Month: September 2024
टीचर के सवाल का बच्ची ने दिया ऐसा स्मार्ट जवाब कि तारीफ करने से खुद रोक ना सकीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- मैं भी सेम
बच्ची ने बताया क्यों नहीं लेती खुद को सीरियस, वीडियो वायरल Priyanka Chopra reacts to little girl viral video: छोटे बच्चे कई बार इतनी गहरी बात कह जाते हैं कि बड़े-बड़े सोच में पड़ जाएं. ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल में एक ऐसी ही बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसका टैलेंट देख एक्ट्रेस इंप्रेस हो गईं. वीडियो में एक स्कूली बच्ची अपने टीचर के सवाल का बेहद गहरा जवाब देती दिखती है. टीचर पूछती हैं, “तुम पढ़ाई को गंभीरता से क्यों नहीं लेती?”. इस पर बच्ची ने जो जवाब दिया उसे सुन लोग चकरा गए हैं. प्रियंका ... Read more
असर खबर का – प्रेमसिंह सिंघवी कॉलेज के 17 कर्मचारियों को मिले 43 लाख रुपए
कोटा। राजकीय प्रेम सिंह सिंघवी कॉलेज में कार्यरत 17 कर्मचारियों को 3 साल की सैलरी एक साथ मिल गई है। दैनिक नवज्योति में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज आयुक्तालय जयपुर को टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की 43 लाख रुपए तनख्वाह का भुगतान करना पड़ा। जिससे कर्मचारियों के परिवारों में खुशियां लौट आई। बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार खबर प्रकाशित कर मानवीय पहलुओं को शासन-प्रशासन व समाज के समक्ष रखा और तीन साल से आर्थिक तंगी से जूझती शिक्षकों व अशैक्षणिक स्टाफ की गृहस्थी में आए उतार-चढ़ाव को शब्दों में बयां कर सरकार ... Read more
मोदी सरकार का रोडमैप: पिछले 10 साल,अभी के 100 दिन और अगले 23 साल का सपना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. उनके नेतृ्त्व में बनी एनडीए की सरकार ने आज अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए. नरेंद्र मोदी की सरकार देश की ऐसी पहली गैर कांग्रेसी सरकार है,जो लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है. इस साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 में भारत की आजादी के सौ साल पूरे होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का खाका खींचा था.युवा, गरीब, महिलाएं और किसान इस विकसित भारत का आधार स्तंभ बताए गए थे. आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के पहले दो ... Read more
दून का सबसे स्पेशल ढाबा, पंजाब का जायका और गांव दोनों की कमी पूरी हो जाएगी
देहरादून. देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत हसीन वादियां पर्यटकों को यहां खींच लाती हैं. वहीं यहां परोसा जाने वाला लजीज खाना आपके मन को खुश कर देता है. उत्तराखंड के अलावा यहां अन्य राज्यों से भी लोग घूमने के लिए आते हैं. पंजाब से भी लोग घूमने आते हैं. इसके अलावा पंजाब से आकर देहरादून में बसने वाले लोग भी यहां पंजाबी फूड को मिस करते हैं. अगर आप भी अपने पंजाब के गांव को याद करते हैं और वहां के खानपान को मिस करते हैं, तो देहरादून में ही आप पंजाबी जायका ले सकते हैं. जी हां, हम बात कर ... Read more
एस जयशंकर Exclusive इंटरव्यू: रूस-यूक्रेन से लेकर चीन, विदेश मंत्री ने बताया कूटनीति का 'मिशन मोदी' प्लान
दिल्ली: पीएम मोदी के तीसरे टर्म के 100 दिन (Modi 3.0 100 Days) के कार्यकाल में विदेश नीति की एक्टिविटीज के तौर पर क्या-क्या हुआ, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर विस्तार से बात की. एस जयशंकर (S Jaishankar Interview) ने कहा कि आज तीसरे कार्यकाल के 100 दिन हो चुके हैं. हमारी तैयारी इसकी पहले से थी. हमने बहुत तेज शुरुआत की है. भारत की विदेशी नीति कैसी है, मोदी 3.0 के 100 दिन पूरे होने के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया से खास बातचीत में बताया. एस जयशंकर ने कहा कि विदेश नीति की ... Read more
'शहंशाह' और 'बादशाह' ने भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों से की है पढ़ाई – लिस्ट में शामिल कई सुपरस्टार
