बिहार चुनाव 2025 में LPG सिलेंडर बनेगा बड़ा मुद्दा? उज्ज्वला योजना वालों...


Last Updated:

देहरादून के सिंहनीवाला में एक सिटी बस और लोडर की टक्कर में बस पलट गई, जिससे दो लोगों की मौत और 14 घायल हो गए. हादसे में एक स्कूली बच्चा भी मारा गया. जांच के आदेश जारी किए गए हैं.

X

देहरादून में बड़ा सड़क हादसे में एक बच्चे समेत 2 की मौत, 14 घायल

देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर सड़क हादसे ने जनजीवन को हिला कर रख दिया है. हादसा देहरादून के सिंहनीवाला क्षेत्र में हुआ जहां स्कूली बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और 14 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

सिटी बस और लोडर में जोरदार टक्कर
यह हादसा उस समय हुआ जब विकासनगर से देहरादून बस अड्डे की ओर जा रही सिटी बस, शिमला बायपास रोड पर श्रीराम स्कूल के पास एक लोडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर पलट गई और लोडर खाई में जा गिरा. दोनों ही वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

हादसे के वक्त बस में थे दर्जनों यात्री
देहरादून पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 2 बजे हुआ. सूचना मिलते ही सहसपुर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया. बस में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया और ग्राफिक एरा अस्पताल भिजवाया गया.

2 की मौत, 14 घायल
डॉक्टरों ने बताया कि इस दुर्घटना में एक स्कूली बच्चे सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 14 अन्य यात्री घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है.

घटनास्थल पर पहुंचे विधायक और एसएसपी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार और देहरादून एसएसपी अजय सिंह मौके पर पहुंचे. एसएसपी ने अस्पताल जाकर घायल बच्चों और अन्य घायलों की स्थिति का जायजा लिया और डॉक्टरों से उनके इलाज की जानकारी ली.

दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा
एसएसपी अजय सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों.

homeuttarakhand

बस पलटी, चीख-पुकार मच गई! देहरादून हादसे में मासूम समेत दो की मौत, 14 घायल

By