Month: August 2022

उत्तर प्रदेश के सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराएगी राज्य सरकार

उत्तर प्रदेश में इस वक्त कुल 16,461 मदरसे हैं जिनमें से 560 को सरकारी अनुदान दिया जाता है लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh)  ने राज्य के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों (Unrecognized Madrasas) में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांचने (Investigation) के लिए उनका सर्वेक्षण कराने का बुधवार को फैसला किया. राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने ‘बताया कि राज्य सरकार ने मदरसों में छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के सिलसिले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अपेक्षा के मुताबिक, प्रदेश के सभी गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है. इसे ... Read more

“जीवन देश के लिए लगा दिया, बदले में..”: पाक जेल में 28 साल बिताकर वतन लौटे गुजरात के शख्‍स ने बयां किया दर्द

प्रतीकात्‍मक फोटो अहमदाबाद: पाकिस्तान की जेल में जासूसी के आरोप में 28 वर्ष से अधिक समय गुजारने के बाद गुजरात का एक व्यक्ति अपने वतन लौट आया है. लौटने के बाद उक्त व्यक्ति ने भारत सरकार से पड़ोसी देश की जेलों में बंद अन्य हमवतन लोगों को वापस लाने में मदद की गुहार लगाई है. 25 अगस्त को पाकिस्तान से भारत लौटे कुलदीप यादव (59) ने अहमदाबाद में अपनी बहन और तीन भाइयों से मिलने के बाद सरकार से उनके पुनर्वास में मदद करने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि उनके पास कुछ भी नहीं है और वह हमेशा के ... Read more

“देश का पहला वर्चुअल स्‍कूल केंद्र ने पिछले वर्ष शुरू किया था” : अरविंद केजरीवाल के दावे के बाद NIOS

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्‍ली वर्चुअल मॉडल स्‍कूल की शुरुआत की नई दिल्‍ली : दिल्‍ली में बुधवार को देश का पहला वर्चुअल स्‍कूल प्रांरभ किए जाने को लेकर मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों को लेकर नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ ओपन स्‍कूलिंग (NIOS)में एक बयान जारी किया है. NIOS ने कहा है कि देश में पहला वर्चुअल स्कूल दिल्ली सरकार ने नहीं बल्कि पिछले साल केंद्र ने शुरू किया था. NIOS की ओर से कहा गया है, “भारत के पहले वर्चुअल स्‍कूल के आज लांच किए जाने के दावों के संबंध में कुछ मीडियो रिपोर्ट्स के संदर्भ में यह ... Read more

अदालत ने बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका खारिज की

ममता बनर्जी सरकार ने पार्थ चटर्जी को मंत्री पद से मुक्त कर दिया है. कोलकाता: पीएमएलए की विशेष अदालत ने बुधवार को मनी लॉन्डरिंग मामले में पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. धन शोधन निरोधक कानून (PMAL) अदालत ने चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की न्यायिक हिरासत भी 14 दिनों के लिए बढ़ा दी. स्कूल सेवा आयोग नियुक्ति घोटाले में कथित धन के लेन-देन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अर्जी पर न्यायाधीश जिबोन कुमार साधु ने दोनों की ... Read more

हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता से किए 10 वादे: पुरानी पेंशन होगी बहाल, मिलेगी फ्री बिजली

राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान अब कांग्रेस पार्टी की ‘गारंटी’ है. कांग्रेस हमेशा जनता की भलाई और उनके विकास के मुद्दों पर बात करती है और इस गारंटी कार्ड में भी हमने हिमाचल की जनता के मुद्दों को गांव-गांव जा कर टटोला, स्थानीय लोगों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी और फ़िर उनका हल निकालते हुए ये ‘गारंटी कार्ड’ तैयार किया है.” हिमाचल प्रदेश की जनता को कांग्रेस ने दिए 10 गारंटी राहुल गांधी के अनुसार, कांग्रेस की तरफ से इसमें मुख्य रूप से 10 बातों की गारंटी दी जा ... Read more

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी सहित कई इलाकों में बाढ़ के हालात का जायजा लिया

