सर्दियों में पहाड़ की दालों और सब्जियों के हैं बड़े फायदे, शरीर को रखती हैं फिट, जानें पूरी डिटेल


पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी.जिस तरह से उत्तराखंड की खूबसूरती का जिक्र पूरी दुनिया में होता है, उसी तरह यहां का खाना भी काफी लोकप्रिय है. यह खाना न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि खूब पौष्टिक भी होता है. पहाड़ का भोजन आपको सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से भी बचाने का काम करता है. पहाड़ की दालें और सब्जियां इम्युनिटी बढ़ाती हैं और उत्तराखंड के अलावा कई और राज्यों में भी इनकी काफी डिमांड रहती है.

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और इस समय हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए. सर्दियों में अगर आप पहाड़ी दालों और पहाड़ी सब्जियों का सेवन करेंगे तो एकदम फिट रहेंगे. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पहाड़ी दालों और सब्जियों में भरपूर मात्रा में आयरन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं.

इन सब्जियों से फायदे
जानकार बताते हैं कि पहाड़ की सब्जियां जैसे- गडेरी, अरबी, गेठी, गोल मूली, साग आदि को अपने भोजन में शामिल कर आप इनके फायदे खुद महसूस कर सकते हैं. पहाड़ी दालों की बात करें तो सर्दियों में पहाड़ी दाल में मसूर, गहत, अरहर की दाल, उड़द, तुर, भट और लोबिया की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है क्योंकि यह दालें गर्म होती हैं, जिससे शरीर एकदम फिट रहता है.

आपके शहर से (अल्मोड़ा)

उत्तराखंड


  • Almora news: अल्मोड़ा के इस इलाके में हैं अद्भुत शक्तियां, NASA वैज्ञानिक भी कर रहे रिसर्च

  • जागेश्वर धाम में चढ़नेवाले फूलों से बन रही धूप और हवन सामग्री, महिलाओं को मिली ट्रेनिंग

    जागेश्वर धाम में चढ़नेवाले फूलों से बन रही धूप और हवन सामग्री, महिलाओं को मिली ट्रेनिंग

  • VOID का सफर! स्कूल टाइम से शुरू किया था गाने लिखना, आज रैपिंग के किंग हैं गौरव मनकोटी

    VOID का सफर! स्कूल टाइम से शुरू किया था गाने लिखना, आज रैपिंग के किंग हैं गौरव मनकोटी

  • ऋषि-मुनियों ने भगवान शंकर को यहां क्यों दिया था श्राप? जानिए इस मंदिर का रोचक इतिहास

    ऋषि-मुनियों ने भगवान शंकर को यहां क्यों दिया था श्राप? जानिए इस मंदिर का रोचक इतिहास

  • उत्तराखंड की वादियों में बसती है दीवान सिंह कनवाल की आवाज, पिता से मिली प्रेरणा तो बन गए गायक

    उत्तराखंड की वादियों में बसती है दीवान सिंह कनवाल की आवाज, पिता से मिली प्रेरणा तो बन गए गायक

  • Almora : आपने चखे मंडुए और मशरूम के बिस्किट? दिल्ली-चंडीगढ़ कर रहे डिमांड, आप भी मंगा सकते हैं

    Almora : आपने चखे मंडुए और मशरूम के बिस्किट? दिल्ली-चंडीगढ़ कर रहे डिमांड, आप भी मंगा सकते हैं

  • अल्मोड़ा में पहली बार होगा फैशन शो, कुमाऊंनी परिधानों में रैंप वॉक करेंगी मॉडल

    अल्मोड़ा में पहली बार होगा फैशन शो, कुमाऊंनी परिधानों में रैंप वॉक करेंगी मॉडल

  • सपना पूरा करने के लिए IPS तृप्ति भट्ट ने ठुकराई ISRO की नौकरी, सुनिए कहानी उनकी जुबानी

    सपना पूरा करने के लिए IPS तृप्ति भट्ट ने ठुकराई ISRO की नौकरी, सुनिए कहानी उनकी जुबानी

  • Nainital: 70 साल के रिटायर्ड कर्नल का जज्बा, आगरा में 1600 फीट की ऊंचाई से की पैराजंपिंग

    Nainital: 70 साल के रिटायर्ड कर्नल का जज्बा, आगरा में 1600 फीट की ऊंचाई से की पैराजंपिंग

  • अल्मोड़ा शहर में शुरू हुई स्पेशल बस सेवा, न्यूनतम किराया 10 रुपये, जानिए इसका रूट

    अल्मोड़ा शहर में शुरू हुई स्पेशल बस सेवा, न्यूनतम किराया 10 रुपये, जानिए इसका रूट

  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा में है देवताओं के मामू का मंदिर, श्रद्धालुओं की पूरी होती संतान की मनोकामना!

    उत्तराखंड के अल्मोड़ा में है देवताओं के मामू का मंदिर, श्रद्धालुओं की पूरी होती संतान की मनोकामना!

उत्तराखंड

उत्तराखंड की संस्कृति एवं परंपराओं ही नहीं, यहां के खानपान में भी विविधता का समावेश है. पौष्टिक तत्वों से भरपूर उत्तराखंडी खानपान में मोटी दालों को विशेष स्थान मिला हुआ है. यहां होने वाली दालें राजमा, गहत, उड़द, तुर, लोबिया, काले भट आदि औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इन्हें मौसम के हिसाब से उपयोग में लाया जाता है. खास बात यह कि उत्तराखंडी दालें जैविक होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद लाभदायी हैं.

पहाड़ की किसान भावना जोशी नेबताया कि सर्दियों में पहाड़ी सब्जियों और पहाड़ी दालों का सेवन करना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है. जाड़ों में जितना गर्म सब्जी और गर्म दालों का उपयोग करेंगे, उससे हमारा शरीर उतना ही फिट रहेगा. आयुर्वेद डॉक्टर एनके मेहता ने बताया कि सर्दियों में पहाड़ी उत्पादों का सेवन न सिर्फ हमारे शरीर को गर्म रखता है बल्कि इम्युनिटी भी बढ़ाता है. इस मौसम में हमें शरीर को गर्म रखने वाले उत्पादों का ही सेवन करना चाहिए.

Tags: Haldwani news, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply