Month: September 2024

10 साल के दर्शिल नागर सीनियर तीरंदाजी में दिखाएंगे दम

कोटा। कहते हैं कि काबिलियत और प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती और पूत के लक्षण पालने में ही दिख जाते हैं। इन्हीं कहावतों के उदाहरण के कोटा के दर्शील नागर जो हैं तो सिर्फ 10 साल के लेकिन खेलेंगे सीनियर प्रतियोगिता में। दर्शील इससे पहले भी राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर सीनियर वर्ग में खेल चुके हैं। जिस उम्र में बच्चे मां की गोद से नहीं उतरा करते हैं, उस उम्र में दर्शील तीरंदाजी में राज्य स्तर प्रतियोगिता में सिल्वर पदक जीत चुके हैं। जिसके बाद इस बार फिर से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच चुके ... Read more

बच्चों की आंखों की रोशनी हो रही कमजोर, डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं चढ़ेगा फिर चश्मा!

Tips For Child Eye Care: मोबाइल युग में बच्चों की आंखें बहुत जल्दी कमजोर पड़ रही हैं. स्कूल से आने के बाद बच्चे सीधा मोबाइल पर टूट पड़ते हैं और घंटों-घंटों उसमें नजर गड़ाए रहते हैं. इससे बच्चों की आंखों की रोशनी कम हो रही है और कम उम्र में उनकी आंखों पर चश्मा चढ़ रहा है. लाख मना करने के बाद भी बच्चा मोबाइल नहीं छोड़ रहा है और यूट्यूब पर आने वाली रील को एक के बाद एक स्क्रॉल कर अपनी दुनिया में अंधेरा बढ़ा रहा है. अगर बच्चा फोन नहीं छोड़ रहा है तो आप उसकी डाइट ... Read more

जयपुर की बेटी ने बढ़ाया मान: श्रेया जोशी का राजस्थान अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन

जयपुर। सामान्य परिवार में पली बढ़ी श्रेया जोशी का राजस्थान महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। श्रेया का कहना है कि उसका देश के लिए खेलने का सपना है। क्रिकेटर श्रेया जोशी अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में खेल चुकी हैं, जिसमें उसका शानदार प्रदर्शन रहा था, जिसके दम पर वह राजस्थान अंडर-19 महिला टीम में जगह बनाने में सफल हुई। ऑलराउंडर श्रेया ने बताया कि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता से खेलना शुरू किया था। उनके दादा शरद जोशी जो खुद इंडियन जूनियर टीम में खेले है और परिवार की तीन पीढ़ी क्रिकेट में है। चाचा सौरभ जोशी ने श्रेया को ... Read more

IIFA Awards में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन की बॉन्डिंग ने जीता लोगों का दिल, मां बेटी का प्यारा वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली: IIFA Awards 2024: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं, भले ही वो अब ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आती हैं, लेकिन इसके बावजूद जब भी किसी इवेंट में उनका आना होता है तो हर किसी की नजरें वहीं टिक जाती हैं. ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ एक अनोखी और प्यार भरी बॉन्डिंग साझा करती हैं. आराध्या के जन्म के बाद से, ऐश्वर्या ने एक मां के रोल को काफी अच्छे से निभाया है. हाल ही में आइफा अवॉर्ड्स के दौरान दोनों की ये बॉन्डिंग एक बार फिर लोगों का दिल ... Read more

डॉक्टर के चेंबर से लेकर ऑपरेशन थिएटर तक…कैसे डूब गया बिहार का ये मॉडल सदर अस्पताल

गोपालगंज: गोपालगंज में हुई मूसलाधार बारिश के बाद मॉडल सदर अस्पताल के हालात बिगड़ गए हैं. यहां इमरजेंसी वार्ड में घुटने भर पानी घुस चुका है. डॉक्टर के चेंबर से लेकर ऑपरेशन कक्ष और दवा स्टोर रूम से लेकर मरीजों के वार्ड तक पानी ही पानी नजर आ रहा है. नीचे पानी और ऊपर बेड पर मरीज भर्ती हैं. मरीजों को ऑक्सीजन देनेवाली कंसटेटर मशीन भी पानी में डूबने से बंद हो गयी है. सिलिंडर के जरिये ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है. तैरने लगा मॉडल सदर अस्पताल!बताया जा रहा है कि बारिश होने के बाद नाला का पानी अस्पताल में प्रवेश ... Read more

