Month: September 2024
Happy Teachers Day 2024: टीचर्स डे पर गुरु को दें सेहत और स्वाद का तोहफा, अपने हाथ से बनाकर खिलाएं ये स्पेशल डिशेज
Teacher’s Day Special Recipes In Hindi: टीचर्स डे का दिन हर टीचर के लिए बहुत खास होता है. कुछ स्कूलों में ये दिन बेहद खास तरीके से मनाया जाता है. जिस दिन टीचर्स बच्चों की तरह स्टेज पर परफॉर्म करते हैं और बच्चे खुद टीचर बन जूनियर क्लासेस में पढ़ाने जाते हैं. टीचर्स को ग्रीट करने के लिए बहुत से स्टूडेंट्स उन्हें गिफ्ट भी देते हैं या स्पेशल मैसेज से सजे ग्रीटिंग कार्ड्स भी बनाते हैं. इस मौके को और खास बनाने के लिए आप चाहें तो टीचर्स को खास डिशेज बनाकर भी खिला सकते हैं. इस खास दिन के लिए ... Read more
भोपाल में बालिका विद्यालय में 'कठोर' सजा को लेकर हंगामा, महिला प्रशासक को हटाया गया
भोपाल: भोपाल में बालिकाओं के लिए संचालित एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को महिला प्रशासक पर कठोर दंड देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और स्कूल के फर्नीचर तथा अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद अधिकारियों ने प्रशासक को पद से हटा दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्राओं को सरकारी सरोजिनी नायडू बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा के फर्नीचर, पंखों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को नुकसान पहुंचाते हुए और खिड़कियों तथा दरवाजों के शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एनके अहिरवार ने पुष्टि की कि विद्यालय की ... Read more
जोधपुर में भारी बारिश, सड़कें-रेल पटरियां डूबी
जोधपुर। शहर में मंगलवार से भारी बारिश का दौर शुरू हुआ जो बुधवार को भी जारी रहा। इससे शहर के भीतरी और बाहरी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई। लगभग शहर के हर इलाके में जलभराव के हालात देखे गई। भीतरी शहर में सडक़े नदी नाले की तरह नजर आई। बाहरी इलाके पाल रोड, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, गायत्री नगर, डीपीएस चौराहा, बनाड़ रोड, एयरपोर्ट रोड, मंडोर सहित कई इलाकों में सडक़ें तालाब बन गई, जिसके चलते सुबह ऑफिस जाने वाले सरकारी और निजी कर्मचारियों के साथ स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मौसम विभाग ने ... Read more
वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिक्षक दिवस की तैयारी, शिक्षा मंत्री ने दी शिक्षक दिवस की अग्रिम बधाई
जयपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश के शिक्षकों को शिक्षा दिवस की अग्रिम बधाई दी है। दिलावर शिक्षा संकुल में आयोजित वीसी के माध्यम से संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी और पदेन जिला परियोजना समन्वयक, समसा, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक तथा प्रारम्भिक, प्राचार्य, डाईट, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समसा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और पदेन ब्लॉक संदर्भ केन्द्र प्रभारी, समसा, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, शहरी संकुल प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 5 सितम्बर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह के लाइव कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिक्षकों को ... Read more
ओपन से पढ़ाई कर रहे हैं, क्या होती है ओपन से पढ़ाई, NIOS की ऑन डिमांड परीक्षा क्या है
What is Open Schooling: ओपन से पढ़ाई कर रहा हूं… ये कहते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ओपन से पढ़ाई का क्या मतलब है, ओपन स्कूलिंग क्या होती है, नहीं तो आइये जानते हैं. भारत में ओपन स्कूल सिस्टम वह प्रणाली है जो छात्रों को नियमित कक्षाओं में भाग लिए बिना घर पर, काम पर या कहीं और जो उनके लिए सुविधाजनक हो, पढ़ाई करने की अनुमति देती है. ओपन स्कूल से पढ़ाई करने का सबसे अच्छा माध्यम एनआईओएस (NIOS) है. CBSE बोर्ड और ICSE बोर्ड में क्या है अंतर, दोनों में ... Read more
महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश ने मचाई तबाही, सीएम शिंदे ने राहत-बचाव कार्य और लोगों की मदद के दिए निर्देश
मुंबई: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी और नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के जिलों को भारी बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है. साथ ही विदर्भ और राज्य के अन्य जिलों में भी भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिल रहा है. ऐसे में इन हिस्सों में हुए नुकसान के पंचनामे और राहत की कार्रवाई तुरंत किए जाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने निर्दश दिए हैं. फसल क्षति, मकान गिरने, पशुधन हानि जैसे सभी मामलों की जानकरी लेकर तत्काल पंचनामा बनाकर कार्रवाई की जाए. भारी ... Read more
सड़क हादसों में हो रही मौतों में कैसे आएगी कमी? एक्सपर्ट्स ने बताया क्या उठाये जाएं कदम
नई दिल्ली: चोट की रोकथाम और सुरक्षा को बढ़ावा देने को लेकर 15वां विश्व सुरक्षा सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) और द जॉर्ज इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल हेल्थ के सहयोग हो रहे इस कार्यकर्म का फोकस रोड एक्सीडेंट से हो रही मौतें, डूबने से हो रही मौतें, जलने और ऊंचाई से गिर कर हो रहे हादसों को वैश्विक स्तर पर हाईलाइट करना है. इसमें WHO ने रोड एक्सीडेंट, डूब कर हो रही मौतें, जलने और ऊंचाई से गिरकर हो रही मौत को लेकर रिपोर्ट ... Read more
जन्मदिन विशेष : हर किरदार में सद्गुरु दमदार, खाना पकाने के शौकीन, सांप पकड़ने में भी माहिर
आदियोगी कौन हैं? आत्मा का क्या रहस्य है? परमात्मा कहां हैं? हिंदू धर्म की मान्यताओं का व्यक्ति पर क्या असर होता है? ऐसे कई सवाल आपके मन में भी आते होंगे. इन सवालों का जवाब देते दिखते हैं सद्गुरु. उनके सानिध्य में आयोजित होने वाला ‘महाशिवरात्रि उत्सव’ दुनियाभर में लोकप्रिय है. हर साल महाशिवरात्रि पर होने वाले इस विशेष कार्यक्रम की साक्षी एक बड़ी आबादी होती है. जग्गी वासुदेव ‘सद्गुरु’ का जन्म 3 सितंबर 1957 को मैसूर में हुआ था. उनके पिता बीवी. वासुदेव मैसूर रेलवे अस्पताल में डॉक्टर थे. मां सुशीला वासुदेव गृहिणी थीं. सद्गुरु परिवार में सबसे छोटे हैं. ... Read more
राज्य सरकार हेरिटेज संरक्षण के लिए खर्च करेगी 100 करोड़ रुपए : दीया कुमारी
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में जयपुर शहर के हेरिटेज संरक्षण और विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिससे जयपुर शहर में हेरिटेज संरक्षण और विकास पूर्ण नियोजन के साथ किया जाना है। उसी प्लान की तैयारियों के परिपेक्ष्य में जयपुर शहर के विभिन्न स्थलों का जायज़ा लिया है और जयपुर की हेरिटेज से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए निर्देशित किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से जयपुर शहर को विरुपण से बचाने के साथ ही हेरिटेज को संरक्षित किया जाना है। ... Read more
एक हफ्ते में इतने कदम पैदल चलें, हर उम्र का अलग है हिसाब, जानें पैदल चलने के फायदे
Health Benefits Of Walking In Hindi: पैदल चलना सेहत के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद माना जाता है. एक रिसर्च का दावा है कि एक हफ्ते में कम से कम तीन बार 5000 कदम से ज्यादा चलने वालों की जिंदगी खुशहाल और लंबी हो सकती है! लाइफस्टाइल संबंधी बीमारियों जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मोटापा, डिप्रेशन आदि से भी बचा जा सकता है. स्वस्थ रहने के लिए मेहनत करने का इरादा तो हर किसी के मन में पनपता है, लेकिन भागदौड़ भरी इस जिंदगी में समय की बड़ी मार है. इन तमाम चुनौतियों का रामबाण है पैदल चलना. मॉर्डन युग ... Read more