Month: September 2022
“कंडोम भी” प्रकरण से चर्चा में आई बिहार की रिया को सेनेटरी पैड कंपनी ने दिया बड़ा ऑफऱ
नई दिल्ली: बिहार सरकार के एक कार्यक्रम में सेनेटरी पैड को लेकर आईएएस अधिकारी और एक स्कूली छात्रा के बीच हुई बहस अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. कुछ दिन पहले इस पूरे मुद्दे पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी अपना पक्ष रखा था. उन्होंने कहा था कि बिहार सरकार बच्चियों को सेनेटरी पैड के लिए पैसे दे रही है, लेकिन शायद इसकी जानकारी उस आईएएस अधिकारी या बच्ची को नहीं थी. बहरहाल, इस मुद्दे से चर्चा में आई रिया के लिए एक अच्छी खबर आई है. दरअसल, सेनेटरी पैड बनाने वाली एक कंपनी रिया को अब एक ... Read more
देश में टेक्नोलॉजी के नए युग का होगा आगाज, PM मोदी शनिवार को करेंगे 5जी सेवाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे नई दिल्ली : टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कल, शनिवार का दिन भारत के लिए खास होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे. देश में 5जी तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए तीन प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर, पीएम के समक्ष इस तकनीक का प्रदर्शन करेंगे. Reliance Jio मुंबई के एक स्कूल के टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में तीन अलग-अलग स्थानों से कनेक्ट करेगी. इसके जरिये यह दिखाया जाएगा कि कैसे 5 जी तकनीक टीचर्स को छात्रों के करीब लाकर, इनके बीच ... Read more
दिल्ली : दसवीं के छात्र ने चाकू मारकर की साथी की हत्या, ऑनलाइन खरीदा था चाकू
नई दिल्ली: दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक स्कूली छात्र की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी छात्र दसवीं कक्षा में पढ़ता है. आरोपी छात्र ने पीड़ित से बदला लेने के लिए योजना बनाकर उसपर हमला किया. इस घटना में मृतक छात्र का पिता भी घायल हो गया है. आदर्श नगर थाना पुलिस ने हत्या और हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है.पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी छात्र और उसके 5 दोस्तों को पकड़ लिया है. यह भी पढ़ें आरोपी छात्र के पास से पुलिस ने ... Read more
नेता राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है : केजरीवाल का दावा
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि आप के नेताओं को गिरफ्तार करवा कर भाजपा गुजरात में अपनी हार से बचना चाहती है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को गुजरात में पार्टी के राजनीतिक मामलों का सह-प्रभारी नियुक्त जाने के बाद से ही गिरफ्तार करने की तैयारियां की जा रही है. केजरीवाल ने यह नहीं बताया कि कौन-सी एजेंसी चड्ढा को गिरफ्तार करने की कथित योजना पर काम कर रही है और उन पर क्या आरोप हैं. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ... Read more
इस तस्वीर में छिपे जीव के बारे में कोई नहीं बता पाया है, 10 सेकंड में जवाब देकर बन जाएं सबसे तेज़
Animal Hidden In Picture: यूं तो सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें वायरल होती रहती हैं. इन तस्वीरों में कई चेहरे और कहानियां छिपी हुई हैं. ऐसे में धैर्य के साथ बताना होता है कि आखिर इस तस्वीर की सच्चाई क्या है? अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक जानवर छिपा हुआ है. अगर आपकी नज़रें हैं तेज तो आप तस्वीर में छिपे जानवर के बारे में बताएं. इस क्विज के लिए आपके पास सिर्फ 15 सेकंड है. यह भी पढ़ें तस्वीर देखें तस्वीर में देखा जा सकता है कि ... Read more
Pithoragarh: बारिश से पिथौरागढ़ के ग्रामीण इलाके बेहाल, कहीं डोली में अस्पताल पहुंच रहे मरीज तो…
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं पहुंच पाई है और जहां सड़क पहुंच गई है. उन इलाकों में बरसात के बाद सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है, जिसका खामियाजा यहां रह रहे ग्रामीण उठा रहे हैं. हालात यह हैं कि सड़क मार्ग बंद होने से मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जाता है. जबकि इमरजेंसी में तत्काल इलाज न मिल पाने के कारण यह कई बार जानलेवा भी साबित हुआ है. बरसात के बाद बंद पड़े ग्रामीण मार्ग न खुलने से बच्चों को स्कूल जाने में ... Read more
DAV कॉलेज देहरादून: पढ़ाई शुरू होने को तैयार लेकिन खत्म नहीं हो रहा सिलेबस का इंतजार, छात्र परेशान
रिपोर्ट-हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रसिद्ध डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College Dehradun) में इस बार नई शिक्षा नीति 2022 के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम के नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है. इसकी काउंसिलिंग अगले हफ्ते की जाएगी. वहीं, यूनिवर्सिटी की तरफ से कई विषयों का सिलेबस अभी तक नहीं भेजा गया है. अब सवाल यह है कि जब सिलेबस नहीं होगा तो छात्र कैसे पढ़ेंगे? बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विभूति मंडोला ने कहा कि इस बार नई शिक्षा नीति लागू हुई है. इस साल का सत्र जल्द ही शुरू होगा, लेकिन अब ... Read more
काबुल: स्कूल पर आत्मघाती हमले में 27 की मौत, परीक्षा की तैयारी कर रहे थे छात्र
अफगानिस्तान में शिक्षा के केंद्र पर हुआ आत्मघाती हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में एक शैक्षणिक केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले (Suicide Attack) में 27 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मृतकों में कम से कम 19 छात्र हैं जो शुक्रवार सुबह होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. काबुल पुलिस प्रमुख के तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी के शिया बहुल इलाके में यह आत्मघाती विस्फोट हुआ. यह धमाका दश्त-ए बार्ची इलाके में हुआ. यहां शिया और हज़ारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं. इस इलाके में अक्सर घातक हमले होते रहते हैं. ... Read more
UP Police Constable Vacancy 2022: यूपी पुलिस कांस्टेबल डायरेक्ट भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, डिटेल चेक करें
UP Police Constable Vacancy 2022: इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 534 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी. UP Police Constable Vacancy 2022: यूपी पुलिस में भर्ती होने की इच्छा लेकर लाखो नौजवान भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे है थे. उन सभी उम्मीदवारों के लिए यूपी पुलिस भर्ती नोटिफिकेशन (UP Police Recruitment 2022) जारी कर दिया गया है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से महिला और पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों की डायरेक्ट भर्ती (UP Police Constable Vacancy) की जाएगी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीबीपीबी) ने स्पोर्ट्स ... Read more
‘हम न्यायाधीशों से मशीन की तरह काम नहीं करवा सकते’, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा
नई दिल्ली: देश की अदालतों में लंबित मुकदमों की संख्या बढ़ने के बीच केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने न्यायाधीशों पर बोझ कम करने और न्याय पाने के लिए लोगों के संघर्ष को दूर करने के बीच संतुलन बनाने की बृहस्पतिवार को वकालत की और कहा कि न्यायाधीशों से मशीन की तरह काम नहीं कराया जा सकता है. रीजीजू ने कहा कि अलग-अलग अदालतों में लंबित मुकदमों की संख्या करीब 4.8 करोड़ है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के सम्मेलन ‘इंडियानाइज़ेशन ऑफ लीगल सिस्टम एंड एजुकेशन’ (विधि व्यवस्था एवं शिक्षा का भारतीयकरण) में बोल रहे थे. दो दिवसीय सम्मेलन का ... Read more