नई दिल्ली: Bollywood celebs studied at Delhi University: बॉलीवुड में कई स्टार हैं, जो बेहद पढ़े-लिखे हैं, लेकिन कई ऐसे भी होंगे, जो कभी कॉलेज नहीं गए. हमारी फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे स्टार भी हैं, जिन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़कर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, जिनमें दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और बॉलीवुड की ‘परम सुंदरी’ कृति सेनन शामिल हैं. जीवन में शिक्षा का बहुत महत्व होता है, इसलिए इंसान कोई भी काम करे, लेकिन किसी भी हाल में पढ़ाई नहीं छोड़नी चाहिए. अपने इस लेख में हम बात करेंगे उन सितारों की, जिन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई ... Read more
किस टीवी शो के हो रहे थे ऑडिशन जब मुंबई में हर जगह दिख रहे थे गंजे, भाभी जी घर पर हैं के तिवारी जी ने सुनाया मजेदार किस्सा
भाभी जी घर पर हैं के तिवारी जी से खास बातचीत में सुनने को मिले मजेदार किस्से नई दिल्ली: कोई भी टीवी शो या फिल्म मिलना किसी स्ट्रगलिंग एक्टर के लिए बहुत ही बड़ी बात मानी जाती है. इस एक मौके तक पहुंचने के लिए उन्हें ना जाने कितने ही पापड़ बेलने पड़ते हैं. लंबी लाइनों में लगना पड़ता है. घंटों इंतजार करना पड़ता है. दिन रात का फर्क भुलाकर केवल अपने लक्ष्य की तरफ ध्यान लगाना होता कि किसी तरह एक मौका मिल जाए. एक चांस के लिए कड़ी दौड़ धूप की कहानियां आपने सुनी ही होंगी लेकिन क्या ... Read more
न खेलने को मैदान, न सिखाने को शिक्षक, कैसे मिले मैडल
कोटा। कोटा विश्वविद्यालय की ओर से इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्पिटीशन का आयोजन किया जा रहा है। विवि से एफीलेटेड सभी कॉलेजों के बीच 4 सितम्बर से खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं। लेकिन कुछ कॉलेज ऐसे भी हैं, जिनके विद्यार्थी बिना प्रशिक्षण व गाइड के खेल रहे हैं। ऐसे में इनका गेम्स में पदक हासिल करना तो दूर जीतना तक मुश्किल हो रहा है। संभाग के सबसे बड़े कला महाविद्यालय कोटा के छात्र भी ऐसे ही हालातों से गुजर रहे हैं। हालात यह है, 12 दिन बाद भी छात्रों को गेम्स के तौर-तरीके सीखने के लिए स्पोर्ट्स टीचर तक ... Read more
'क्रीम पौडरा' ने बनाया स्टार, मिलिए टीचर रह चुके सिंगर राकेश खनवाल से
अल्मोड़ा. कुमाऊंनी इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार हैं, जिनकी कहानी हर किसी को प्रेरित करती है. एक ऐसे ही कलाकार से हम आपको आज मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने बीएड करने के बाद पांच साल तक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया और उसके बाद उन्होंने कुमाऊंनी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा. इनका नाम है राकेश खनवाल. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए राकेश ने बताया कि वैसे तो उन्होंने कुमाऊंनी इंडस्ट्री में साल 2007 में कदम रख लिया था, पर उस समय कुमाऊंनी इंडस्ट्री को कोई इतना नहीं जानता था, जिसके बाद उन्होंने बीएड किया और फिर स्कूल में पढ़ाने ... Read more
68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक मीना ने की 25 लाख लागत के हाॅल के निर्माण की घोषणा
दौसा। 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह(17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) का उद्घाटन सोमवार को पीएम श्री-श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालसोट विधायक रामबिलास मीना रहे एवं अध्यक्षता सभापति नगर परिषद लालसोट पिंकी चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि उपसभापति नगर परिषद लालसोट संतोष स्वामी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा गोविंद नारायण माली, सह-संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट शीला मीना ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल ... Read more