उत्तर प्रदेश में बाढ़ के हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और इस समस्या के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश के बांधों से छोड़े गए पानी को जिम्मेदार ठहराया. मुख्यमंत्री ने गाजीपुर के बाढ़ से घिरे क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद प्रभावित लोगों को राहत सामग्री के वितरण कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस बार उत्तर प्रदेश में बारिश औसत से भी कम हुई है लेकिन यहां पर जो भी समस्या खड़ी हुई है वह राजस्थान और मध्य प्रदेश द्वारा अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण हुई है.” योगी ने कहा ... Read more

स्वास्थ्य बीमा नहीं होने के कारण देश के 60% मरीज इलाज में करते हैं देरी : स्‍टडी

प्रतीकात्‍मक फोटो नई दिल्‍ली : देश में विभिन्न बीमारियों का उपचार महंगा होने तथा स्वास्थ्य बीमा नहीं होने से लोग इलाज में देरी करते हैं. जिनके पास स्वास्थ्य बीमा है, उनमें से कई उसे समझ पाने में कठिनाई महसूस करते हैं. एक अध्ययन में यह कहा गया है. प्रिस्टीन केयर डाटा लैब्स की बुधवार को जारी एक अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, करीब 60 प्रतिशत प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य बीमा नहीं होने के कारण बीमारी के इलाज में देरी की, वहीं जिनके पास चिकित्सा बीमा था, उसमें से 67 प्रतिशत ने उसे समझने में असमर्थता जताई. स्टार्टअप कंपनी के एक अगस्त से ... Read more

Nainital: नैनीताल के DSB कॉलेज में चल रहा दीक्षारंभ, छात्र-छात्राओं को होगा ये बड़ा फायदा

हिमांशू जोशी नैनीताल. कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी कैंपस में नए सत्र के लिए एडमिशन लगभग पूरे हो गए हैं. यूजी कोर्स करने के लिए आए छात्रों के लिए डीएसबी परिसर की तरफ से इंडक्शन प्रोग्राम यानी दीक्षारंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रोग्राम के जरिए यहां फ्रेश एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओं को कॉलेज, यहां की पढ़ाई और एग्जाम पैटर्न समेत अन्य विषयों से अवगत कराया जा रहा है. स्कूल में 12वीं क्लास तक छात्रों को बेसिक पढ़ाई की जानकारी दी जाती है. हालांकि कॉलेज में दाखिला लेते ही वह अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ना शुरू करते ... Read more

झारखंड के सत्‍ताधारी गठबंधन के विधायकों को छत्‍तीसगढ़ के रिसॉर्ट में दिए गए विशेष फोन : सूत्र

झारखंड के विधायक मंगलवार को रायपुर के मेफेयर होटल पहुंचे हैं झारखंड में सत्‍ताधारी गठबंधन ने अपने विधायकों को कांग्रेस शासित राज्‍य छत्‍तीसगढ़ के एक रिसॉर्ट में एकत्रित किया है. गठबंधन ने बीजेपी पर संकटग्रस्‍त हेमंत सोरेन सरकार के विधायकों को लुभाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के विधायक कल रायपुर के मेफेयर होटल में पहुंचे. छत्‍तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी रिसॉर्ट पहुंचे और विधायकों के साथ डिनर किया. बता दें, हाल ही में कांग्रेस ने राज्‍यसभा चुनाव के दौरान अपने विधायकों को खरीद-फरोख्‍त से बचाने के लिए इसी रिसॉर्ट में ठहराया ... Read more

DU में यूजी कोर्सों में प्रवेश सितंबर से, एडमिशन के समय जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

CUET PG 2022 परीक्षा कल से, रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइन्स और सेंटर पर ये डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2022-23 प्रवेश के लिए du.ac.in पोर्टल लॉन्च किया है. यही नहीं एडमिशन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी, इसे भी सूचीबद्ध किया है. हाल ही में एक अधिसूचना में, डीयू ने स्नातक प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों और प्रमाणपत्रों को सूचीबद्ध किया है- CBSE बोर्ड ने स्टूडेंट डाटा को जमा करने को लेकर स्कूलों को जारी किया नोटिस  DU यूजी एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत 1.कक्षा 10वीं पास प्रमाण पत्र जिसमें उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि और ... Read more