जुगाड़ हो तो ऐसा, छात्रों ने पासपोर्ट साइज फोटो क्लिक करने की खोजी निंजा टेक्निक, यूजर्स बोले- हार्ड वर्क ब्रो…

Students Passport Size Photo Viral : हमारे यहां अजब-गजब जुगाड़ के वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. भारत में जुगाड़ का असली दर्शन गांव-देहात में होता है. गांव-देहात में लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ करते हैं कि देखने वालों का सिर घूम जाता है. अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस वायरल तस्वीर में भी जुगाड़ का असली उदाहरण देखने को मिला रहा है. इस तस्वीर में एक छात्र स्कूल के लिए पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल से खिंचवा रहा है, लेकिन फोटो क्लिक करवाने के इस आइडिया को देखने के बाद कोई भी इन्हें सलाम ठोकेगा. अब इन ... Read more

कभी लड़की बनकर नाटकों में काम करता था ये एक्टर, आज हो रही उनकी 800 करोड़ कमाने वाली फिल्म की चर्चा

पंकज त्रिपाठी ने किया लड़की बनकर काम नई दिल्ली: बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जो आज लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन चुके हैं. उन्होंने ये मुकाम ऐसे ही हासिल नहीं किया है बल्कि इसके लिए बहुत स्ट्रगल किया है. आज हम आपको ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कई साल लग गए. उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत नाटकों में लड़की का किरदार निभाकर की थी.  हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी की है. लड़की बनकर एक्टिंग करना किया शुरू पंकज ... Read more

नहीं रहीं हैरी पॉटर की एक्ट्रेस मैगी स्मिथ, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हैरी पॉटर एक्ट्रेस डैम मैगी स्मिथ का निधन नई दिल्ली: हैरी पॉटर फ्रेंचाइजी में प्रोफेसर मैकगोनागल का रोल कर दुनियाभर में मशहूर होने वाली दिग्गज ब्रिटिश एक्ट्रेस डैम मैगी स्मिथ उर्फ मैगी स्मिथ अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया है. मैगी स्मिथ हॉलीवुड सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक थीं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से दो बार ऑस्कर पुरस्कार जीता था. इतना ही नहीं डैम मैगी ने चार बार एमी और टोनी पुरस्कार भी अपने नाम किया था. वह लंबे समय तक सिनेमा में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के ... Read more

अच्छी खबर… दिवाली-छठ पर घर जाने को लेकर टेंशन खत्म! चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें; जानें रूट और टाइम

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन (Festive Special Trains) में भीड़ बढ़ जाती है. खासतौर पर बंगाल, बिहार, झारखंड और यूपी जाने वाले रूट पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस फेस्टिव सीज़न में यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने 12,500 से ज्यादा स्पेशल कोचों का संचालन करने का ऐलान किया है. रेलवे करीब 108 ट्रेनों में जनरल कोच भी बढ़ा रहा है. वहीं, पहली बार फेस्टिव सीज़न में दिल्ली से बिहार के लिए 20 कोच वाली वंदे भारत स्पेशल (Vande Bharat Special ... Read more

बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, नशे में धुत्त लोगों के जश्न का नजारा कैमरे में कैद

बिहार (Bihar) के सहरसा जिले में बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनाए गए स्कूल का कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण मनोरंजन और शराब के नशे के साथ जश्न मनाने के लिए इस्तेमाल किया गया. स्कूल में अश्लील डांस (Vulgar dance) का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.  अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की शाम को कुछ लोगों ने अपने मनोरंजन के लिए जिले के जलाई थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में एक बैंड और कुछ बार डांसरों को बुलाया था.  उन्होंने बताया कि जश्न मनाने वाले लोग एक ‘बारात’ में शामिल ... Read more