मची पर FIR नहीं

    Nainital News: अभिवादन के दौरान शख्स ने अचानक किया पूर्व MLA पर हमला, अफरातफरी मची पर FIR नहीं

  • नैनीताल के इस स्कूल में 'हैरी पॉटर' जैसा क्लासरूम, यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग

    नैनीताल के इस स्कूल में ‘हैरी पॉटर’ जैसा क्लासरूम, यहां हुई थी फिल्म की शूटिंग

  • नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए काम की खबर, स्कैन कीजिए ये QR कोड और...

    नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए काम की खबर, स्कैन कीजिए ये QR कोड और…

  • नैनीताल की इस खास कलम से लिखेंगे तो हैंडराईटिंग मे लग जायेगें चार चांद.

    नैनीताल की इस खास कलम से लिखेंगे तो हैंडराईटिंग मे लग जायेगें चार चांद.

  • Nainital: जमीनों पर रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कब्जा! CM दरबार में पहुंचा बड़ा मामला तो मच गई खलबली

    Nainital: जमीनों पर रोहिंग्या व बांग्लादेशियों का कब्जा! CM दरबार में पहुंचा बड़ा मामला तो मच गई खलबली

  • नैनीताल: खूबसूरती के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है बुरांश का जूस, जानिए इसके फायदे

    नैनीताल: खूबसूरती के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है बुरांश का जूस, जानिए इसके फायदे

उत्तराखंड

Tags: Haridwar news, Nainital news, Uttarakhand high court

By admin

Leave a Reply