रेल यात्री ध्यान दें! नॉर्थ UP और उत्तराखंड की इन ट्रेनों का रूट 9 और 10 अप्रैल को बदला रहेगा, देखें लिस्ट


हल्द्वानी. अगर आप ट्रेन से उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों और उत्तराखंड की तरफ यात्रा कर रहे हैं, तो एक बार अपनी ट्रेन का रूट और शेड्यूल चेक कर लीजिए क्योंकि 9 और 10 अ्रपैल को कई ट्रेनों के रूट प्रभावित रहने वाले हैं. असल में उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल (Moradabad Division) के बरेली-बरेली कैंट स्टेशनों (Bareilly Cantt Station) में सबवे (Sub-way) की ऊंचाई बढ़ाने का काम जारी है, जिसके चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज बदले गए हैं तो कुछ के लिए समय में भी बदलाव किए जाएंगे.

रूट बदले जानी वाली ट्रेनों में हावड़ा-देहरादून (Howrah-Dehradun Express) एक्सप्रेस भी शामिल है. हावड़ा से चलने वाली ये ट्रेन 9 अप्रैल को शाहजहांपुर-पीलीभीत-बरेली के रास्ते चलाई जाएगी. तय रूट के मुताबिक यह ट्रेन शाहजहांपुर से तिलहड़ और पीतांबरपुर होते हुए बरेली पहुंचती है, लेकिन फिलहाल यह पीलीभीत होकर चलेगी. इसके साथ ही, पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने यूपी से होकर गुज़रने वाली कुछ अन्य ट्रेनों के बारे में भी जानकारी साझा की.

9 अप्रैल को इन ट्रेनों का बदला रहेगा रूट
– जम्मूतवी से चलने वाली 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के होकर चलेगी. इस गाड़ी का स्टॉपेज रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर स्टेशनों पर नहीं होगा.
– सिंगरौंली से चलने वाली 15073 सिंगरौंली-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते चलाई जाएगी. यह गाड़ी बरेली, बरेली सिटी एवं इज्जतनगर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.
– डिब्रूगढ़ से चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत-बरेली के रास्ते चलेगी.

10 अप्रैल को इन ट्रेनों के रूट में बदलाव
– नई दिल्ली से चलने वाली 20506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी. इस गाड़ी का स्टॉपेज मुरादाबाद एवं बरेली स्टेशनों पर नहीं होगा.
– अमृतसर से चलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गाजियाबाद-कानपुर सेन्ट्रल-लखनऊ के रास्ते चलेगी. इस गाड़ी का स्टॉपेज हापुड़, मुरादाबाद बरेली एवं हरदोई स्टेशनों पर नहीं होगा.
– टनकपुर से चलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी इज्जतनगर, बरेली सिटी व बरेली स्टेशनों पर नहीं रुकेगी.

पुनर्निधारण और नियंत्रण के साथ चलेंगी ये ट्रेनें
– 09 अप्रैल को 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 300 मिनट पुनर्निधारित होकर चलेगी, तो नई दिल्ली से 10 अप्रैल को चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस अपने मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी.

आपके शहर से (मुरादाबाद)

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद


  • योगी सरकार 2 साल के अंदर कराएगी ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’, 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य

  • रामलला के दर्शन करने के बाद काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गंगा आरती में हुए शामिल

    रामलला के दर्शन करने के बाद काशी पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, गंगा आरती में हुए शामिल

  • आखिर क्यों अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं शिवपाल सिंह यादव? समर्थकों को अब रास नहीं आ रही है चुप्पी

    आखिर क्यों अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं शिवपाल सिंह यादव? समर्थकों को अब रास नहीं आ रही है चुप्पी

  • SP MLA आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, फिरोजाबाद कोर्ट ने 15 साल पुराने मामले में जारी किया गैर जमानती वारंट

    SP MLA आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, फिरोजाबाद कोर्ट ने 15 साल पुराने मामले में जारी किया गैर जमानती वारंट

  • Bundelkhand Expressway से चुराते थे लोहा, 7 को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान, जानें मामला

    Bundelkhand Expressway से चुराते थे लोहा, 7 को पुलिस ने पकड़ा तो मिला लाखों का सामान, जानें मामला

  • Banda: करनी थी लव मैरिज, पहुंच गए जेल, जानें प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में कैसे की चोरी

    Banda: करनी थी लव मैरिज, पहुंच गए जेल, जानें प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही घर में कैसे की चोरी

  • आगरा में बवाल: मुस्लिम लड़के संग 'लापता' हुई लड़की, भीड़ ने आरोपी के घर लगाई आग, शादी का फोटो आया सामने

    आगरा में बवाल: मुस्लिम लड़के संग ‘लापता’ हुई लड़की, भीड़ ने आरोपी के घर लगाई आग, शादी का फोटो आया सामने

  • काम की खबर: यूपी में जल्द 'प्ले स्कूल' के रूप में नजर आएंगे आंगनबाड़ी केंद्र, जानें योगी सरकार का प्‍लान

    काम की खबर: यूपी में जल्द ‘प्ले स्कूल’ के रूप में नजर आएंगे आंगनबाड़ी केंद्र, जानें योगी सरकार का प्‍लान

  • गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, जानें आज नए मरीजों की संख्‍या

    गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज, जानें आज नए मरीजों की संख्‍या

  • UP Board Result 2022: जल्द शुरू होगा कॉपी चेक करने का काम, केंद्र पर इन सुविधाओं से मिलेगा आराम

    UP Board Result 2022: जल्द शुरू होगा कॉपी चेक करने का काम, केंद्र पर इन सुविधाओं से मिलेगा आराम

  • गाजियाबाद में हाउस टैक्‍स की छूट इस बार जल्‍दी खत्‍म होगी, जानें कब तक जमा करने में मिलेगी यह छूट? 

    गाजियाबाद में हाउस टैक्‍स की छूट इस बार जल्‍दी खत्‍म होगी, जानें कब तक जमा करने में मिलेगी यह छूट? 

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद

Tags: Train Route Divert, Up uttarakhand news live

By admin

Leave a Reply